27/04/2026
"चंद्रावल और लाइसेन्स 2026 "
1984 में चंद्रावल ने Sholay को धूल चटाई थी - हरियाणा में, UP में, दिल्ली में — लोग पागल हुए पड़े थे उस फिल्म पर -
एक असली कहानी, असली दर्द, असली हरियाणवी मिट्टी की खुशबू।
लाइसेन्स (2026) — हकीकत क्या है?
लाइसेन्स 24 अप्रैल 2026 को release हुई है, मासूम शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, और इसका बजट 3-5 करोड़ के बीच बताया जा रहा है - जो की सफेद झूठ महसूस होता है -
5 करोड़ बजट का दावा और फिल्म देखकर दर्शक आपस मे खोपडी खुजाते पुछते है पैसे कहाँ लगाये है ?
एक मोबाइल फोन कैमरे से बनी हुई फिल्म और दो-तीन गाँव की लोकेशन + धूल -
हाॅ सपना चौधरी का item number जरूर है लेकिन सपना चौधरी की उम्र जरूरत से ज्यादा लग रही है गाने मे इस लिये किसी को प्रभावित नही कर पाया - -
फेसबुक इंस्टाग्राम पर नाचने-कूदने वाले लोग जो अलूल जलूल हरकते करके वायरल होते है वे इस फिल्म मे कलाकार बन अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत करते दिखते है -
असली पत्रकारो से मासूम शर्मा की तू तडाक हो गयी थी - तो मजबूरी मे फेसबुकिये पत्रकार प्रचार के लिये पकडने पडे - - ये वे फेसबुकिये पत्रकार है जो 500 रूपये के लिये मासूम का थूक भी चाट सकते है - - और इसी वजहा से ये
बिना देखे लिख रहे हैं - - "भाई क्या फिल्म बनाई है, हरियाणवी सिनेमा का नया अध्याय "
बताने वाले बता रहे है - मुफ्त टिकट बांटी गयी कालेज के बच्चो को - सारा शौर शराबा इंस्टाग्राम पर है -
कोई भी आदमी अभी तक पुरे परिवार के साथ फिल्म देखने नही गया है -
फिल्म की कहानी का सार है " गरीब को बन्दूक लाइसेन्स क्यो नही मिलता " एक चुटकला ज्यादा गरीब का दर्द कम लगता है 🤣
1984 में चंद्रावल ने Sholay को पीछे छोड़ा था 2026 में लाइसेन्स मोबाइल फोन कैमरे से बनी लगती है।