SURYA KHABAR

SURYA KHABAR हमारा उद्देश्य : सही और सटीक खबरों को आप तक पहूँचाना

30/05/2026

पत्थर कारोबारी नें जिला खनन अधिकारी पदाधिकारी के विरुद्ध खोला मोर्चा..!

फर्जी चालान निर्गत कर 18 करोड़ के गबन का लगाया गंभीर आरोप..?

VIDEO VIRAL होते ही मचा हड़कंप, कहा प्रतिदिन चतरा में हो रहा पत्थर, बालू व कोयला की खुलेआम तस्करी..?

मामले में खनन अधिकारी नें साधी चुप्पी, रांची से राजधानी दिल्ली तक कार्रवाई की मांग को ले अनशन व चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी..!





नशे के सौदागरों पर सिमरिया पुलिस का शिकंजा, करीब छह लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार..!गोठाई जंगल में चल रहा था अफीम...
30/05/2026

नशे के सौदागरों पर सिमरिया पुलिस का शिकंजा, करीब छह लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार..!

गोठाई जंगल में चल रहा था अफीम का सौदा, तस्करों को कड़ी चेतावनी..!

सूर्यकांत/रुपेश : चतरा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये मूल्य की 1 किलो 113 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बगरा-लावालौंग रोड स्थित गोठाई गांव के समीप जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही उनके नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जैसे ही गोठाई गांव के पास जंगल में पहुंची, पुलिस वाहन को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल के जवानों ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू गंझु एवं रामदेव गंझू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लावालौंग थाना क्षेत्र के जलमा गांव के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम की बिक्री के लिए वहां पहुंचे थे। वहीं फरार आरोपी की पहचान सरफराज खान के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 113 ग्राम अफीम तथा तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में सिमरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने कहा कि चतरा पुलिस नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अफीम और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोग या तो अवैध धंधा छोड़ दें या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें। अभियान में सिमरिया सीओ गौरव व थाना प्रभारी सूर्यप्रताप समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।



ईटखोरी में धराया गिद्धौर का शातिर तस्कर, भुरकुण्डा जंगल से 15 लाख के अवैध ब्राउन शुगर के साथ हुआ गिरफ्तार..!एसपी के सटीक...
28/05/2026

ईटखोरी में धराया गिद्धौर का शातिर तस्कर, भुरकुण्डा जंगल से 15 लाख के अवैध ब्राउन शुगर के साथ हुआ गिरफ्तार..!

एसपी के सटीक सूचना तंत्र ने फिर दिलाई सफलता..अवैध कारोबार में पैर पसारने वाले जाएंगे जेल, संपत्ति भी होगी कुर्क..!

सूर्यकांत कमल, चतरा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के सटीक सूचना तंत्र और एक्टिव इंटेलिजेंस के बदौलत चतरा पुलिस को तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इटखोरी थाना क्षेत्र के चतरा रोड स्थित भुरकुण्डा जंगल मैदान में छापेमारी कर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को अवैध ब्राउन शुगर के साथ रंगे हांथ दबोचा है। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि भुरकुण्डा जंगल के मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक काले रंग के प्लास्टिक में रखा करीब 15 लाख रुपये का 30.31 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त की-पैड मोबाइल जप्त किया गया है। डीएसपी नें बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के मायाडीह गांव निवासी अशोक पासवान के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में इटखोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। प्रेस कांफ्रेस के दौरान डीएसपी मुख्यालय नें तस्करों को चेताते हुए कहा कि सुधर जाएं या जिला छोड़ने को तैयार रहें। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चतरा जिला में किसी भी कीमत पर नशे का काला कारोबार फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ड्रग पेडलर्स या तो यह धंधा पूरी तरह छोड़ दें, अन्यथा वे जेल की सलाखों के पीछे सड़ने के लिए तैयार रहें। उन्होंने साफ किया कि पुलिस अब सिर्फ तस्करों को जेल नहीं भेजेगी, बल्कि अवैध कमाई से बनाई गई उनकी चल-अचल संपत्ति को भी कुर्क करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी। अभियान में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह के अलावे इटखोरी थाना प्रभारी एसआई अभिषेक कुमार सिंह, एएसआई राजेश राम व चालक रविकांत सिंह समेत थाना में तैनात सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





तीन माह से वेतन को तरस रहे हाई स्कूल व +2 शिक्षक, घरों में गहराया आर्थिक संकट..!वेतन नहीं मिला तो जनगणना कार्य का होगा ब...
26/05/2026

तीन माह से वेतन को तरस रहे हाई स्कूल व +2 शिक्षक, घरों में गहराया आर्थिक संकट..!

वेतन नहीं मिला तो जनगणना कार्य का होगा बहिष्कार, शिक्षकों ने डीईओ व कार्यालय कर्मियों पर लगाया मनमानी का आरोप..!

सूर्यकांत कमल, चतरा : चतरा जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित हाई स्कूल एवं प्लस टू विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को पिछले तीन महीनों से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। जिससे शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीईओ कार्यालय द्वारा लगातार नए-नए दस्तावेजों की मांग कर वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि कई शिक्षकों के घरों में खाने तक के लाले पड़ गए हैं। शिक्षकों का कहना है कि जिले के प्राथमिक शिक्षकों और अन्य विभागों के कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो चुका है, लेकिन हाई स्कूल और प्लस टू शिक्षकों का वेतन अब तक लंबित है। शिक्षकों ने बताया कि निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) सह जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा पहले निर्धारित प्रारूप में पदस्थापना विवरणी की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी मांगी गई। इसके बाद हेडमास्टर के घोषणापत्र के साथ रजिस्टर जमा कराने को कहा गया। फिर कोषागार भेजने हेतु पत्र और अंत में सेवा पुस्तिका जमा करने का निर्देश दिया गया। सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद अब तक वेतन भुगतान नहीं किया गया है। अविलम्ब वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि अविलंब भुगतान नहीं हुआ तो वे जनगणना कार्य का बहिष्कार करेंगे। शिक्षकों ने साफ कहा है कि वेतन नहीं तो जनगणना नहीं। उन्होंने डीईओ दिनेश मिश्रा एवं कार्यालय कर्मियों पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यालय की लेट-लतिफी के कारण सैकड़ों शिक्षक आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। गौरतलब है कि जिले के दर्जनों उच्च विद्यालयों एवं प्लस टू विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षक इस समस्या से प्रभावित हैं और लंबे समय से वेतन भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।

एक से दो दिनों में हो जाएगा भुगतान : डीईओ

इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा ने शिक्षकों के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। डीईओ ने कहा कि कुछ शिक्षकों द्वारा आवश्यक कागजात समय पर जमा नहीं करने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई है। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक से दो दिनों के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज ट्रेजरी भेज दिए जाएंगे।

ड्रग पैडलरों पर पुलिसिया प्रहार, 54 लाख रुपये का डोडा, पोस्ता दाना व मिश्रण जब्त..!इचाहर जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
25/05/2026

ड्रग पैडलरों पर पुलिसिया प्रहार, 54 लाख रुपये का डोडा, पोस्ता दाना व मिश्रण जब्त..!

इचाहर जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार..!

सूर्यकांत कमल, चतरा : पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के इचाहर जंगल से भारी मात्रा में डोडा, पोस्ता दाना और उसका मिश्रण बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम इचाहर के वन क्षेत्र में भारी मात्रा में डोडा का भंडारण किया गया है और उसे पिकअप वाहन के माध्यम से बाहर भेजने की तैयारी चल रही है। सूचना के सत्यापन के बाद सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इचाहर जंगल में दबिश दी। इस दौरान चार लोग डोडा के भंडारण स्थल की निगरानी करते पाए गए। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन जवानों ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य फरार होने में सफल रहे। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इचाहर गांव निवासी कैलाश गंझू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल के तीन अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुल 361 किलो 52 ग्राम डोडा, 23 किलो 820 ग्राम डोडा एवं पोस्ता दाना का मिश्रण तथा 25 किलो 290 ग्राम पोस्ता दाना जब्त किया है। उन्होंने बताया कि मामले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थ कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा लावालौंग थाना प्रभारी विधायक प्रसाद यादव, पुलिस अवर निरीक्षक वाजिद अली तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





47 लाख रुपये का अफीम और नशे का खेप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार..!एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गु...
25/05/2026

47 लाख रुपये का अफीम और नशे का खेप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार..!

एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना पर सिमरिया पुलिस की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार..!

सूर्यकांत कमल, चतरा : पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 47 लाख रुपये मूल्य का अफीम और डोडा जब्त किया है। एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने बगरा-चतरा रोड स्थित बजराही मैदान में कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं दो अन्य आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बजराही के समीप कुछ लोग अवैध रूप से प्रतिबंधित अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस वाहन को देखते ही तस्कर भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के लुतीडीह गांव निवासी जीवलाल गंझु और इचाक कला गांव निवासी मो. फैजान मलिक के रूप में हुई है। एसपी के अनुसार जीवलाल गंझु इस अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड है, जो अलग-अलग क्षेत्रों से अफीम और डोडा खरीदकर मो. फैजान के माध्यम से यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में तस्करी करवाता है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तस्करों के पास से एक TVS XL100 लूना, लूना की डिक्की में प्लास्टिक के डब्बे में रखा 7 किलो 196 ग्राम अफीम तथा दो मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा जीवलाल गंझु के घर से तीन प्लास्टिक बोरे में रखा 78.4 किलोग्राम डोडा भी जब्त किया गया है। एसपी ने बताया कि मौके से फरार तस्करों की पहचान हैदर खान उर्फ दीवान और दिलावर खान के रूप में हुई है। एसपी नें बताया कि फरार तस्करों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में सिमरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने कहा कि चतरा पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर तक फैला हुआ है और पूछताछ के आधार पर गिरोह के फ्रंट व बैक लिंकेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी हाल में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। अभियान में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा अंचल अधिकारी सिमरिया, थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद शमी अंसारी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

चोरी की बाइक के साथ दो युवक धराए, नाटकीय ढंग से मयूरहंड से हुई गिरफ्तारी..!वाहन जांच के दौरान पूछताछ में खुला राज, चौपार...
23/05/2026

चोरी की बाइक के साथ दो युवक धराए, नाटकीय ढंग से मयूरहंड से हुई गिरफ्तारी..!

वाहन जांच के दौरान पूछताछ में खुला राज, चौपारण के बेला से चोरी कर ला रहे थे बाइक..!

सूर्यकांत कमल, चतरा : जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयूरहंड थाना क्षेत्र निवासी हर्ष कुमार विश्वकर्मा व श्याम कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि देर रात थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय बेलखोरी इलाके में सशस्त्र बल और थाना के अन्य अधिकारियों के साथ वे गश्ती अभियान चला रहे थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में सुनसान स्थान पर दो युवक एक मोटरसाइकिल के साथ बैठे नजर आए। संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों से पूछताछ करने लगी। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों युवक अचानक तालाब की ओर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस को दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिसके बाद उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों युवक पहले गोलमोल जवाब देते रहे। तलाशी लेने पर उनके पास से लाल एवं काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब पुलिस ने वाहन के कागजात की मांग की तो दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उक्त मोटरसाइकिल को हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला इलाके से चोरी कर ला रहे थे। थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं बरामद मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी नें कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्ती और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान में एसआई कुशो महतो, एएसआई पुनीत कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





गुड्डू मुंडा हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार..!मास्टरमाइंड समेत अन्य फरार, माँ के प्रेम-प्रसंग से नाराज बेटे नें...
23/05/2026

गुड्डू मुंडा हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार..!

मास्टरमाइंड समेत अन्य फरार, माँ के प्रेम-प्रसंग से नाराज बेटे नें दोस्तों संग रच डाली हत्या कि साजिश..!

सूर्यकांत कमल, चतरा : जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण और हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने बताया कि अपहरण के बाद युवक की हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि विगत 15 मई 2026 को लावालौंग थाना क्षेत्र के डुनगुन गांव निवासी संतोष मुंडा ने अपने पुत्र गुड्डू मुंडा के अपहरण को लेकर लावालौंग थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर लावालौंग थाना में कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। उन्होंने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। एसडीपीओ नें बताया कि टीम ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान संदिग्ध महेश गंझू ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि गुड्डू मुंडा का प्रेम प्रसंग गांव के ही राकेश मुंडा की मां रीता देवी के साथ चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर राकेश मुंडा ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुड्डू मुंडा की हत्या की साजिश रची रही। इसी योजना के तहत आरोपियों ने 30 मार्च 2026 को गुड्डू मुंडा को मंधनिया घाटी के पास चलती बस से उतार लिया और मारपीट करते हुए जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को जमीन में दफना दिया गया। सिमरिया एसडीपीओ ने बताया कि महेश गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने मंधनिया-हाहे जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में महेश गंझू, नितेश कुमार गंझू और कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि घटना का मास्टरमाइंड राकेश मुंडा फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। एसडीपीओ नें बताया कि फरार मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। अभियान में लावालौंग के प्रभारी थाना प्रभारी विधायक प्रसाद, एसआई वाजिद शामिल थे।

भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सख्त..!राज्यभर के अधिकारियों को पेयजल और राहत व्यवस्था दुरुस्त करने...
23/05/2026

भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सख्त..!

राज्यभर के अधिकारियों को पेयजल और राहत व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश..!

सूर्यकांत कमल, चतरा : झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, अंचल अधिकारियों, बीडीओ, सीओ, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सरकारी कार्यालयों को जरूरी निर्देश जारी किये हैं। मुख्यमंत्री ने अपने X पोस्ट के माध्यम से कहा है कि आम जनता को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सभी सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित की जाए, ताकि राहगीरों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाए। इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में मानवता और जनसेवा सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि राज्यवासियों को गर्मी और जल संकट से राहत मिल सके। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नें सभी जिलों के अधिकारियों को जल संकट की सूचना पर प्रभावित इलाकों में तत्परता के साथ टैंकरों से जलापूर्ति करने और खराब पड़े चापनालों की मरम्मती का भी निर्देश दिया है।





22/05/2026

Address

Dibha Mohalla
Chatra
825401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SURYA KHABAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SURYA KHABAR:

Share