08/09/2026
चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बन्दा नदी के दुमुहान के समीप मंगलवार को झाड़ियों में फंसा एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चरवाहों की नजर शव पर पड़ने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।