Apna Chatra

Apna Chatra अपना शहर अपना खबर

असनसोल में चतरा राइफल क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में 4 कांस्य पदक, सभी खिलाड...
31/08/2026

असनसोल में चतरा राइफल क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में 4 कांस्य पदक, सभी खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

चतरा/रांची। पश्चिम बंगाल के असनसोल में 24 से 30 अगस्त तक आयोजित 10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में चतरा राइफल क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 5 राज्यों के 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राइफल स्पर्धा पूरी हो चुकी है, जबकि प्रतियोगिता के अगले चरण में पिस्टल स्पर्धा आयोजित की जाएगी।

राइफल स्पर्धा में चतरा राइफल क्लब की अश्विनी ने 3 कांस्य पदक, जबकि अश्विन ने 1 कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही क्लब के सभी खिलाड़ियों ने आगामी GV Mavlankar National Championship के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

नेशनल के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों में पियूष कुमार, सत्यम राज, आयुष कुमार, अर्णव कुमार, शगुन कुमारी, विवेक राज, पुष्पम राज, चंदन कुमारी, मुस्कान कुमारी, अक्षिता कुमारी, अनन्या कुमारी और आदित्य कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अब झारखंड की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना प्रदर्शन दिखाएंगे।

इस उपलब्धि पर झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन (JSRA) के वाइस प्रेसिडेंट मधुर कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं चतरा राइफल क्लब के डायरेक्टर नितीश सर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें नेशनल चैंपियनशिप के लिए और बेहतर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

चतरा राइफल क्लब झारखंड में खिलाड़ियों को ग्राउंड लेवल से प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है

24/08/2026

सावन में भजनों से भक्तिमय हुआ पोस्ट ऑफिस स्थित शिव मंदिर

चतरा : सावन के पावन महीने में पोस्ट ऑफिस स्थित शिव मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायिका मन्नू सोनी ने अपने अद्भुत एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।मन्नू सोनी के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। सावन की भक्ति और संगीत के इस संगम ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भगवान शिव की आराधना की।

17/08/2026
पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर किया घायलअमित कुमार गुप्ता चतरा : चतरा शहर में एक बार फिर आपसी रंजिश को लेकर हुई हिं...
16/08/2026

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर किया घायल

अमित कुमार गुप्ता

चतरा : चतरा शहर में एक बार फिर आपसी रंजिश को लेकर हुई हिंसक वारदात ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। सदर थाना क्षेत्र के शहादत चौक स्थित कुरैशी मोहल्ले में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर कथित तौर पर तलवार से हमला करने के बाद गोली चला दी गई। गोली युवक की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सहजाद कुरैशी के रूप में हुई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल सहजाद को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

पहले तलवार से हमला, फिर मारी गोली

घायल के परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने सहजाद पर पहले तलवार से हमला किया। इसके बाद उसकी जांघ में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। इसी बीच सदर थाना पुलिस द्वारा मोहल्ले के एक युवक की गिरफ्तारी किए जाने से नाराज पड़ोसियों ने कथित तौर पर सहजाद और उसके परिजनों पर हमला कर दिया।

मां-बेटे समेत आधा दर्जन लोगों पर आरोप

घायल के परिजनों ने वारदात में मां-बेटे सहित करीब आधा दर्जन लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। घायल के भाई ने पुलिस से सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल युवक तथा उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी किए जाने की बात भी सामने आई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुरानी रंजिश, पूर्व में हुई पुलिसिया कार्रवाई और गोलीबारी के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

🇮🇳 वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए, स्वतंत्रता के इस पावन पर्व पर राष्ट्रसेवा का संकल्प लें।
15/08/2026

🇮🇳 वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए, स्वतंत्रता के इस पावन पर्व पर राष्ट्रसेवा का संकल्प लें।

स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए, आइए हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। स्वतंत्रता का सम्मान तभी सार्थक है, जब हर ना...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

स्वतंत्रता का सम्मान तभी सार्थक है, जब हर नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त हो। आइए, स्वस्थ भारत और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

Address

Chatra
825401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Chatra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category