Ahok Kumar Yadav

Ahok Kumar Yadav चरित्र और वस्त्र कितने भी साफ हों देखने वाले सिर्फ दाग पर ही ध्यान देते हैं
https://www.facebook.com/profile.php?id=61554578904534

भारतीय सेना ने युद्ध की आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक नई और बेहद शक्तिशाली बटालियन तैयार की है, जिसका नाम 'भैरव' ...
10/01/2026

भारतीय सेना ने युद्ध की आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक नई और बेहद शक्तिशाली बटालियन तैयार की है, जिसका नाम 'भैरव' रखा गया है। भगवान शिव के रौद्र रूप से प्रेरित यह टीम चीन और पाकिस्तान की सीमाओं के साथ-साथ देश के भीतर किसी भी गुप्त मिशन को अंजाम देने में माहिर है। लगभग 250 विशेष सैनिकों वाली इस यूनिट में इंफेंट्री, आर्टिलरी और एयर डिफेंस जैसे अलग-अलग विभागों के एक्सपर्ट्स को शामिल किया गया है। इसका आदर्श वाक्य 'अदृश्य और अदम्य' इसकी घातक क्षमताओं को दर्शाता है।

Good evening   🌃💫🌃
09/01/2026

Good evening 🌃💫🌃

अच्छा सिला दिया!पत्नी को पढ़ा-लिखा कर दारोगा बनाने वाले पति पर FIR दर्जहापुड़ के ग्राम पूठा में रहने वाले गुलशन कुमार ने...
09/01/2026

अच्छा सिला दिया!
पत्नी को पढ़ा-लिखा कर दारोगा बनाने वाले पति पर FIR दर्ज

हापुड़ के ग्राम पूठा में रहने वाले गुलशन कुमार ने अपनी पत्नी पायल रानी को पढ़ा-लिखा कर दारोगा बनाया। गुलशन ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को परिवार की बंदिशों और झगड़ों से दूर रखते हुए पढ़ाई की आजादी दी। अब पायल रानी उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बन गई हैं, लेकिन अफसर बनते ही उन्होंने अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई। महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मामला समाज में पति-पत्नी के रिश्ते और महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा का विषय बन गया है।



(Viral Post, Viral News, Viral Photos Hapur dowry case, wife FIR against husband, Payal Rani police officer, UP Police news, women empowerment India, dowry harassment allegation)

 #चतरा में भतीजे को हथि #यार का भय दिखाना चाचा को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिर #फ्तार* #भूमि विवाद में की थी फा #यरिंग,...
08/01/2026

#चतरा में भतीजे को हथि #यार का भय दिखाना चाचा को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिर #फ्तार*

#भूमि विवाद में की थी फा #यरिंग, देसी बंदूक व खोखा बरामद*

#अमित कुमार सिंह, चतरा

चतरा में पारिवारिक भूमि विवाद और पुरानी रंजिश में भतीजे को डराने के लिए फायरिंग करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सदर थाना क्षेत्र के बैरियो गांव में हुई इस घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी चाचा को गिर #फ्तार कर जेल भेज दिया है। गि #रफ्तार आरोपी की पहचान जोधी गंझू के रूप में हुई है।
मामले को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक जनवरी को बैरियो गांव निवासी ललन कुमार ने अपने चाचा जोधी गंझू के खिलाफ अवैध देसी भरठिया बंदूक से जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के खेत से आरोपी जोधी गंझू को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी भरठिया बंदूक और लोहे का गोली का खोखा भी बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी ने भतीजे को डराने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। वहीं, हथियार और गोली कहां से लाई गई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

SA20 लीग में लुंगी एनगिडी ने डरबन सुपर जाएंट्स के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डरबन क...
08/01/2026

SA20 लीग में लुंगी एनगिडी ने डरबन सुपर जाएंट्स के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डरबन की टीम 17 ओवर में 158/5 पर थी। 18वें ओवर में गेंदबाजी करने आए एनगिडी ने लगातार तीन गेंदों पर डेविड वीजे, सुनील नारायण और गेराल्ड कोएट्जी को आउट कर हैट्रिक पूरी की। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए और SA20 में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।



(Lungi Ngidi hat-trick, SA20 first hat-trick, Pretoria Capitals bowler, Durban Super Giants match, T20 league record)

Good afternoon
07/01/2026

Good afternoon

ईरान के अमोल शहर में स्थित देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों में से एक, 'कल्लेह डेयरी' फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट...
06/01/2026

ईरान के अमोल शहर में स्थित देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों में से एक, 'कल्लेह डेयरी' फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। यह घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान पहले से ही महंगाई और गिरती मुद्रा (रियाल) के खिलाफ हो रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों की आग में झुलस रहा है। हालांकि प्रशासन ने इसे मरम्मत के दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से हुआ हादसा बताया है, लेकिन देश के तनावपूर्ण माहौल के कारण इसे साजिश की नजर से भी देखा जा रहा है।

Good morning   🌞💛😊🌈💫🎉😊👋
06/01/2026

Good morning 🌞💛😊🌈💫🎉😊👋

चढ़ा लो चोला राम नाम का आज मंगलवार है खुश हो जाएंगे हनुमान जी🙏🙏🙏जय सियाराम 🙏🙏🙏
06/01/2026

चढ़ा लो चोला राम नाम का आज मंगलवार
है खुश हो जाएंगे हनुमान जी🙏🙏🙏
जय सियाराम 🙏🙏🙏

 #6लाख की ब्राउन शुगर के साथ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच सप्लाई बॉय गिरफ्तार ार और 5 मोबाइल जब्त*  #एसपी सुमित अग्...
05/01/2026

#6लाख की ब्राउन शुगर के साथ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच सप्लाई बॉय गिरफ्तार
ार और 5 मोबाइल जब्त*

#एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी*

#अमित कुमार सिंह, चतरा*
चतरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 6 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ पांच सप्लाई बॉय को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक i20 कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। एसपी ने बताया कि बीते 04 जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तुड़ाग जंगल क्षेत्र में कार के माध्यम से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर पांच तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 31.19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक i20 कार (JH02BH-1938) और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपेश कुमार दांगी, निरज कुमार यादव, प्रकाश कुमार दांगी, लक्ष्मण कुमार दांगी और राकेश कुमार दांगी के रूप में हुई है। सभी आरोपी चतरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। इस मामले में सदर थाना चतरा कांड संख्या 06/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Good afternoon 🌞💛😊🌅🎋
05/01/2026

Good afternoon 🌞💛😊🌅🎋

*पूर्व प्रमुख सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषिबाला सिंह ने सांसद कालीचरण सिंह से की शिष्टाचार भेंट**नववर्ष की शुभकामनाओं के स...
04/01/2026

*पूर्व प्रमुख सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषिबाला सिंह ने सांसद कालीचरण सिंह से की शिष्टाचार भेंट*

*नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ शॉल ओढ़ाकर एवं माँ भद्रकाली की तस्वीर भेंट*

*अमित कुमार सिंह, चतरा*
इटखोरी प्रखंड की पूर्व प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष ऋषिबाला सिंह ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सांसद को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की। नववर्ष के अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भेंट के क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषिबाला सिंह ने सांसद कालीचरण सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ भद्रकाली मंदिर की तस्वीर भेंट की। उन्होंने कहा कि माँ भद्रकाली की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हो, यही कामना है। ऋषिबाला सिंह ने सांसद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चतरा संसदीय क्षेत्र में कई विकास योजनाएं धरातल पर उतरी हैं।
इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह ने नववर्ष की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नववर्ष नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करने का अवसर लेकर आता है। सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान समाजसेवी देवकुमार बाबू, वरिष्ठ नेता बसंत नारायण सिंह, सुनील कुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, टुन्नी सिंह, सांसद प्रतिनिधि नगीन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने सांसद को नववर्ष की बधाई दी और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Address

Govardih,jori,chatra Jharkhand
Chatra
825403

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ahok Kumar Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share