02/04/2026
Good Friday का वो रहस्य जिसे सदियों से छुपाया गया है | Tha Mystery of Good Friday
प्रभु यीशु मसीह को ठीक तीसरे पहर यानी दोपहर 3 बजे ही क्रूस पर क्यों चढ़ाया गया? इस वीडियो में हम Good Friday के उस रहस्य को खोल रहे हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं।
इस संदेश में आप जानेंगे— • यीशु को “परमेश्वर का मेमना” क्यों कहा जाता है? • फसह का मेमना और यीशु के बलिदान का गहरा संबंध क्या है? • 400 साल मिस्र की गुलामी, 10वीं विपत्ति, और “लहू की चौखट” का असली मतलब • क्यों यीशु को Palm Sunday पर स्वागत मिला… पर कुछ ही दिनों में “क्रूस दो!” की आवाज़ें उठीं • आखिर क्यों पूरा स्वर्ग तीसरे पहर हिल गया? • मंदिर का पर्दा ऊपर से नीचे तक क्यों फट गया? • और… दुख का दिन ‘GOOD’ Friday क्यों कहलाता है?
यह वीडियो आपको बाइबल की उस दिव्य योजना की गहराई में ले जाएगा, जो मिस्र के मेमने से लेकर गोलगत्था के क्रूस तक… एक अद्भुत सत्य को प्रकट करती है।
बाइबल कहती है— “और तुम सत्य को जानोगे… और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।” (यूहन्ना 8:32) इस संदेश के अंत तक, आपका विश्वास और भी मजबूत हो जाएगा।
✝ इस वीडियो में शामिल मुख्य वचन: – निर्गमन 11:4-5 – निर्गमन 12:6,13 – मत्ती 20:18-19 – यूहन्ना 18:38 – मत्ती 27:46 – मरकुस 15:34 – यूहन्ना 3:16
🔥 यह वीडियो आपको बताएगा कि: जिस प्रकार मिस्र में मेमने का लहू मौत को रोकता था… उसी प्रकार यीशु मसीह का पवित्र लहू आज हर इंसान को अनंत जीवन देता है।
अगर इस वीडियो ने आपको आशीष दी हो, तो comment में लिखें: “आमीन 🙏” और इस संदेश को दूसरों तक पहुँचाएँ ताकि हर कोई इस अद्भुत योजना को समझ सके।