Guhla Cheeka Breaking News

Guhla Cheeka Breaking News guhlacheekabreakingnews

हल्का गुहला के गांव खरका से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बच्चों के दो गुटों की आपसी लड़ाई ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड...
13/02/2026

हल्का गुहला के गांव खरका से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बच्चों के दो गुटों की आपसी लड़ाई ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। झगड़े में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले मात्र 16 साल के एक मासूम छात्र नवराज की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

दरअसल ये घटना रामथली समाधा नहर की है, जहां कल दोपहर बाद छात्रों के दो गुटों में आपसी झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि वालीबॉल के मैच को लेकर छात्रों के दो गुटों में आपसी बहस हुई थी, जो मारपीट में बदल गई। मृतक छात्र नवराज अपने घर का इकलौता चिराग था। हमलावरों ने इतनी बेरहमी दिखाई कि नवराज को संभलने तक का मौका नहीं मिला। चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की इकलौती बहन लगभग 2 साल से पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। जैसे ही बहन को भाई की मौत का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी के मुताबिक बहन आज रात की फ्लाइट से इंडिया पहुंचेगी।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम हर एंगल से जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है।
पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
GuhlaCheeka BreakingNews breakingnews

Address

Near DSP Office Guhla
Cheeka
136034

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Guhla Cheeka Breaking News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Guhla Cheeka Breaking News:

Shortcuts

Share