29/08/2026
आज आपसे एक बात कहना चाहती हूँ…
आज मन सच में थोड़ा दुखी हुआ। कुछ messages पढ़कर समझ नहीं आता कि सामने वाले की dignity, boundaries और respect का खयाल रखते हुए बात करना इतना मुश्किल क्यों है?
हर बात मज़ाक नहीं होती और हर व्यक्ति available for anything नहीं होता। आपके शब्द सिर्फ सामने वाले को नहीं, आपकी upbringing और mindset को भी दिखाते हैं।
उम्मीद है आगे से message करने से पहले इतना जरूर सोचेंगे
क्या मैं यही बात सामने बैठकर भी कह पाऊँगा?