Narad 24 News

Narad 24 News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Narad 24 News, Media/News Company, Rajasthan Baran Chhabra, Chhabra.
(1)

खबर वही जो असर करे। बिना मिलावट, बिना डर।
📍Kota,Baran,Chhabra | Breaking News 24x7 🎥हमें फॉलो🔔 करें।
📩खबर भेजें [8000398290]पर
छबड़ा, राजस्थान | Live Updates
सच दिखाना हमारा काम🌱
सच की उड़ान, खबर की पहचान।
🌿 छबड़ा, राजस्थान ।
आम 🎤आदमी की ✊🏻 आवाज।

27/08/2026

पन्या सेफट का बड़ा आरोप!
राजस्थान पुलिस की हालत है कि पैसा दो और काम करवाओ
पन्या सेफट ने अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए किए गए प्रयासों को लेकर पुलिस और राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के न्याय के लिए हर जगह गए, लेकिन कहीं से न्याय नहीं मिला। उनका दावा है कि उन्होंने विपक्ष से लेकर बीजेपी नेताओं तक से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई, फिर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब आम व्यक्ति को न्याय नहीं मिलता, तो ये लोग किस मुंह से जनता से वोट मांगते हैं?

रक्षाबंधन पर कोटा पुलिस का अनोखा ‘रक्षा का वचन’! ❤️कोटा शहर पुलिस ने रक्षाबंधन को खास अंदाज में मनाया। एसपी तेजस्वनी गौत...
27/08/2026

रक्षाबंधन पर कोटा पुलिस का अनोखा ‘रक्षा का वचन’! ❤️
कोटा शहर पुलिस ने रक्षाबंधन को खास अंदाज में मनाया। एसपी तेजस्वनी गौतम और डीआईजी ममता गुप्ता मूक-बधिर एवं विशेष योग्यजन बच्चों के बीच पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, स्नेह बांटा और उपहार भेंट कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस पहल के जरिए कोटा पुलिस ने महिलाओं, दिव्यांगजनों और समाज के हर वर्ग की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
्षाबंधन

पारदी समझने वाला लड़का निकला गोडिया मेहर का। हेमंत पुत्र पप्पूलाल, निवासी गोडिया मेहर की पहचान हुई है। युवक के किसी भी प...
26/08/2026

पारदी समझने वाला लड़का निकला गोडिया मेहर का।
हेमंत पुत्र पप्पूलाल, निवासी गोडिया मेहर की पहचान हुई है। युवक के किसी भी पारदी गिरोह या ग्रुप से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई। सोशल मीडिया पर चल रहे गिरोह से जुड़े दावे गलत या अपुष्ट पाए गए हैं। नई जानकारी के बाद पूर्व खबर को लेकर यह जरूरी स्पष्टीकरण सामने आया है।
#बारां #स्पष्टीकरण #ब्रेकिंगन्यूज #राजस्थान

26/08/2026

कामखेड़ा में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यात्रियों से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। पिकअप में सवार कई यात्रियों के गंभीर घायल होने की सूचना है। हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार हादसे की वजह हो सकती है।
#खामखेड़ा #सड़कहादसा

26/08/2026

बारां में विद्या संबल योजना को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 25 अगस्त को जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। विभाग के अनुसार नई गाइडलाइन जारी होने तक योजना से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी। इससे आवेदन की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को फिलहाल इंतजार करना होगा। नई गाइडलाइन आने के बाद ही योजना को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। अभ्यर्थियों की नजर अब विभाग के अगले आदेश पर टिकी है।

26/08/2026

🚨बारां के कवाई थाना क्षेत्र में फूलबड़ौदा रेल अंडरपास के पास पारदी गिरोह द्वारा ग्रामीणों पर पथराव करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पुलिस की मदद से गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया। पूछताछ में क्षेत्र में बड़ी वारदात की आशंका और गिरोह के कई सदस्यों के सक्रिय होने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

25/08/2026

बारां में वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई! किशनगंज स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से जुड़े वायरल वीडियो के बाद विभाग ने अंग्रेजी व्याख्याता सिमरन कालरा और प्रयोगशाला सहायक अक्षत वैष्णव को तत्काल प्रभाव से स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया। जांच पूरी होने तक दोनों को अलग-अलग कार्यालयों में अटैच किया गया है। विभागीय कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

24/08/2026

ज़िला कलेक्ट्री में उमड़ा जनसैलाब! बारां की सड़कों पर नरेश मीणा और कवरलाल मीणा की रिहाई की मांग को लेकर हजारों समर्थक जुटे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समर्थकों की भारी भीड़ ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। सलाखों के पीछे होने के बावजूद नरेश मीणा के समर्थन में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रभाव और जनसमर्थन का संदेश दिया। समर्थकों ने साफ कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। अब सबकी नजर प्रशासन के अगले कदम और आगे की रणनीति पर टिकी है।

24/08/2026

रक्षाबंधन से पहले बीनागंज में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद सड़क पर तेल फैल गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टी, केन समेत बर्तन लेकर तेल इकट्ठा करते नजर आए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति संभाली। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के बाद मौके की तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

24/08/2026

आज बारां में ज्ञापन ।
नरेश मीणा के जेल जाने के बाद उनके समर्थकों में आक्रोश बढ़ता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का आरोप है कि कार्रवाई जनता की आवाज दबाने की कोशिश है। झालावाड़ में प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद अब 24 अगस्त को बारां में बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर भी इसके संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं। समर्थकों ने न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी है। अब नजर 24 अगस्त के बारां प्रदर्शन पर है।

Address

Rajasthan Baran Chhabra
Chhabra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narad 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share