24/06/2026
अतिथि सहायक अध्यापकों के सेवा विस्तार में विलंब के विरोध में धरना
छपरा, 24 जून 2026।
जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के अंतर्गत कार्यरत अतिथि सहायक अध्यापकों के सेवा विस्तार (Renewal) की प्रक्रिया में हो रहे अनावश्यक विलंब एवं उत्पन्न असमंजस की स्थिति के विरोध में आज विश्वविद्यालय परिसर में अतिथि शिक्षक संघ के नेतृत्व में एक शांतिपूर्ण धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
धरना कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में अतिथि सहायक अध्यापक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सेवा विस्तार की प्रक्रिया में विलंब के कारण शिक्षकों के समक्ष आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब सेवा विस्तार की प्रक्रिया पूर्ण करने तथा अतिथि शिक्षकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. हरिमोहन कुमार ने की। इस अवसर पर डॉ. सरोज कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. संगीता, डॉ. जुगनू आरा, डॉ. रामनाथ, डॉ. अविनाश भारती, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. साने अली डॉ फिरोज आलम डॉ अनिल कुमार तथा डॉ. परहिस्ट कुमार सहित अनेक अतिथि सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।
धरना पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। उपस्थित शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपेक्षा व्यक्त की तथा चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।