Fast news express chapra live

Fast news express chapra live आपका प्यार ही हमारी शक्ति है
सच को लाइव दिखाने का हिम्मत
paid promotion Fast news express chapra live

हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के नेतृत्व में संयुक्त बैठक क...
29/08/2026

हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के नेतृत्व में संयुक्त बैठक की गई एवं पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

29/08/2026

*इंटर्नशिप के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में ABVP ने फूंका कुलपति का पुतला*
छपरा, 29 अगस्त 2026:
छात्रों से फीस वसूली के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
ABVP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार इंटर्नशिप निःशुल्क कराया जाना है इसके बावजूद छात्रों से विभिन्न मदों में अनावश्यक फीस की वसूली की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों में काफी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र हित से जुड़े मामलों में विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू करनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फीस वसूली पर तत्काल रोक लगाने, विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और छात्रों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक आर्थिक बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

29/08/2026

खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिला समाहर्ता ने की राजस्व वसूली एवं प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा, लंबित मामलों को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का निर्देश
================
छपरा, 29 अगस्त 2026
================
जिला समाहर्ता, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खनन विभाग से संबंधित राजस्व वसूली, पेनाल्टी, अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, जब्त वाहनों के निष्पादन, नीलाम पत्रवाद, ओवरलोडिंग तथा बालू घाटों की बंदोबस्ती सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला समाहर्ता ने खनन मद में निर्धारित राजस्व वसूली एवं पेनाल्टी की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान जिला खनन पदाधिकारी द्वारा न्यायालय से जब्त वाहनों के छूट जाने से संबंधित मामलों की जानकारी दी गई। इस पर जिला समाहर्ता ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में नीलाम पत्रवाद की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए मामले को अंतिम वसूली/रियलाइजेशन तक ले जाया जाए तथा प्रत्येक मामले को तार्किक निष्कर्ष (Logical End) तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

जिला समाहर्ता ने ओवरलोडिंग के मामलों में वाहन सीज करने एवं निर्धारित जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लगाए गए फाइन की राशि की वास्तविक वसूली होने पर ही प्रवर्तन कार्रवाई को पूर्ण माना जाएगा।

नीलाम पत्रवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला समाहर्ता ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों में जवाब दाखिल करने एवं नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जब्त/राजसात किए गए वाहनों को नियमानुसार नीलाम करने तथा नीलाम पत्रवाद के माध्यम से देय राशि की वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में जब्त खनन वाहनों के संबंध में भी समीक्षा की गई।
जिला समाहर्ता ने पकड़े गए खनन वाहनों पर एमवी एक्ट के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा ऐसे वाहनों की सूची तैयार करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में नंबर बदलकर अथवा गलत नंबर के आधार पर वाहनों के परिचालन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

खनन से संबंधित मामलों में अभियोजन (Prosecution) की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय से कार्रवाई करते हुए मामलों को लंबित न रखें।

जिला समाहर्ता ने एसडीपीओ स्तर पर डेडिकेटेड टीम गठित कर खनन विभाग एवं संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील मार्गों एवं स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार हाइट बैरियर लगाने तथा अवैध खनन/परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा।

खनन कार्य में प्रयुक्त वाहनों एवं अन्य जब्त वाहनों के लिए उपयुक्त पार्किंग/यार्ड का निर्माण एवं स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। जहां खनन प्लांट संचालित हैं, वहां भी आवश्यकतानुसार यार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। संबंधित अंचल अधिकारियों को खनन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर यार्ड के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में खनन मद में रॉयल्टी वसूली की भी समीक्षा की गई तथा निर्धारित राजस्व की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जिले में बालू घाटों की बंदोबस्ती की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला समाहर्ता ने निर्देश दिया कि जिन घाटों की बंदोबस्ती अभी नहीं हुई है, उनके लिए नियमानुसार लगातार प्रकाशन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक इच्छुक व्यक्ति/एजेंसी प्रक्रिया में भाग ले सकें।

जिला समाहर्ता ने सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा संबंधित थानाध्यक्षों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए खनन विभाग से संबंधित कार्यों में सहयोग लेने तथा अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं खनन राजस्व की चोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जब्त वाहनों एवं लंबित मामलों का नियमानुसार निष्पादन अत्यंत आवश्यक है। सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मामला अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रत्येक कार्रवाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाए।

विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन एवं निवारक कार्रवाई सुनिश्चित करने क...
29/08/2026

विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन एवं निवारक कार्रवाई सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
================
छपरा, 29 अगस्त 2026
================
जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार की अध्यक्षता में आज विधि-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यालय स्थित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी हाइब्रिड मोड के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
बैठक में मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। ऐसे मामलों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया, जिनमें पूर्व में मारपीट की घटना हो चुकी है, मारपीट की संभावना है अथवा जो सामुदायिक रूप से संवेदनशील हैं। जातीय/समूह आधारित तनाव की संभावना वाले मामलों तथा कब्रिस्तान से संबंधित विवादों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने ऐसे मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए विवादों के समाधान का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील भूमि विवादों में दोनों पक्षों एवं संबंधित समुदायों के लोगों से संवाद स्थापित कर स्थिति का समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही, विधि के संगत प्रावधानों के तहत सुनवाई करते हुए नियमानुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया गया, ताकि विवाद आगे चलकर विधि-व्यवस्था की समस्या का रूप न ले।
उन्होंने सभी अनुमंडलों में थाना-वार भूमि विवादों का दस्तावेजीकरण एवं सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। संवेदनशील एवं विवाद की संभावना वाले मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए समय रहते निवारक (Preventive) कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि उनके जनता दरबार में प्राप्त होने वाले मामलों में लगभग 60 प्रतिशत मामले भूमि विवाद से संबंधित होते हैं। उन्होंने भूमि विवादों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ऐसे मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान आवश्यक है, ताकि छोटे विवाद आगे चलकर बड़ी विधि-व्यवस्था की समस्या में परिवर्तित न हों।
बैठक में फर्जी रजिस्ट्री से संबंधित मामलों पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि फर्जी रजिस्ट्री से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। यदि जांच/सत्यापन में फर्जी रजिस्ट्री का मामला सही पाया जाता है, तो संबंधित प्रावधानों के तहत सुसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री रोशन कुमार ने भी फर्जी रजिस्ट्री से जुड़े मामलों में लगातार एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
बैठक में धारा 126 के अंतर्गत चल रहे मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि धारा 126 के मामलों में कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक मामला टार्गेटेड एवं परिणामोन्मुख तरीके से आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिन व्यक्तियों को नोटिस निर्गत किया गया है, उन्हें नियमानुसार बुलाकर सुनवाई की जाए तथा आवश्यकतानुसार उनकी चल एवं अचल संपत्ति से संबंधित जानकारी प्राप्त कर अभिलेख में संधारित की जाए। उपयुक्त एवं गंभीर मामलों को नियमानुसार सक्षम स्तर पर रखा जाए तथा जिन मामलों में गिरफ्तारी आवश्यक हो, उनमें विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए भूमि विवादों एवं अन्य संवेदनशील मामलों में समय रहते निवारक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद को कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति बनने से पहले चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करना प्रशासन एवं पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक मामले को तार्किक निष्कर्ष (Logical End) तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देशसारण, 28 अगस्त 2026।जिला ...
28/08/2026

जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सारण, 28 अगस्त 2026।
जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण उनके कार्य एवं दायित्व का हिस्सा है। निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा, सुरक्षित भंडारण तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्थाओं की निगरानी के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

आज भगवान बाजार थाना को अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी ) योजना के तहत 3 बाइक एवं 4स्कूटी मिला है...... रक्षाबंधन की हार्दिक सुभ...
28/08/2026

आज भगवान बाजार थाना को अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी ) योजना के तहत 3 बाइक एवं 4स्कूटी मिला है...... रक्षाबंधन की हार्दिक सुभकामनाये

**मुख्यमंत्री के “समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” एवं “नशामुक्त बिहार” अभियान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिल...
27/08/2026

**मुख्यमंत्री के “समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार” एवं “नशामुक्त बिहार” अभियान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिलाधिकारी एवं सारण की जीविका दीदियां* *
================
छपरा, 27 अगस्त 2026
================
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज *“समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार”* के संकल्प को साकार करने की दिशा में जीविका दीदियों के हित में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का उद्घाटन एवं शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जीविका दीदियों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वरोजगार के नए अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान *“नशामुक्त बिहार”* अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यापक जन-जागरूकता की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

माननीय मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से *सारण जिला भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से* जुड़ा रहा। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं उप विकास आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना तथा *“समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार”* के लक्ष्य और *“नशामुक्त बिहार”* के संकल्प को साकार करने हेतु अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक उन्नयन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन जिले में सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूकता एवं जनसहभागिता आधारित अभियानों को और अधिक व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक इसका सकारात्मक संदेश पहुंच सके।

पेपरलेस रजिस्ट्री के संबंध में दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं के साथ जिला पदाधिकारी ने की बैठकछपरा, 27 ...
27/08/2026

पेपरलेस रजिस्ट्री के संबंध में दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं के साथ जिला पदाधिकारी ने की बैठक

छपरा, 27 अगस्त 2026।

जिला पदाधिकारी, सारण, श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था के संबंध में दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं द्वारा व्यक्त की जा रही आपत्तियों, आशंकाओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनकी शंकाओं एवं आशंकाओं का समाधान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य निबंधन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, त्वरित एवं सुविधाजनक बनाना है। इस प्रक्रिया में दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं के हितों की किसी भी प्रकार से अनदेखी नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में तकनीकी एवं प्रक्रियागत बदलाव के कारण प्रारंभिक स्तर पर कुछ आशंकाएं स्वाभाविक हैं। संबंधित पक्षों को व्यवस्था की कार्यप्रणाली एवं उनके लिए उपलब्ध भूमिकाओं के संबंध में समुचित जानकारी, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि संक्रमण की प्रक्रिया सुगम हो सके।

जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं को निरंतर एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरलता से समझ सकें और आवश्यक कार्य मोबाइल के माध्यम से भी, कंप्यूटर पर निर्भरता कम रखते हुए, सुगमतापूर्वक कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षण को अधिक व्यावहारिक एवं हैंड्स-ऑन बनाने पर बल दिया, ताकि संबंधित सभी लोग नई व्यवस्था में पूरी दक्षता के साथ कार्य कर सकें।

प्रशिक्षण के संबंध में जिला पदाधिकारी ने जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिला मुख्यालय से संबंधित विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय अवधि से पूर्व अथवा विद्यालय अवधि के पश्चात लगातार तीन दिनों तक, दिनांक 29 अगस्त 2026 से, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक अनुमति एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

जिला पदाधिकारी ने जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि दस्तावेज नवीसों के लाइसेंस निर्गत करने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय में तीन दिनों तक विशेष शिविर आयोजित किया जाए, ताकि इस संबंध में लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन हो सके।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री से निबंधन प्रक्रिया में लगने वाला समय कम होगा और कार्य अधिक तेजी से संपादित किया जा सकेगा। इससे निबंधन की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिसका सीधा लाभ दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं को भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सारण जिले में निबंधन के क्षेत्र में पर्याप्त संभावनाएं हैं। जिले में लगभग 16 लाख पुरानी जमाबंदियां हैं तथा नई जमाबंदियों की संख्या भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में संपत्ति एवं भूमि से संबंधित निबंधन के लिए सारण जिले में व्यापक संभावनाएं हैं। पेपरलेस रजिस्ट्री के माध्यम से कम समय में अधिक निबंधन संभव होने पर निबंधन की संख्या में वृद्धि होगी और इसका लाभ सभी संबंधित हितधारकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में सरकार, आम नागरिक एवं निबंधन कार्य से जुड़े सभी पक्षों का हित निहित है।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दस्तावेज नवीसों एवं स्टाम्प मुद्रांक विक्रेताओं की व्यावहारिक कठिनाइयों को समझते हुए आवश्यक समन्वय, मार्गदर्शन एवं सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम निबंधन सेवा उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था में सभी संबंधित हितधारकों के हितों का समुचित ध्यान रखते हुए आवश्यक सहयोग एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा.

27/08/2026

UGC ROLL BACK

Address

Chhapra
841301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fast news express chapra live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Fast news express chapra live:

Shortcuts

Share