News Bihar Live

News Bihar Live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News Bihar Live, Media/News Company, Chhapra.

प्यारा हिंदुस्तान के न्यूज़ बिहार लाइव ऑफिशियल फेसबुक पेज पर आप सभी का स्वागत है आप हमारे पेज को लाइक कर हिंदुस्तान न्यूज बिहार लाइव की आवाज को बुलंद करें जय हिंद जय भारत न्यूज बिहार लाइव : https://youtu.be/v8e7ZCnzZZY

 #नालंदा - वेना थाना क्षेत्र के सिहुली मोड़ स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की हुई मौत ज...
20/09/2026

#नालंदा - वेना थाना क्षेत्र के सिहुली मोड़ स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की हुई मौत जबकि दो बाइक सवार हुए घायल

नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार

रहुई - वेना थाना क्षेत्र के सिहुली मोड़ स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास रविवार की अहले सुबह फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को उस समय मिली जब पुलिस की गश्ती वाहन वहां से गुजर रही थी। पुलिस को सड़क पर गिरे हुए तीन युवकों पर पड़ी उसके बाद गश्त कर रही पुलिस ने एम्बुलेंस से तीनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ ले गए जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के बीच बाजार निवासी श्रवण सिंह के 24 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायलों की पहचान सोहसराय बीच बाजार निवासी पप्पू शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र वीर शर्मा और सोहसराय पानी टंकी निवासी राजेंद्र कुमार के पुत्र राजकुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन से बाइक को धक्का लगने से यह सड़क हादसा हुई है। घायल युवक के पास मिले मोबाइल और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनके परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

🏛️ जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: जिलाधिकारीमधेपुरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभाव...
20/09/2026

🏛️ जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: जिलाधिकारी

मधेपुरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर जिला प्रशासन लगातार पहल कर रहा है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और मांगों से संबंधित कुल 45 आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ सुना। इसके बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर रोक के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए, ताकि आम लोगों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच संवाद का माध्यम

जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, जवाबदेही और जनकल्याण की भावना से कार्य कर रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जाता है और संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, पारदर्शिता और जनसहभागिता को प्राथमिकता देते हुए जनसुनवाई की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

परिवहन कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देशगोपालगंज। जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ...
20/09/2026

परिवहन कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

गोपालगंज। जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति और आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही परिवहन सेवाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों के एक दिन के वेतन में कटौती की कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि फील्ड में कार्यरत कर्मियों को छोड़कर सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय अवधि में नियमित रूप से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

काउंटर पर पहुंचकर डीएम ने सुनी नागरिक की समस्या

औचक निरीक्षण के दौरान डीएम स्वयं कार्यालय के काउंटर पर पहुंचे। यहां अस्थायी वाहन पंजीकरण के लिए पहुंचे एक नागरिक की समस्या की जानकारी ली और उसका तत्काल समाधान कराया।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों को मिलने वाली सभी सेवाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यालय में आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।

एडीटीओ और प्रवर्तन निरीक्षक के खिलाफ आरोप पत्र गठित

वहीं, बलथरी चेकपोस्ट पर राजस्व हानि एवं कथित अनियमितताओं से संबंधित जांच प्रतिवेदन के आधार पर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी निशांत कुमार एवं प्रवर्तन निरीक्षक ललित कुमार दुबे के विरुद्ध आरोप पत्र गठित किया गया है।

आरोप पत्र को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन में वाहनों के चालान की प्रक्रिया में त्रुटियों के साथ-साथ दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता एवं शिथिलता से संबंधित तथ्य पाए जाने की बात कही गई है।

निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

🚨 टीवी के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे हेरोइन, हाजीपुर में चार तस्कर गिरफ्तारहाजीपुर। वैशाली जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ त...
20/09/2026

🚨 टीवी के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे हेरोइन, हाजीपुर में चार तस्कर गिरफ्तार

हाजीपुर। वैशाली जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक टीवी के अंदर छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र का एक आरोपी अगरतला से ट्रेन के जरिए हेरोइन लेकर आ रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चक्रकरमंद रेलवे स्टेशन पर निगरानी रखी और आरोपी के स्टेशन पर उतरते ही उसे पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस आरोपी को बिदुपुर ले जा रही थी। इसी दौरान पूछताछ और प्राप्त जानकारी के आधार पर हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में सुराग मिला। पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच शुरू की।

टीवी के अंदर छिपी थी हेरोइन

पुलिस जांच के दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर टीवी के अंदर छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद होने की बात सामने आई। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी बिदुपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और हाजीपुर में इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🚨 बईसमाइल चौक पर सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांचवैशाली। हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के बईसमाइल चौक प...
20/09/2026

🚨 बईसमाइल चौक पर सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

वैशाली। हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के बईसमाइल चौक पर शनिवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल हरलोचनपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव के पास से एक रुमाल, चाबी और कुछ रुपये बरामद किए हैं। इन सामानों के आधार पर भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के अनुसार, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

शव यहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाने के साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों एवं घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध जानकारी की सूचना देने की अपील की है।

गोपालगंज बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! जादोपुर रोड, बसडीला बाजार और जादोपुर मोड़ की दुकानों से 5 बाल श्रमिक विमुक्त। ...
20/09/2026

गोपालगंज बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! जादोपुर रोड, बसडीला बाजार और जादोपुर मोड़ की दुकानों से 5 बाल श्रमिक विमुक्त। धावा दल ने सूर्या स्वीट्स, मछली दुकानों, बिरयानी-कबाब हाउस और मीट हाउस समेत कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी। विमुक्त किए गए हर बाल श्रमिक को 3 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी। संबंधित नियोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। जिला प्रशासन ने साफ किया - बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी रहेगा जारी

लखनऊ -35 आईपीएस अफसरों के तबादले
20/09/2026

लखनऊ -35 आईपीएस अफसरों के तबादले

🚨 आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमलागोपालगंज। शहर के जंगलिया मोहल्ले में आपसी...
20/09/2026

🚨 आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज। शहर के जंगलिया मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने की सूचना है। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट लग गई।

घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही विवाद के कारणों और हमले में शामिल लोगों की पहचान करने में लगी है।

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

🚨 सदर अस्पताल की छवि प्रभावित करने वाले कथित वीडियो को लेकर साइबर थाने में शिकायतगोपालगंज। सदर अस्पताल प्रशासन ने सोशल म...
20/09/2026

🚨 सदर अस्पताल की छवि प्रभावित करने वाले कथित वीडियो को लेकर साइबर थाने में शिकायत

गोपालगंज। सदर अस्पताल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अस्पताल एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, ‘Janki Vlog’ नाम से सोशल मीडिया पर सदर अस्पताल से संबंधित कुछ वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि इन वीडियो में अस्पताल एवं प्रशासन के संबंध में आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस तरह की सामग्री से आम लोगों के बीच सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भ्रम अथवा नकारात्मक धारणा बनने की आशंका है, जिससे संस्थान की छवि प्रभावित हो सकती है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने साइबर क्राइम थाने से मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित वीडियो एवं सोशल मीडिया पर उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण तथा नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

शिकायत की प्रतिलिपि सिविल सर्जन, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पदाधिकारी को भी भेजी गई है। फिलहाल मामले में संबंधित सोशल मीडिया सामग्री की जांच और उसके तथ्यों के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।

सिसवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 124.26 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तारसिवान। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभिया...
20/09/2026

सिसवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 124.26 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सिवान। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 124.26 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल जब्त करते हुए एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबूलाल यादव, पिता प्रभु यादव, निवासी सिसवा कला, थाना एमएच नगर, जिला सिवान के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर ले जाई जा रही 27 लीटर देशी शराब और 97.26 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शराब तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर

सिवान पुलिस की ओर से जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है।

सिसवन थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

Address

Chhapra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Bihar Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Bihar Live:

Shortcuts

Share