Bihar Jharkhand Da News Plus

Bihar Jharkhand Da News Plus Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bihar Jharkhand Da News Plus, Media/News Company, Nagina Singh Colony Chapra, Chhapra.

26/08/2026

भोजपुर जिले में ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी के साथ नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

वहीं सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

भोजपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं, किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

26/08/2026

भागलपुर जिले के सुलतानगंज रेफरल अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल परिसर में इलाज के बजाय शराब पार्टी की गई। वायरल फोटो में शराब की बोतल, चखना, पानी और सिगरेट जैसी चीजें टेबल पर दिखाई दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि वायरल तस्वीर में अस्पताल के प्रबंधक रमन सिंह और एक डॉक्टर के मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, तस्वीर और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अपर निदेशक अजय कुमार सिंह ने गंभीरता जताते हुए जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की

26/08/2026

उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित दर पर खाद बेचने का निर्देश दिया। यूरिया ₹266.50 और DAP ₹1350 प्रति बैग में मिलेगा। ज्यादा कीमत लेने या खाद देने में आनाकानी करने पर विक्रेता का लाइसेंस रद्द हो सकता है।

🌾 किसानों से खाद खरीदते समय कैशमेमो/बिल जरूर लेने की अपील की गई

#किसान #खाद #उर्वरक #बाराचट्टी #गया #बिहारन्यूज

25/08/2026

बिहार की राजधानी पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का आंदोलन आज तनावपूर्ण हो गया। परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की भीड़ सड़कों पर उतर आई।

प्रदर्शन के दौरान कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।

अब सवाल है—क्या सरकार और BPSC छात्रों की मांगों पर कोई बड़ा फैसला लेगी?

25/08/2026

किसानों के लिए राहत की खबर 🌾
बाराचट्टी में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में खाद निर्धारित दर पर बेचने का सख्त निर्देश दिया गया।

👉 यूरिया ₹266.50/बैग
👉 डीएपी ₹1,350/बैग
👉 अधिक कीमत लेने पर होगी कार्रवाई
👉 किसानों से कैशमेमो/बिल जरूर लेने की अपील

कृषि विभाग के अनुसार बाराचट्टी में 10,279 बैग यूरिया और 1,182 बैग डीएपी उपलब्ध है। अधिक कीमत मांगने या खाद देने में आनाकानी करने पर किसान कृषि विभाग में शिकायत कर सकते

25/08/2026

पटना में BPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह का विवादित बयान सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभ्यर्थियों के आंदोलन और उनकी मांगों को लेकर उन्होंने “हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार” कहावत का इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

बयान को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और राजनीतिक नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी बयान पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

विवाद बढ़ने के बाद राजेश कुमार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने महज एक कहावत का इस्तेमाल किया था और उनका उद्देश्य किसी अभ्यर्थी या समूह की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद भी जताया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के निलंबन की कार्रवाई की गई।

अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच अधिकारी के बयान और उसके बाद हुई सरकारी कार्रवाई ने BPSC विवाद को और गरमा दिया है।

रिपोर्ट: हेड ब्यूरो, बालेश्वर प्रसाद

25/08/2026

गया के बांके बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 57 वर्षीय शिक्षक हबीब उल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मंजरि खुर्द गांव के रहने वाले थे और उर्दू मध्य विद्यालय, मंजरि खुर्द में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की पहचान में जुटी है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

#बांकेबाजार #सड़कहादसा #शिक्षककीमौत

25/08/2026

आरा, भोजपुर: आरा शहर के अनाइठ स्थित वर्मा नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग (सत्र 2023–27) के छात्रों ने थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट खराब आने के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा शुल्क के नाम पर प्रति छात्र करीब ₹8,000 लिए गए, इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को असफल घोषित कर दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सड़क जाम कर निष्पक्ष जांच, रिजल्ट की समीक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

फिलहाल कॉलेज प्रबंधन या संबंधित विश्वविद्यालय की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

25/08/2026

आरा/भोजपुर: शाहपुर के बेलौटी गांव में भोजपुरी अभिनेता व बीजेपी एमएलसी पवन सिंह भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने भरत तिवारी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और करीब डेढ़ से दो घंटे तक परिवार से बातचीत की।

मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह को राखी बांधी। परिवार के मुताबिक पवन सिंह ने कहा— “भरत तिवारी हम बनब।” उन्होंने न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी के अनुसार, पवन सिंह ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री से बात करने का भी आश्वासन दिया है।

25/08/2026

बिहार सरकार ने राज्य में होने वाली परीक्षाओं को और पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभिन्न परीक्षा बोर्ड, आयोग, विश्वविद्यालय और भर्ती एजेंसियों की परीक्षाओं में सुधार के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। समिति को गठन की तारीख से 3 महीने के भीतर सरकार को अपनी अनुशंसाएं देनी होंगी।

समिति के दायरे में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, विश्वविद्यालय, व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रवेश, पात्रता, भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल होंगी।

प्रश्नपत्र लीक, नकल, परीक्षा केंद्रों में हेराफेरी, उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ और रिजल्ट में अनधिकृत हस्तक्षेप जैसी गड़बड़ियों पर रोक लगाने की व्यवस्था की समीक्षा होगी।

इसके साथ ही परीक्षा प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जाएगा।

प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित ट्रैकिंग के लिए चेन ऑफ कस्टडी प्रोटोकॉल विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष के रूप में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश या हाईकोर्ट के सेवारत अथवा सेवानिवृत्त न्यायाधीश को शामिल किए जाने की बात कही गई है।

🎙️ रिपोर्ट: हेड बालेश्वर प्रसाद

Address

Nagina Singh Colony Chapra
Chhapra
841301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Jharkhand Da News Plus posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share