Sanjeevani samachar

Sanjeevani samachar We give out truthful facts and fun filled entertainment. It is the best and serious quality Hindi news- views source.
(385)

SanjeevaniSamachar.com is a website that gives reliable information about the trending topics in Politics, Crime, Entertainment and the latest happenings all over Bihar. It is an Hindi News Portal which provides undiluted and unvarnished truth news .

14/09/2026

गुजरात में बारिश तो PM एक्टिव, बिहार में 45 लाख प्रभावित फिर भी चुप क्यों?” तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल

14/09/2026

मशरक में सफाईकर्मियों की हड़ताल से मचा हाहाकार, सड़कों पर फेंका कचरा; SH-90 पर दुर्गा चौक में घंटों प्रदर्शन से थमा आवागमन
मानदेय बढ़ाने, नियमित भुगतान और सुरक्षा उपकरण की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक सफाईकर्मी उतरे सड़क पर, स्टेशन रोड से महावीर चौक तक कचरों का अंबार

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने  जलालपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और ...
13/09/2026

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने जलालपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और पुलिस व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, थाना अभिलेख, लंबित कांड, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, गश्ती व्यवस्था, ड्यूटी पंजी, पुलिस बल की उपस्थिति तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी छापेमारी, नियमित वाहन जांच तथा क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने प्रत्येक दिन फॉल इन एवं ब्रीफिंग के साथ शारीरिक व्यायाम कराने तथा थाना परिसर, बैरक और आवासीय परिसर में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

12/09/2026

पिता स्व. यदुवंशी राय के पुण्यतिथि पर बोले विधायक जितेंद्र राय—गरीबों की सेवा और समाज का विकास ही उनका सपना था, आज उसी राह पर चल रहा है परिवार

12/09/2026

10 साल बाद भी नहीं भूले लोग! पूर्व विधायक स्व. यदुवंशी राय की पुण्यतिथि पर 1200+ मरीजों की हृदय और नेत्र की मुफ्त जांच, सेवा की विरासत जारी

12/09/2026

AI वाली बाइक का छपरा में धमाका! Bajaj Pulsar N160SS लॉन्च, 4.5 सेकंड में 60 की रफ्तार—खरीदने से पहले TEST DRIVE का मौका!

संजीवनी समाचार के रेफ़्रेन्स पर मिलेगा विशेष छूट

मढ़ौरा के पूर्व विधायक स्व. यदुवंशी राय की 10वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को नगरपालिका चौक स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा...
12/09/2026

मढ़ौरा के पूर्व विधायक स्व. यदुवंशी राय की 10वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को नगरपालिका चौक स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं भजनामृत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय सहित परिवार के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि स्व. यदुवंशी राय ने जीवनभर समाज के सभी वर्गों, खासकर गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए काम किया। उनका सपना था कि जरूरतमंदों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए परिवार द्वारा जनसेवा का कार्य जारी रखा जा रहा है।
पुण्यतिथि के अवसर पर यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क हृदय एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 1200 से अधिक मरीजों की जांच की गई। शिविर में ईसीजी, इको, सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल सहित आवश्यक जांच नि:शुल्क की गई। गंभीर हृदय रोगियों के लिए आवश्यकता के अनुसार नि:शुल्क एंजियोग्राफी और जरूरतमंद नेत्र रोगियों के नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी।
अस्पताल के निदेशक एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत कई विभाग सूचीबद्ध हैं। छह प्रकार के ब्लड कंपोनेंट की सुविधा वाला ब्लड बैंक भी उपलब्ध है। जल्द ही कैथ लैब और डायलिसिस सेवा शुरू करने की तैयारी है, जिससे गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षणपटना। बिहार सरकार ने राज्य में म...
12/09/2026

मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण

पटना। बिहार सरकार ने राज्य में मछली उत्पादन बढ़ाने और मत्स्य किसानों की आय में वृद्धि के लिए बड़ी पहल की है। डेयरी,मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 9,685 (लगभग 10 हजार) किसानों को मछली पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके लिए 'मत्स्य प्रशिक्षण एवं प्रसार योजना' के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...

Bihar government has launched a major initiative to boost fish production and increase the income of fish farmers in the state.

छपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्यछपरा। आय से अधिक सं...
12/09/2026

छपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य

छपरा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में राज्य की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने लघु जल संसाधन विभाग के छपरा (सारण) अंचल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसवीयू की टीम ने एक साथ छह ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी ली, जिसमें अब तक 3 करोड़ 1 लाख 87 हजार रुपये से अधिक की संदिग्ध अवैध संपत्ति का खुलासा होने की बात सामने आई है। तलाशी के दौरान 77 लाख 96 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, महंगी वस्तुएं और बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।...

state's Special Vigilance Unit (SVU) has taken major action against Rajendra Kumar, the Superintending Engineer of Chhapra (Saran) circle.

छपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लानछपरा। बाढ़ और जलजमाव के बाद छपरा शहर की बदहाल जल नि...
12/09/2026

छपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान

छपरा। बाढ़ और जलजमाव के बाद छपरा शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन अब अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग काम कराने के बजाय पूरे शहर की सड़क, ड्रेनेज, जल निकासी, सीवरेज और पाइपलाइन व्यवस्था का एकीकृत प्लान तैयार कराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुडको, आरसीडी और नगर निगम की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वार्डवार सर्वेक्षण कराने और उसकी रिपोर्ट के आधार पर छपरा शहर के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।...

Saran DM Vaibhav Srivastava reviewed Chhapra’s road, drainage, sewerage and utility projects and directed officials to prepare an integrated

Address

Gautamsthan Railway Station Road, Samsuddinpur Ward No7, Revelganj
Chhapra
841301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjeevani samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sanjeevani samachar:

Shortcuts

Share