Ntv news24

Ntv news24 Ntv news24
बेबाक खबर का सीधा असर
Prashar
विज्ञापन संपर्क नंबर -8521012534

15/09/2026
JPU में 75% उपस्थिति अनिवार्य, छात्रों की समस्याओं के समाधान की समयसीमा तयजयप्रकाश विश्वविद्यालय में पढ़ाई, प्रशासनिक व्...
13/09/2026

JPU में 75% उपस्थिति अनिवार्य, छात्रों की समस्याओं के समाधान की समयसीमा तय

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पढ़ाई, प्रशासनिक व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठकों के बाद इन निर्णयों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में यूजी और पीजी कक्षाओं में 75% उपस्थिति को अनिवार्य करना शामिल है। इसके अनुपालन के लिए परीक्षा फॉर्म भरने से पहले संबंधित विभागाध्यक्ष की अनुमति जरूरी होगी। पीजी छात्रों को प्रतिदिन एक घंटे पुस्तकालय में अध्ययन करने की व्यवस्था भी लागू की गई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों की कमी वाले कॉलेजों में 2023 के पंजीकृत पीएचडी शोधार्थियों को अपने गाइड के महाविद्यालय में जाकर कक्षाएं लेने की अनुमति भी दी गई है।

वहीं, छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कॉलेजों में संचालित हेल्प डेस्क की निगरानी के लिए समिति गठित की गई है। अंकपत्र सुधार सहित अन्य समस्याओं के लिए कॉलेज में आवेदन जमा करने के बाद पावती लेना जरूरी होगा।

विश्वविद्यालय के अनुसार, कॉलेज को आवेदन एक सप्ताह के भीतर विश्वविद्यालय भेजना होगा और विश्वविद्यालय स्तर पर अगले दो सप्ताह में उसका निष्पादन किया जाएगा। एक महीने में समस्या का समाधान नहीं होने पर छात्र विश्वविद्यालय के सहायता केंद्र में लिखित शिकायत कर सकते हैं, जिसके बाद एक सप्ताह में समाधान का लक्ष्य रखा गया है।

इन फैसलों का उद्देश्य JPU में पढ़ाई, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और छात्र सुविधाओं को अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध बनाना बताया गया है।

Address

Jaitpur Daudpur Saran
Chhapra
841205

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ntv news24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share