Bhojpuriya Mati News Bihar Jharkhand

Bhojpuriya Mati News Bihar Jharkhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhojpuriya Mati News Bihar Jharkhand, Media/News Company, Chhapra.

भोजपुरिया माटी न्यूज़ बिहार झारखंड में आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारा चैनल देश और दुनिया के सभी खबरें आप तक दिखाने का प्रयास करेगा हर खबर ईमानदारी और सच्चाई से दिखाया जाएगा
कृपया पेज को फॉलो करें और अपना आशीर्वाद जरूर बनाए रखें

26/07/2026
सारण की बेटी सृष्टि का IIT जोधपुर में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहरगड़खा (सारण): सारण जिले के गड़खा प्रखंड अंतर्गत धनौरा ...
21/07/2026

सारण की बेटी सृष्टि का IIT जोधपुर में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

गड़खा (सारण): सारण जिले के गड़खा प्रखंड अंतर्गत धनौरा गांव की होनहार छात्रा सृष्टि ने आईआईटी जोधपुर में चयनित होकर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

सृष्टि, धनौरा निवासी मनोज सिंह एवं रिंकी सिंह की सुपुत्री हैं। उनके बाबा स्वर्गीय चंद्रकेत सिंह पूर्व मुखिया रहे हैं। सृष्टि के पिता मनोज सिंह पेशे से इंजीनियर हैं, जबकि उनकी माता धनौरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षिका हैं।

सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन को दिया है। परिवार के सहयोग और प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सृष्टि की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

21/07/2026

🚨 राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला: "छात्र भविष्य मांग रहे हैं, सरकार कुर्सी बचा रही है"

राहुल गांधी ने कहा, "देश का छात्र कह रहा है— 'हमारा कोई भविष्य नहीं', और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं— 'हमारी कुर्सी नहीं जाएगी।' जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए, वहां न्याय है ही नहीं।"

इस बयान के साथ उन्होंने छात्रों के भविष्य और सरकार की जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए।

#राहुल_गांधी

20/07/2026

"बंटी यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बेटों को गले लगाकर बोले— 'यहां इंसान की जान की कोई कीमत नहीं रही'" 😭🕯️🙏
बंटी यादव हत्याकांड के बाद भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने बंटी यादव के दोनों बेटों को गले लगाकर सांत्वना दी और कहा, "यहां तो इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है। लोग ऐसे मार रहे हैं जैसे भेड़-बकरियां हों।"
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग घटना पर दुख व आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

📰 सारण में CMR आपूर्ति पर डीएम सख्त, 25 जुलाई तक 100% लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम📄 छपरा: समाहरणालय सभागार में सोमवार क...
20/07/2026

📰
सारण में CMR आपूर्ति पर डीएम सख्त, 25 जुलाई तक 100% लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम

📄
छपरा: समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध कस्टम मिल्ड राइस (CMR) आपूर्ति की समीक्षा की गई।

अब तक 64,762 मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले 60,610 मीट्रिक टन CMR की आपूर्ति हुई है, जबकि 4,152 मीट्रिक टन आपूर्ति अभी शेष है। यानी अब तक 93.59% लक्ष्य ही पूरा हो पाया है।

सीएमआर आपूर्ति में शिथिलता पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित राइस मिलों, पैक्सों और अधिकारियों को 25 जुलाई 2026 तक हर हाल में 100% CMR आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वालों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Address

Chhapra
841 301, 841 302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhojpuriya Mati News Bihar Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share