01/06/2026
बिहार के शुभम ने रचा इतिहास ! JEE Advanced में बने ऑल इंडिया टॉपर, Mentors Eduserv का जलवा
बिहार और पूरे पूर्वी भारत के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा! पटना के अग्रणी कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व (Mentors Eduserve) ने इतिहास रचते हुए JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) देकर पूरे देश में अपनी सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के होनहार छात्र शुभम कुमार (Shubham Kumar) देश के सबसे बड़े टॉपर बने हैं।
शुभम कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने मेंटर्स एडुसर्व के ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम और गया सेंटर के ऑफलाइन सपोर्ट के जरिए यह अभूतपूर्व मुकाम हासिल किया है।