Ajit Kumar / DPO

Ajit Kumar / DPO District Program Officer ( Bihar Education Service - Administration ) INCLUSIVE EDUCATION, SERVICE AND DEVELOPMENT OF EDUCATION SYSTEM.

बिहार दिवस पर युवाओं को सही दिशा दिखाने की एक छोटी सी पहल—आज की सही सलाह, कल का उज्ज्वल भविष्य बनाती है।                ...
03/04/2026

बिहार दिवस पर युवाओं को सही दिशा दिखाने की एक छोटी सी पहल—आज की सही सलाह, कल का उज्ज्वल भविष्य बनाती है।

शुरुआत छोटी हो या बड़ी, मायने उसके पीछे की भावना रखती है। ✨रोशनी एक दीप से नहीं, मिलकर जलाए गए विश्वास से फैलती है।     ...
24/03/2026

शुरुआत छोटी हो या बड़ी, मायने उसके पीछे की भावना रखती है। ✨
रोशनी एक दीप से नहीं, मिलकर जलाए गए विश्वास से फैलती है।

छठ घाट की पवित्र वेला में आस्था, शांति और प्रकृति का संगम 🌅🙏डूबते और उगते सूरज को नमन करते हुए, मन में श्रद्धा और चेहरे ...
24/03/2026

छठ घाट की पवित्र वेला में आस्था, शांति और प्रकृति का संगम 🌅🙏
डूबते और उगते सूरज को नमन करते हुए, मन में श्रद्धा और चेहरे पर सुकून ✨
छठी मइया का आशीर्वाद सब पर बना रहे 🌼

रंगों का त्योहार तब और खास बन जाता है जब अपने छोटे से लाडले के साथ मनाया जाए। ❤️आज मेरे नन्हे हाथों से लगा गुलाल मेरे लि...
05/03/2026

रंगों का त्योहार तब और खास बन जाता है जब अपने छोटे से लाडले के साथ मनाया जाए। ❤️
आज मेरे नन्हे हाथों से लगा गुलाल मेरे लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत रंग है। 🎨👶
यही पल जिंदगी की सबसे प्यारी यादें बन जाते हैं।
आप सभी को रंगों भरी खुशियों और प्यार से भरी होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸🌈

विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि सोचने का एक तरीका है 🔬✨यह हमें सवाल पूछना सिखाता है, जिज्ञासा जगाता है और हर दिन कुछ नय...
28/02/2026

विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि सोचने का एक तरीका है 🔬✨
यह हमें सवाल पूछना सिखाता है, जिज्ञासा जगाता है और हर दिन कुछ नया खोजने की प्रेरणा देता है 🚀

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आइए, वैज्ञानिक सोच अपनाएँ और ज्ञान के माध्यम से समाज को सशक्त बनाएं 📚🌍

🔭🧪

📚 नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की तैयारी को लेकर “सारण गुरु” टीम की बैठक आज Saran Guru के टीम सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक संप...
25/02/2026

📚 नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की तैयारी को लेकर “सारण गुरु” टीम की बैठक
आज Saran Guru के टीम सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 9 मार्च 2026 से प्रारंभ होने वाले नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रभावी शुरुआत, ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री की रणनीति, बेहतर डिजिटल कंटेंट प्लानिंग एवं विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करना रहा।

नई ऊर्जा, नई योजना और शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ सत्र 2026–27 का शुभारंभ।

🌟🎉👏💡👍

जीवन की राह में सबसे बड़ी जीत स्वयं पर होती है, बाक़ी सारी सफलताएँ तो बस उसके परिणाम होते हैं।  #जीवन_दर्शन  #आत्मविकास ...
12/02/2026

जीवन की राह में सबसे बड़ी जीत स्वयं पर होती है, बाक़ी सारी सफलताएँ तो बस उसके परिणाम होते हैं। #जीवन_दर्शन #आत्मविकास #सत्य #कर्म #विचार 🙏💫🌟😊👍

कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण द्वारा वित्तीय वर्ष 2016–17, 2017–18 एवं 2018–19 के अंतर्गत विभिन्न मदों की राशि की...
12/02/2026

कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण द्वारा वित्तीय वर्ष 2016–17, 2017–18 एवं 2018–19 के अंतर्गत विभिन्न मदों की राशि की उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा करने संबंधी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया जाता है। 🌟📚👍💼📝

पेड़ की तरह बनो — जितना ऊँचा जाओ, उतना ज़मीन से जुड़े रहो।         🌳💫🌸🎯😊👍
11/02/2026

पेड़ की तरह बनो — जितना ऊँचा जाओ, उतना ज़मीन से जुड़े रहो। 🌳💫🌸🎯😊👍

📚✨ बिहार दिवस–2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा स्मारिका हेतु मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएँ आमंत्रित हैं।लेख, निबंध, कवित...
11/02/2026

📚✨ बिहार दिवस–2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा स्मारिका हेतु मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएँ आमंत्रित हैं।
लेख, निबंध, कविता, संस्मरण या लघु आलेख के माध्यम से बिहार के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, विकास और भविष्य की परिकल्पना को शब्द दें।
🗓 अंतिम तिथि: 21 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)
📧 भेजें: [email protected]
आइए, अपनी कलम से रचें “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” का स्वप्न। ✍️
#बिहारदिवस2026 #बिहारशिक्षाविभाग #स्मारिका #रचनाआमंत्रित #बिहारकीशान #युवाशक्ति #महिलासशक्तिकरण #बिहारविकास

📚✨ शिक्षा के डिजिटल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम ✨📚जिला शिक्षा विभाग, सारण द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए गठित Content...
09/02/2026

📚✨ शिक्षा के डिजिटल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम ✨📚
जिला शिक्षा विभाग, सारण द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए गठित Content Creation, Teachers Management एवं Channel Management Teams के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा को नई दिशा दी जा रही है।
टीमवर्क, समर्पण और तकनीक के संगम से अब पढ़ाई होगी और भी प्रभावी। 💻🎥

#डिजिटलशिक्षा
#शिक्षा_में_नवाचार
#सारण_शिक्षा
#टीमवर्क
#शिक्षक_सशक्तिकरण
#ऑनलाइन_एजुकेशन

जिलाधिकारी, सारण के निदेशानुसार तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण के मार्गदर्शन में, अधोहस्ताक्षरी (जिला कार्यक्रम पदाधिका...
08/02/2026

जिलाधिकारी, सारण के निदेशानुसार तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण के मार्गदर्शन में, अधोहस्ताक्षरी (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), सारण ) द्वारा संचालित “सारण गुरु ऑनलाइन क्लास” के नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–2027 को नई ऊर्जा, उत्साह एवं पूर्ण समर्पण के साथ सफलतापूर्वक संचालित करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विषयवार दक्ष एवं इच्छुक शिक्षकों की आवश्यकता है।
अतः सारण जिले के वे सभी शिक्षक जो ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से अध्यापन कार्य करने के इच्छुक हों, उनसे अनुरोध है कि वे अपनी निम्नलिखित जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएँ—
नाम
विद्यालय का नाम
विषय
अध्यापन हेतु कक्षा
मोबाइल नंबर
शैक्षणिक अनुभव (विस्तारपूर्वक)
इच्छुक शिक्षक अपनी संपूर्ण जानकारी समय टीम लिडर मृणाभ कुमार,मो 8826981371 अथवा अभिषेक कुमार सिंह मो० 7654455074 को उपलब्ध कराकर इस महत्त्वपूर्ण शैक्षणिक पहल को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
आदेशानुसार श्री अजित अमर हरिजन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा)
सारण

Address

Chapra
Chhapra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ajit Kumar / DPO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share