Yathasambhav Cp

Yathasambhav Cp यथासंभव काउंसिल छातापुर, सुपौल(बिहार)

PANORAMA PUBLIC SCHOOLछठा वार्षिक स्थापना दिवस समारोह – 2026Gate Pass – Valid for 1 Family (Up to 3 Members)आदरणीय महोदय...
24/03/2026

PANORAMA PUBLIC SCHOOL
छठा वार्षिक स्थापना दिवस समारोह – 2026
Gate Pass – Valid for 1 Family (Up to 3 Members)
आदरणीय महोदय/महोदया,
सादर निवेदन है कि पनोरमा पब्लिक स्कूल अपना छठा वार्षिक स्थापना दिवस समारोह मना रहा है।
इस गरिमामय अवसर पर आपकी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत सम्मान की बात होगी।
🎉 कार्यक्रम विवरण
📅 दिनांक: 29 मार्च 2026 (रविवार)
⏰ समय: 3:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम
📍 स्थान: होटल बंधन, दुर्गा मंदिर के पश्चिम, छातापुर
A Unit of Panorama Group
🎤 विशेष उपस्थिति:
✨ बॉलीवुड कलाकार – चंकी पांडे
🎭 पनोरमा स्टार ऑडिशन
📅 दिनांक: 28, 29 मार्च 2026
⏰ समय: 11:00 बजे से
⭐ मुख्य अतिथि:
संजीव मिश्रा (पनोरमा ग्रुप) प्रबंध निदेशक
हम आशा करते हैं कि आप इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर हमें गौरवान्वित करेंगे।
निवेदक:
पनोरमा पब्लिक स्कूल परिवार
📞 Contact: 8102919700

आज शाम 7 बजे हमारे संरक्षक आदरणीय श्री संजीव मिश्रा जी फेसबुक पर लाइव रहेंगे आप सभी ज्यादा से ज्यादा जुड़कर शेयर करें।Of...
08/12/2025

आज शाम 7 बजे हमारे संरक्षक आदरणीय श्री संजीव मिश्रा जी फेसबुक पर लाइव रहेंगे आप सभी ज्यादा से ज्यादा जुड़कर शेयर करें।
Office of Sanjeev Mishra Sanjeev Mishra Yathasambhava - यथासंभव Panorama Public School

आज देशरत्न एकेडमी, शिवनगर (समदा गढ़), सुपौल में आयोजित भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती सह विद्...
03/12/2025

आज देशरत्न एकेडमी, शिवनगर (समदा गढ़), सुपौल में आयोजित भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती सह विद्यालय स्थापना दिवस समारोह में पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं समाजसेवी आदरणीय श्री संजीव मिश्रा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व, संस्कार और लक्ष्य की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि “शिक्षा ही वह साधन है जो व्यक्ति को समाज में सम्मान और राष्ट्र के निर्माण में योगदान के योग्य बनाती है।”

विद्यालय परिवार द्वारा किए गए इस सराहनीय आयोजन में शामिल होकर संजीव मिश्रा जी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देशरत्न एकेडमी परिवार को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएँ।

सामाजिक और शैक्षणिक उन्नति की दिशा में यह कदम अनुकरणीय है।

सनातन आस्था के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं! 🌕🙏भगवान श्री हरि विष्णु और माँ गंगा ...
05/11/2025

सनातन आस्था के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं! 🌕🙏
भगवान श्री हरि विष्णु और माँ गंगा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और नई ऊर्जा का संचार हो। 🌸✨

06/10/2025

लालगंज तिलाठी पंचायत के परियाही गांव में लोग अपनी गंभीर समस्याओं को लेकर परेशान हैं। जलजमाव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित है, लेकिन स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित परिधि पूर्ण न होने के कारण यहां नाव की व्यवस्था संभव नहीं है।

दुर्भाग्यवश, अब तक शासन-प्रशासन की ओर से राहत या किसी ठोस प्रबंध की व्यवस्था नहीं की गई है।

ऐसे कठिन समय में स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए मानवीय पहल करते हुए ₹30,000 की नगद सहायता राशि प्रदान कर अविलंब नई नाव की व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

#छातापुर_का_बेटा

आज सुपौल जिला के छातापुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर में यथासंभव काउंसिल द्वारा आयोजित यथासंभव क्रिएटर अवार्ड समारोह में छाताप...
24/08/2025

आज सुपौल जिला के छातापुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर में यथासंभव काउंसिल द्वारा आयोजित यथासंभव क्रिएटर अवार्ड समारोह में छातापुर -बसंतपुर प्रखंड के सोशल मीडिया क्रिएटर के साथियों को यथासंभव काउंसिल के संरक्षक श्री संजीव मिश्रा जी के हाथों सभी को शिल्ड प्रमाण पत्र चेक देकर सम्मानित किया गया।
Yathasambhav Cp Zee Bihar Jharkhand Sanjeev Mishra Yathasambhava - यथासंभव

कल आप सभी का इंतजार रहेगा।
23/08/2025

कल आप सभी का इंतजार रहेगा।

छातापुर प्रखंड अंतर्गत भीमपुर पंचायत वार्ड संख्या-03 निवासी श्री सुधीर मंडल जी बीते दिनों पुल से गिरकर गंभीर रूप से घायल...
22/08/2025

छातापुर प्रखंड अंतर्गत भीमपुर पंचायत वार्ड संख्या-03 निवासी श्री सुधीर मंडल जी बीते दिनों पुल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में जारी है, जहाँ चार दिन पूर्व उनका ऑपरेशन भी हुआ है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर यथासंभव काउंसिल के संरक्षक सह समाजसेवी एवं छातापुर विधानसभा-45 के लोकप्रिय नेता श्री संजीव मिश्रा जी ने उनके परिजनों से मुलाकात की और इलाज के लिए ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि श्री सुधीर मंडल जी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें। 🙏




#यथासंभव

Yathasambhav Cp Zee Bihar Jharkhand Yathasambhava - यथासंभव Sanjeev Mishra

ब्लॉगर, यूट्यूबर, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, फेसबुक क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूथ के लिए एक सुनहरा मौका… 🎥🎮📸📅 दिनांक: 24 अगस्...
18/08/2025

ब्लॉगर, यूट्यूबर, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, फेसबुक क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूथ के लिए एक सुनहरा मौका… 🎥🎮📸

📅 दिनांक: 24 अगस्त 2025 (रविवार)
📍 स्थान: वैनास्मा स्कूल के पास, छातापुर
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे

👉 यह मंच आपके विचारों, रचनात्मकता और बदलाव की आवाज़ को साझा करने का है।
👉 जुड़ें और बनें Voice of Change 🌍🔥

📲 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9942523425

20/07/2025

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 20 जुलाई 2025

वीआईपी नेता संजीव मिश्रा ने दीनबंधी (बसंतपुर) में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से लिया फीडबैक

बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत दीनबंधी गांव में शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव के विभिन्न वार्डों में जाकर आम जनता से मुलाकात की, स्थानीय समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीति एवं आगामी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।

जनसंपर्क के क्रम में श्री मिश्रा ने कहा कि छातापुर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्षों से उपेक्षित इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं अब भी लोगों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी जनसमस्याओं को लेकर गंभीर है और जनता के सहयोग से आने वाले चुनाव में इस क्षेत्र में बदलाव सुनिश्चित करेगी।

श्री मिश्रा ने कहा, "हम किसी दल या व्यक्ति के विरोध में नहीं, बल्कि जनता के हक और अधिकार के पक्ष में खड़े हैं। अगर जनता साथ दे, तो छातापुर को भी एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जा सकता है।"

इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं किसानों से भी विशेष बातचीत की गई। कई लोगों ने जलजमाव, खराब सड़क, बेरोजगारी, स्वास्थ्य केंद्र की अनुपलब्धता जैसी समस्याएं साझा कीं। श्री मिश्रा ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को वे प्राथमिकता से संबंधित विभागों और मंचों पर उठाएंगे।

जनसंपर्क अभियान में उनके साथ यथासंभव काउंसिल के सदस्यगण, वीआईपी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दीनबंधी के लोगों ने श्री मिश्रा के प्रयासों की सराहना की और उनके नेतृत्व में बदलाव की उम्मीद जताई।

Address

Chhatapur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yathasambhav Cp posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share