RRK News

RRK News Rahul Raikwar khajuraho Media

27/02/2026

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगे मेले में आस्था, उत्साह और उमंग का अनोखा संगम देखने को मिला। मेले की रौनक देखने आया एक युवक उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब झूले के पास बज रहे गाने की धुन पर उसने अचानक जबरदस्त डांस करना शुरू कर दिया तेज संगीत और रंगीन रोशनी के बीच उसका जोश और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। वहां मौजूद लोगों ने तालियों और मुस्कान के साथ उसका हौसला बढ़ाया। कुछ ही पलों में यह नज़ारा मेले की सबसे खास याद बन गया अब यह शानदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग युवक के उत्साह व बेफिक्र अंदाज़ की जमकर सराहना कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के मेले का यह पल सच में यादगार बन गया

27/02/2026

ट्रेन के जनरल डिब्बे में सामान बेचना अपने आप में एक अद्भुत कला है। भीड़, शोर और अफरा-तफरी के बीच अपनी आवाज़ को अलग पहचान दिलाना हर किसी के बस की बात नहीं होती इसी कला का सुंदर उदाहरण तब देखने को मिला, जब एक व्यक्ति गले की चेन बेचते हुए अनोखे अंदाज़ में ग बजा कर” यात्रियों का ध्यान आकर्षित कर रहा था। उसकी आवाज़ में लय थी, शब्दों में मिठास और अंदाज़ में आत्मविश्वास। वह केवल चेन नहीं बेच रहा था, बल्कि अपनी प्रस्तुति से माहौल को जीवंत बना रहा थाजनरल डिब्बे की भीड़ में उसका यह अनोखा तरीका लोगों को ठहरकर सुनने पर मजबूर कर रहा था। कुछ यात्री मुस्कुरा रहे थे, कुछ उत्सुकता से चेन देख रहे थे। सच में, यह सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि हुनर, हिम्मत और रचनात्मकता का सुंदर संगम था।

31/01/2026

सागर जिले के ग्राम छपरा में आयोजित कार्यक्रम में रोशन पटेल ने भैया अभिषेक भार्गव जी की गरिमामयी उपस्थिति में अपनी शानदार प्रस्तुति से ऐसा समां बाँधा कि पूरा माहौल उत्साह से भर उठा। उनके हुनर, आत्मविश्वास और सुरों की मिठास ने वहाँ मौजूद सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया। प्रस्तुति के दौरान बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट गूँजती रही और दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया उनका गीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

14/01/2026

बरियारपुर के मेले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम जनता को लालच देकर जुआ खिलवाया जा रहा है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, क्योंकि इसमें छोटे-छोटे बच्चों को भी लालच देकर शामिल किया जा रहा है। इस तरह की गतिविधियाँ सामाजिक मूल्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती हैं। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह इस पर शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे, ताकि मेले का माहौल सुरक्षित और सभ्य बना रहे।

12/01/2026

एक तरफ है घर बाली एक तरफ उड़ीसा बाली पति बोला-दोनों से प्यार करता हूं,किसी को नहीं छोड़ूंगा पत्नी बोली-अंधा कर दूसरी लाए

Address

Chhatarpur

Telephone

+919981925048

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RRK News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RRK News:

Share