News ICON

News ICON हम अपने पेज के माध्यम से लोगो तक पहुंच? print media. sagar Addison

छतरपुर। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चुनाव से पहले वर्तमान अध्यक्ष के दो आधार, एक में जन्म 1990, दूसरे में 1992।
23/03/2026

छतरपुर। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चुनाव से पहले वर्तमान अध्यक्ष के दो आधार, एक में जन्म 1990, दूसरे में 1992।


08/03/2026

मोरबा पंचायत में दिनदहाड़े ब्लास्टिंग से ग्रामीण दहशत में
छतरपुर। जनपद की मोरबा पंचायत में संचालित क्रेशर प्लांट पर दिनदहाड़े ब्लास्टिंग किए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ब्लास्टिंग के दौरान उड़ने वाले पत्थर और मलबे से लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि, बिना किसी पूर्व सूचना के ही ब्लास्टिंग कर दी जाती है। तेज धमाके के कारण पत्थर 100 से 200 मीटर दूर तक जा गिरते हैं। गांव की बस्ती भी क्रेशर के नजदीक स्थित है और पहले भी पत्थर घरों तक पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद क्रेशर संचालक द्वारा की जा रही कथित अवैध ब्लास्टिंग के खिलाफ प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। बीते रोज दिन के समय ही तेज ब्लास्टिंग की गई। जिसका मलबा लोगों के खेतों तक पहुंचा। वहां काम कर रहे लोगों ने यहां-वहां छुपकर खुद को बचाया।

06/03/2026

एकता पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों हुए शामिल

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर भी है- गुड्डू भैया

छतरपुर। शहर के चौबे कॉलोनी स्थित एकता पार्क में माननीय पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ‘गुड्डू भैया’ एवं श्रीमती अर्चना सिंह जी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छतरपुर शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को तिलक और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा। लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर होली की बधाई दी और सामाजिक एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी होली के इस पर्व को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बताया।
माननीय पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ‘गुड्डू भैया’ ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, युवा एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ होली पर्व की खुशियां साझा कीं।

22/02/2026

औकात टिप्पणी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री की निकाली प्रतीकात्मक अर्थी

छतरपुर। विधानसभा में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कथित रूप से “औकात” शब्द के प्रयोग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छत्रसाल चौक पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

22/02/2026

जमीनी विवाद को लेकर बेटी अपने बुजुर्ग पिता के घर गुंडे लेकर पहुंची।

👉बिग ब्रेकिंग छतरपुर- बेलगाम नगर पालिका- उपयंत्री कक्ष से नाली निर्माण कार्य की फाइल, ठेकेदार लेकर पहुंचा आडिट शाखा।*👉एस...
20/02/2026

👉बिग ब्रेकिंग छतरपुर-
बेलगाम नगर पालिका- उपयंत्री कक्ष से नाली निर्माण कार्य की फाइल, ठेकेदार लेकर पहुंचा आडिट शाखा।*

👉एस्टीमेट से अधिक भुगतान के लिए ऑडिटर को धमकाया, फाइल में आग लगाने दी धमकी, सिविल लाइन थाना में हुई मामले की​ शिकायत।

👉ठेकेदार कोतवाली पुलिस पथराव कांड में काट चुका जेल।

👉सबसे बड़ा सवाल यह है कि, क्या नगर पालिका की भुगतान फाइलें भी आम आदमी के हाथ में सौंप दी जाती है।

👉निर्माण कार्यों की फाइले उपयंत्री की बजाय ठेकेदार लिए घूमते हैं। गड़बड़ी होने पर कौन जिम्मेदार। पहले भी कई फाइले भुगतान के बाद गायब हो चुकी हैं।

19/02/2026

नदी का सीना चीर अवैध रेत का कारोबारी खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहा: वीडियो वायरल

*बालू माफिया बना रहा प्रतिष्ठित व्यापारियों पर खराब बालू लेने का दबाव,*

व्यापारी द्वारा खराब बालू लेने से मना करने पर सोशल मीडिया पर कॉलोनी को कर रहा बदनाम, बालू माफिया आशीष पाठक पहले आईपीएल सट्टे में भी नाम कमा चुका है,
इसका गुरु भी नामी सट्टा माफिया है और अवैध दारू के धंधे में लिप्त रहा है , आशीष पाठक का अवैध हथियार के साथ फोटो भी वायरल हो चुका है।

पिछले कुछ सालों में रेत के छह ट्रैक्टर चलाता रहा अब ट्रक भी चलवा रहा है ।

17/02/2026

खजुराहो में लव जिहाद का मामला, बजरंग दल ने मोहम्मद शकील का अर्धनग्न करके जुलुश निकाला, नाबालिक हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल करता था मुस्लिम युवक, होटल के कमरे से रंगे हाथों पकड़ाया।
4 साल से मुस्लिम युवक हिंदू युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, युवती ने बजरंग दल से मांगी थी मदद, खजुराहों के अपना रेस्टोरेंट होटल से पकड़ाया , थाने तक निकाला जुलूस। खजुराहो थानाक्षेत्र के होटल अपना रेस्टोरेंट की घटना।

14/01/2026

तानाशाह मेला ठेकदार के सामने जिला प्रशासन कार्रवाई करने से डर रहा,मेगा ट्रेंड मेला की अनुमति खत्म होने के बाद भी अवैध तरीके मेला लगाएं हुए हैं व्यापारी जताया विरोध

13/01/2026

कलेक्टर ने सेवा निवृत कर्मचारियों को पीपीओ वितरित किए
-------
कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा सेवा निवृत्त 11 कर्मचारियों को पीपीओ का वितरण किया गया और सभी को सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे, जिला पेंशन अधिकारी के.डी. अहिरवार, सहायक पेंशन अधिकारी, डी.एस.परिहार एवं सहा. ग्रेड 02 विष्णुदत्त मिश्रा उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि म.प्र. शासन वित्त विभाग की मंशा के अनुरूप कर्मचारियों के सेवा निवृत्त होने पर जिला पेंशन कार्यालय स्तर से तत्काल पेंशन अदायगी आदेश (पी.पी.ओ.) जारी किया जाता है।

*शहर के बीचोबीच स्थित मेला ग्राउंड में बिना किसी अनुमति के चल रही प्रदर्शनी।* *शहर के व्यापारियों ने सीएमओ और एसडीएम को ...
12/01/2026

*शहर के बीचोबीच स्थित मेला ग्राउंड में बिना किसी अनुमति के चल रही प्रदर्शनी।*

*शहर के व्यापारियों ने सीएमओ और एसडीएम को प्रदर्शनी हटवाने और ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई करने दिया ज्ञापन।*

*मंगलवार को जनसुनवाई में सीएमओ और एसडीएम के खिलाफ समस्त व्यापारी, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन*

*व्यापारियों की माने तो भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पालिका और राजस्व अधिकारी अवैध काम कर कलेक्टर की छवि को कर रहे धूमिल।*

25/12/2025

पन्ना में सांसद खेल महोत्सव के दौरान विवाद,,,,
भाजपा के दो नेताओं पर खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की व गाली-गलौज का आरोप।
बाहर से आए खिलाड़ियों ने किया विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस,,

Address

Chhatarpur
Chhatarpur
471001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News ICON posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News ICON:

Share