Sanjay Awasthi Media

Sanjay Awasthi Media Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sanjay Awasthi Media, News & Media Website, panna naka, Chhatarpur.

25/08/2026

छतरपुर,
ग्राम झमटुली में झमाझम बारिश से नदी नाले आए उफान पर

23/08/2026

*कलेक्टर-एसपी ने केन-बेतवा परियोजना अंतर्गत पुनर्वासित ग्रामीणों के घर-घर जाकर उनसे संवाद कर सुनी समस्याएं*

*पुनर्वासित ग्रामों की नई बसाहटों का किया निरीक्षण, विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश*

*कलेक्टर ने लोगों से शीघ्र अपनी समग्र आईडी शिफ्ट कराने की अपील की, जिससे उन्हें सभी जरूरी लाभ मिल सके*

*बिजली, सड़क, नाली, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश*
----
कलेक्टर मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने रविवार को केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित पुनर्वासित ग्राम करौंदिया, सलैया एवं मोतीगढ़ में नवीन बसाहटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
करौंदिया में घर घर जाकर कलेक्टर एवं एसपी ने खाट पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। जिसमें ग्रामीणों ने अपने कच्चे मकान से पक्के मकान में शिफ्ट होने पर प्रसन्न्ता भी जाहिर की।

*समग्र आईडी शिफ्ट कराने की अपील, बच्चों की शिक्षा के लिए नाम जुड़वाने के निर्देश*

कलेक्टर ने विस्थापित परिवारों से अपनी समग्र आईडी पुनर्वासित ग्राम में शिफ्ट कराने की अपील की, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सुगमता से लाभ मिल सके। उन्होंने बच्चों के नाम समग्र आईडी में जुड़वाने के निर्देश दिए, जिससे बच्चों को शिक्षा, बुजुर्गों को पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

*बिजली, सड़क और नाली अदि सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश*

*ग्रामीणों के लिए पेयजल आपूर्ति हेतु पीएचई को हैण्डपंप स्थापित कराने के निर्देश*

निरीक्षण के दौरान बिजली, सड़क एवं नाली से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीएचई विभाग को हैंडपंप स्थापित कराने के निर्देश दिए गए।

*जलभराव के स्थायी समाधान के लिए नाली निर्माण का प्रस्ताव*

करौंदिया में वर्षा के दौरान हुए जलभराव का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने इसके स्थायी समाधान के लिए नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्षा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बंद की गई थी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ लगभग एक सप्ताह के भीतर अस्थाई विद्युत व्यवस्था सुचारू कराने के निर्देश दिए।

*स्कूल, आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन सहित मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता*

कलेक्टर ने पुनर्वासित ग्राम में स्कूल, आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन विस्थापित परिवारों की सुविधाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है।

*पैकेज की राशि प्राप्त कर चुके परिवारों से शीघ्र आवास निर्माण शुरू कराने की अपील*

कलेक्टर ने जिन विस्थापित परिवारों को पैकेज की राशि प्राप्त हो चुकी है, उनसे शीघ्र मकान निर्माण प्रारंभ कर पुनर्वासित ग्राम में शिफ्ट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवारों को के शीघ्र पुनर्वास से ग्राम में बिजली, सड़क, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को गति मिलेगी। प्रभावित परिवारों को उनकी आवश्यकता के अनुसार भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है। साथ ही यह भी बताया गया कि करौंदिया में 200 परिवार शिफ्ट हो रहें हैं वहीं मोतीगढ़ में 30 परिवार शिफ्ट होकर मकान निर्माण का कार्य कर रहे हैं।

23/08/2026
छतरपुर जिले में सोयाबीन बेचने के महीनों बाद भी नहीं मिली भावांतर योजना की राशि, कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देने क...
19/08/2026

छतरपुर जिले में सोयाबीन बेचने के महीनों बाद भी नहीं मिली भावांतर योजना की राशि, कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देने के बावजूद भी नहीं हो रहा निराकरण ।

16/08/2026

*धार्मिक रंग में रंगी राजनगर विधानसभा विधायक अरविंद पटेरिया की जलअभिषेक यात्रा स्वर्गेश्वर धाम से हुई शुरू मातंगेश्वर महादेव का होगा जल अभिषेक*
*क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए विधायक अरविंद पटेरिया का बड़ा धार्मिक आयोजन*
(संजय अवस्थी,छतरपुर)

क्षेत्र में सुख, समृद्धि और जन-कल्याण की कामना को लेकर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय जल अभिषेक यात्रा भक्तिमय माहौल में भव्य रूप से जारी है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्वर्गेश्वर धाम से प्रारंभ हुई इस यात्रा में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे यात्रा मार्ग जनसैलाब में बदल गया।
धर्मप्रेमी जनता ने बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। गांव-गांव और चौराहों पर पुष्पवर्षा,और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत किया गया। भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
​​दो दिवसीय धार्मिक यात्रा का पहला पड़ाव धवाड़ गांव रहेगा, जहां रात्रि में यात्रा का विश्राम होगा। इसके पश्चात, सोमवार को यह यात्रा विभिन्न गांवों और कस्बों से गुजरते हुए विश्वप्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक नगरी खजुराहो पहुंचेगी।
​सोमवार को खजुराहो स्थित अति-प्राचीन भगवान श्री मतंगेश्वर महादेव का पवित्र जल से विधि-विधानपूर्वक जल अभिषेक किया जाएगा।
​विधायक अरविंद पटेरिया ने बताया कि इस जल अभिषेक यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने यात्रा में उमड़े अपार जनसमूह और क्षेत्रीय जनता के मिले अपार स्नेह एवं सहयोग के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

15/08/2026

सनातन वैदिक गुरुकुलम में बागेश्वर सरकार ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया।

बागेश्वर धाम स्थित सनातन वैदिक गुरुकुलम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर सरकार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान बागेश्वर धाम के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा टीम ने परेड कर ध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर सरकार ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत वैदिक गुरुकुलम के वैदिक बटुक ब्राह्मणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों और बैंड की धुन के साथ रैली निकाली। ध्वजारोहण के उपरांत वैदिक बटुकों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी और नृत्य के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान बागेश्वर सरकार ने उन सभी प्रस्तुतियों को सराहा और कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले वैदिक बटुकों को श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की।
स्वतंत्रता दिवस मनाया।

14/08/2026

झमाझम बारिश भी नहीं रोक सकी बागेश्वर महाराज की तिरंगा यात्रा
राष्ट्रभक्ति के सामने फीकी पड़ी मौसम की चुनौतियां
गुरुकुलम में बागेश्वर महाराज करेंगे ध्वजारोहण
छतरपुर। झमाझम बारिश और खराब मौसम भी बागेश्वर महाराज की तिरंगा यात्रा के उत्साह को नहीं रोक सका। सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए। मंदिर से यात्रा की शुरुआत होते ही बादल जमकर बरसे लेकिन बारिश के बावजूद लोगों का जोश और देशभक्ति का जुनून कम नहीं हुआ।
तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बागेश्वर महाराज के साथ श्रद्धालु पूरे उत्साह से आगे बढ़ते रहे। इस दौरान झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा जैसे देशभक्ति गीतों से माहौल गूंज उठा। तेज बारिश के बीच भी लोगों ने देशभक्ति के रंग में रंगकर यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई।
यात्रा में धर्म और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। बारिश की तेज बौछारों के बीच भी धर्मप्रेमियों का उत्साह हाई रहा और लोग पूरे जोश के साथ तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल रहे। आयोजकों और श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देती नजर आई।
वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर महाराज अपने ही गुरुकुलम में ध्वजारोहण करेंगे। गुरुकुलम में स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा यात्रा के दौरान बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब यह संदेश देता नजर आया कि देशभक्ति के उत्साह के आगे मौसम की चुनौतियां भी छोटी पड़ जाती हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान बमीठा थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

14/08/2026

*मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान : कलेक्टर-एसपी सहित जिला प्रशासन का पूरा अमला बस से बक्सवाहा हुआ रवाना*

*सामूहिक बस यात्रा से प्रशासनिक समन्वय के साथ शासकीय खर्च में मितव्ययता का संदेश*
---
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान वर्ष 2026 के तहत कलेक्टर मृणाल मीना शुक्रवार को एसपी रजत सकलेचा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के पूरे अमले के साथ बस से बक्सवाहा क्षेत्र के भ्रमण पर रवाना हुए। अधिकारियों का एक साथ बस से रवाना होना प्रशासनिक समन्वय के साथ-साथ शासकीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और सरकारी खर्च में कमी की दिशा में भी महत्वपूर्ण संदेश है। बस में साथ में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, सहित जिला स्तरीय अधिकारी रवाना हुए।
कलेक्टर बक्सवाहा क्षेत्र में विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर आमजन, विद्यार्थियों एवं हितग्राहियों से सीधे संवाद करेंगे।
जनपद पंचायत बक्सवाहा स्थित कैंप स्थल पर आमजन की समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत बीरमपुरा में जलसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना जाएगा।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय कार्य प्रणाली पर उठाए सवालछतरपुर
14/08/2026

अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल
छतरपुर

13/08/2026

छतरपुर एसडीएम पर करवाई के लिए अधिवक्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय में दिया आवेदन,
अधिवक्ता रवि पांडे ने लगाए गंभीर आरोप.......

Address

Panna Naka
Chhatarpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjay Awasthi Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share