14/08/2026
डिजिटल इंडिया का सपना, लेकिन ग्राउंड पर हकीकत कुछ और है। छतरपुर में शिक्षकों को ई-अटेंडेंस लगाने के लिए अब स्कूल की छत पर चढ़ना पड़ रहा है।
ये वीडियो छतरपुर जिले के जनशिक्षा केंद्र टटम का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शिक्षक स्कूल की छत पर खड़े होकर मोबाइल में नेटवर्क तलाश रहे हैं, ताकि समय पर ऑनलाइन हाजिरी लगा सकें।,दरअसल ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर है। ई-अटेंडेंस अनिवार्य होने के बाद शिक्षक मजबूरी में स्कूल परिसर से बाहर या ऊंची जगहों पर जाकर हाजिरी दर्ज कर रहे हैं। समय पर अटेंडेंस न लगने पर वेतन कटने का डर भी उन्हें सता रहा है।,शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने ऑनलाइन व्यवस्था तो लागू कर दी, लेकिन पहले ग्रामीण स्कूलों में नेटवर्क की समस्या ठीक की जानी चाहिए थी। रोज छत पर चढ़कर हाजिरी लगाना उनके लिए परेशानी बन गया है।
Disclaimer:
The content shared on this page is for news, awareness, and informational purposes only. We do not promote, support, or encourage any form of hate, violence, or misinformation. All reports are based on publicly available sources or complaints by individuals to respective authorities and verified submissions, and the intent is to inform and educate the public and provide information about any incidents.Anyone can contact to submit his/her statement related to respective their news.We respect all communities, individuals, and institutions.
AI content may be vary from original picture or video.