Bhraman News

Bhraman News "Chhatarpur Bhraman" is a local Daily news paper Published from Chhatarpur and Panna (M.P.) district

*पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्डधारी मरीज के लिए बनी वरदान**कलेक्टर के निर्देशन में जिले के तीसरे मरीज को मिल...
01/12/2024

*पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्डधारी मरीज के लिए बनी वरदान*

*कलेक्टर के निर्देशन में जिले के तीसरे मरीज को मिला योजना का लाभ*

*आकस्मिक स्थिति में तत्काल मरीज को भोपाल अस्पताल एयर एंबुलेंस से रैफर किया गया*
-----
पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्डधारी मरीज के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे मरीज को अति आकस्मिक स्थिति में और बेहतर उपचार के लिए रैफर होने में तत्काल मदद मिलती है और कम समय में मरीज को एयर एंबुलेंस के माध्यम से रैफर किया जाता है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन और अनुमति पर जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती पुष्पराज सिंह पिता राम नारायन उम्र 56 साल निवासी ग्राम झीझन ब्लाक नौगाव को एयर एंबुलेंस से भेजकर भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया। डॉ. आशीष शुक्ला द्वारा जिला अस्पताल में संबंधित मरीज को देखा गया था। इस दौरान मरीज की तबीयत बिगड़ रही थी लेकिन वाईटल स्टैबल थे। मरीज की गंभीर स्थति के बारे में सी.एम.एच.ओ डॉ. आर.पी.गुप्ता से चर्चा की गई एवं मरीज की गंभीर स्थति को देखते हुए हायर सेंटर रैफर करने का निर्णय लिया गया। मरीज आयुष्मान कार्ड धारी होने के कारण एम्स हास्पिटल भोपाल में उपचार के लिए सर्जन विशेषज्ञ द्वारा रिफर किया गया। मरीज के परिजनों ने इस योजना के लिए सरकार का आभार जताया है।

30/11/2024
*आदित्य अग्रवाल ने गोल्ड मैडल अर्जित कर बढ़ाया छतरपुर का मान ।*छतरपुर निवासी श्री श्यामा चरण अग्रवाल के सुपुत्र एवं सीतार...
19/12/2023

*आदित्य अग्रवाल ने गोल्ड मैडल अर्जित कर बढ़ाया छतरपुर का मान ।*

छतरपुर निवासी श्री श्यामा चरण अग्रवाल के सुपुत्र एवं सीताराम - सविता अग्रवाल के पुत्र आदित्य ने आई. आई. टी. खड़गपुर में 2023 बैच में टॉप किया है । आदित्य को भारत की राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया ।
आदित्य आई.आई.टी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे । उन्हें कंप्यूटर साइंस में टॉप करने पर रजत मैडल भी प्राप्त हुआ ।
आपको बता दें की आदित्य स्व. चौधरी माखनलाल अग्रवाल के नाती हैं ।
उन्होंने ना केवल अग्रवाल समाज का नाम रोशन किया अपितु सारे छतरपुर का नाम गौरवान्वित किया है ।

छतरपुर भ्रमण परिवार उन्हें बधाई देता है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।

17/01/2022

*दिव्यांगता प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे*
-----
सिविल सर्जन ने बताया कि जिला दिव्यांग बोर्ड में प्रस्तुत आवेदन पत्रों को ऑनलाइन फीडिंग एवं यूडीआईडी कार्ड जनरेट करने के उपरांत दिव्यांग हितग्राही के मोबाइल पर संदेश आता है इसके बावजूद हितग्राही दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिये जिला चिकित्सालय में प्रमाण पत्र हेतु आते है। जबकि वे स्वयं अपने आधार कार्ड एवं जन्मतिथि के माध्यम से ऑनलाइन वेबसाइट www.swalambancard.gov.in के माध्यम से दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।

08/01/2022

अब निजी अस्पताल 17 हजार रुपए प्रतिदिन से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे
---
➡️ Collector Bhopal श्री अविनाश लवानिया ने मरीजों को दिए जाने वाले इलाज की दरें तय कीं

➡️आयुष्मान के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में नि:शुल्क होगा इलाज


01/01/2022

*जिले के 267 स्कूलों में किशोरों को लगेंगे कोविड टीके*

*छतरपुर शहर के 12 केन्द्र भी शामिल*
-----
छतरपुर जिले में 3 जनवरी से शहरी क्षेत्र छतरपुर के 12 सहित जिले के 267 स्कूलों में 15-18 किशोरों का वैक्सीनेशन होगा। छतरपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 एवं 02 ,महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतरपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटवारा, शासकीय मॉडल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय महोबा रोड, महर्षि स्कूल देरी रोड, मरिया माता स्कूल चौबे कॉलोनी, सन्मति स्कूल पन्ना नाका, डॉक्टर राधाकृष्ण स्कूल सटई रोड, सरस्वती शिशु मंदिर सिंचाई कॉलोनी, डीसेंट पब्लिक स्कूल पठापुर रोड के स्कूलों में वैक्सीनेशन होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय पथौरिया ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चे को आधार कार्ड एवं मोबाइल सहित स्कूल भेजें अथवा खुद उनके साथ मोबाइल आधार कार्ड लेकर जाये। जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे वह वैक्सीनेशन केन्द्र पर करवाएंगे 3 जनवरी से चिन्हित सत्र स्थल भी बनेंगे। जहां स्कूल ना जाने वाले बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। इन सत्रों में 15 से 18 साल तक के बच्चों को वैक्सीनेशन किया जाएगा। स्कूलों में वैक्सीनेशन करने के लिये शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है।

15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ*किशोरों का रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की**कोविन पो...
01/01/2022

15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

*किशोरों का रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की*

*कोविन पोर्टल पर शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन*
-------
कलेक्टर छतरपुर श्री संदीप जी आर ने जिले के 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। नव वर्ष के अवसर पर एक जनवरी से देश के 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण के लिए cowin.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है। सभी पात्र बच्चों के परिजन से आग्रह है कि टीकाकरण के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएँ। कोविड की तीसरी लहर और न्यू वेरिएंट के संक्रमण को कमतर करने के लिये भारत सरकार द्वारा 15 से 18 वर्ष के किशोरों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिये टीकाकरण लगाने का फैसला लिया है। टीका लगवाने के साथ-साथ समाज के सभी लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिये मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना, भीड-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचना और कोविड गाइडलाइन का पालन करना भी अनिवार्य है।
जिले में भी 3 जनवरी से 15-18 वर्ष आयु के किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होगा। एक जनवरी से कोविन एप एवं कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। ऐसे बच्चे जिनका जन्म वर्ष 2007 या उसके पहले हुआ है, वे रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होंगे।

14/09/2021

*महाराजा कालेज का अस्तित्व समाप्त?आप क्या सोचते हैं
बुधवार १५ सितंबर को स्थानीय शहनाई गार्डन में शाम ४ बजे ऐतिहासिक महाराजा कालेज के अस्तित्व को लेकर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, छात्रसंघ के पदाधिकारी, साहित्यकार, कालेज के रिटायर्ड प्रोफेसर, पत्रकार और आम नागरिक सादर आमंत्रित हैं।
आज से सात साल पहले छतरपुर जिले को छत्रसाल यूनिवर्सिटी की सौगात मिली थी।
इसके लिए चार सौ एकड़ जमीन भी उपलब्ध है।इन सात वर्षों में राज्य सरकार ने यूनिवर्सिटी के भवन निर्माण के लिए कोई राशि उपलब्ध नहीं कराई है।
एक ओर पुरातत्व संरक्षण की बात कही जाती है और दूसरी तरफ डेढ़ सौ साल पुराने महाराजा कालेज के अस्तित्व को ही दांव पर लगा दिया गया है।
राज्य सरकार के उपरोक्त निर्णय को लेकर आपकी क्या राय है। इसके पक्ष और विरोध में आप अपनी बेबाक राय के लिए बैठक में शामिल होने की कृपा करें। सादर।
निवेदक_मेडीकल कालेज संघर्ष मोर्चा छतरपुर।

24/07/2021

*रविवार को निम्न कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।*
--------–
कार्यपालन अभियंता छतरपुर ने बताया कि छतरपुर नगर में 220 के.व्ही. छतरपुर टीकमगढ़ लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के तहत सब स्टेशन छतरपुर स्ट्रिगिंग कार्य कराये जाने से विद्युत लाइन का प्रवाह 25 जुलाई रविवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक बन्द रहेगा। जिससे छत्रसाल नगर, सुरेन्द्र विला कालौनी, नन्दा कानन कॉलोनी, पैराडाईज कालोनी एवं बच्चा जेल के पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

01/06/2021

सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में फैसला

ग्राम गठेवरा में निकाली गई जन जागरूकता रैलीकोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए टीकाकरण अभियान जोरों पर है । ग्रा...
31/05/2021

ग्राम गठेवरा में निकाली गई जन जागरूकता रैली

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए टीकाकरण अभियान जोरों पर है । ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण प्रतिशत बहुत कम है । जिसका मुख्य कारण जागरूकता ना होना है। लोगों के मन में भय व्याप्त हो गया है कि कहीं टीकाकरण से उन्हें कोई नुकसान ना पहुंचे जो कि एक भ्रांति मात्र है। टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित है इसी के माध्यम से हम पुनः सामान्य जीवन सुनिश्चित कर सकेंगे।
उप स्वास्थ्य केंद्र बृजपुरा के सदस्यों द्वारा ग्राम गठेवरा में जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को मास्क लगाना, नियमित रूप से हाथों को साबुन से धोना, 2 गज की दूरी बनाए रखना एवं कोरोना टीकाकरण कराने जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
गठेवरा में टीकाकरण का एक सत्र भी आयोजित किया जा चुका है जिसमें लगभग 70 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस रैली में मुख्य रूप से जगदीश नामदेव MPW , प्रेमचंद्र असाटी सेक्रेटरी ,राममिलन पटेल रोजगार सहायक , अखिलेश पटेल ,कोरोना वॉलिंटियर मूरत सिंह यादव , रामअवतार बाजपेई, हर सेवक, उमाशंकर दुबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में मानवती यादव सविता प्रजापति वंदना द्विवेदी, आशा कार्यकर्ताओं में संगीता यादव ,लीलावती अनुरागी गीता द्विवेदी मुख्य रूप से शामिल रहे । बृजपुरा की कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर CHO अंजली श्रीवास्तव जी ने बताया बताया कि उनका समस्त स्टाफ लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत है एवं उन्होंने यह भी बताया की कोरोना का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है और यह सभी को जल्द से जल्द लगवाना चाहिए ।

30/05/2021

Address

Chhatarpur
471001

Telephone

9713832748

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhraman News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhraman News:

Share