Hemendra Singh Chandel

Hemendra Singh Chandel साच को आंच नई

 #दबंग_मीडिया
13/04/2023

#दबंग_मीडिया

 #दबंग_मीडिया
06/09/2021

#दबंग_मीडिया

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2854896068170748&id=1665813580412342*हेमेन्द्र सिंह चन्देल**दबंग मीडिया**जिल...
03/01/2021

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2854896068170748&id=1665813580412342

*हेमेन्द्र सिंह चन्देल*
*दबंग मीडिया*
*जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर*

नजूल की शासकीय जमीन पर बनी है रूसिया की बिल्डिंग

नगर पालिका के नामांतरण के आधार पर रजिस्ट्रार ने कर दी अधिक रकवा की रजिस्ट्रियां

छतरपुर। मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भू माफियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं और छतरपुर जिले में राजस्व अधिकारी और नगर पालिका के अधिकारी शासकीय जमीनों को बेचने में लगे हुए हैं। छतरपुर जिले के भू माफिया इन अधिकारियों से मिलकर शासकीय जमीनों पर आलीशान बिल्डिंगें तैयार करा रहे हैं। पीएचई के सामने रूसिया की बिल्डिंग बनाई गई है जिसमें नर्मदा हॉस्पिटल एवं भारतीय स्टेट बैं की मुख्य शाखा को किराए पर दिया गया है। इस बिल्डिंग को रूसिया के परिवार वालों ने उमराव सिंह खरे से खरीदा था। उमराव सिंह के नाम खसरा क्रमांक 3161/1 में कुल जमीन 032 हेक्टेयर यानी 3440 स्कवायर फिट है। जो रजिस्ट्री रूसिया के परिवार वालों ने कराई है उस रजिस्ट्री में खसरे का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। केवल मात्र नगर पालिका के नामांतरण के आधार पर 11423 स्कवायर फिट जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई है। जिन लोगों ने यह रजिस्ट्रियां की है वह इसके हकदार भी नहीं थे। कम रकवा होने के कारण रकवा को नगर पालिका के द्वारा बढ़ाकर नामांतरण प्रमाण पत्र दिया गया। रजिस्ट्रार द्वारा बिना राजस्व खसरे की नकल के रजिस्ट्री की गई। जबकि जो रजिस्ट्रियां हुई है वह केवल मकान की हुई हैं। इस मामले में कुछ पत्रकारों ने शिकायत तहसीलदार के यहां की थी जब तहसीलदार के यहां प्रकरण चला था और इस पर तहसीलदार के द्वारा स्टे दिया गया था। प्रकरण क्रमांक 149/बी 121/9/10 में चला था परंतु पैसे की दम पर प्रेम रूसिया ने स्टे ब्रेकिट करा लिया था और नजूल की जमीन की अपने नाम रजिस्ट्री कराकर इस जमीन पर भारतीय स्टेट बैंक से भारी भरकम लोन भी ले लिया था। मजेदार बात ये है कि इस खेल में नगर पालिका के अधिकारी रजिस्ट्रार ऑफिस के रजिस्ट्रार और भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सब मिले हुए थे। अब यह बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। इस बिल्डिंग के बनने के बाद एक जागरुक नागरिक सुनील रिछारिया पुत्र महेन्द्र रिछारिया ने एक शिकायत की थी कि जवाहर मार्ग पर भवन क्रमांक 175, 76 तथा 177 भवन स्वामी क्रेता निधि रूसिया, गायत्री रूसिया एवं रंजना रूसिया निवासी छतरपुर के द्वारा नेशनल हाईवे रोड के एक्ट 1956 तथा भूमि विकास नियम 1984 के उल्लंघन कर बनाया जा रहा है। जिसे तत्काल रोका जाए। शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया था कि जो भवन खसरा क्रमांक 3161/1 वर्ष 2008-09 एवं 09-10 में उमराव सिंह एडवोकेट निवासी छतरपुर के नाम दर्ज था। लेकिन इस भूमि भवन का विक्रय सुषमा खरे एवं रामलली ने कैसे किया। इनके पास विक्रय करने का कोई अधिकार नहीं था। धोखाधड़ी करते हुए इस भूमि को विक्रय किया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख यिका था कि बिल्डिंग के चारों ओर 9 मीटर की खुली जगह रखी जाए परंतु रूसिया बिल्डर के मालिक ने शासन के नियमों को ताक में रखकर पूरी जगह में बिल्डिंग का निर्माण करा दिया है। कुल मिलाकर छतरपुर शहर में नजूल की जगह को अधिकारियों की मिली भगत कर बेचा जा रहा है और भू माफियों द्वारा शासकीय जमीनों को हड़पा जा रहा है। जहां रूसिया की बिल्डिंग बन गई है वह पूर्व में नजूल की शासकीय भूमि हुआ करती थी। उमराव खरे के मकान के सामने नगर पालिका का बहुत बड़ा नाला भी हुआ करता था। इन नालों को पूर कर रूसिया ने नजूल की शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर भारी भरकम भवन तैयार कर लिया है। जबकि छतरपुर के कलेक्टर के द्वारा अभी हाल में दो शॉपिंग काम्पलेक्स को गिराए जाने का हवाला दिया है। अब देखना है कि छतरपुर कलेक्टर के पास सभी सबूत होने के बाद वह रूसिया बिल्डिंग पर कार्यवाही कर पाएंगे कि नहीं। मप्र के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जो छतरपुर जिले के सचिव भी हैं उनकी पत्नी भोपाल में डाक्टर हैं उनके इशारे पर नर्मदा हॉस्पिटल की शुरुआत 26 जनवरी को होने वाली है। इस खेल में और कौन कौन है अगले अंक में पढि़ए।

21/11/2020
https://www.facebook.com/1665813580412342/posts/2812105462449809/*हेमेन्द्र सिंह चन्देल*    *ब्यूरो चीफ**दबंग मीडिया छतर...
13/11/2020

https://www.facebook.com/1665813580412342/posts/2812105462449809/

*हेमेन्द्र सिंह चन्देल*
*ब्यूरो चीफ*
*दबंग मीडिया छतरपुर*

*एक अनोखी पटाख़ों दुकान जहाँ लागत निकालने के बाद मुनाफा गरीबों में वितरित कर दिया जाता है*

*छतरपुर जिले के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में पटाख़ों की एक ऐसी दुकान लगाई गई जो सिर्फ गरीबों के घर की दीपावली के दिये जल सके*

शहर के एक युवा समाजसेवी नीलेश द्विवेदी जो चौबे कॉलोनी के निवासी हैं साथ ही वो शहर के अवंतीबाई महाविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर जिले के युवाओं को शिक्षा भी देते हैं इन्होंने इस दीपावली पर एक संकल्प लिया है कि इस बार दीपावली पर किसी भी गरीब के घर गरीबी कारण दिवाली अछूती ना रह जाये इसलिए इन्होंने
बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में पटाख़ों की एक ऐसी दुकान नम्बर 38 लगाई गई जो सिर्फ दुकान की लागत निकाल के उस दुकान का सारा मुनाफा गरीबों की दीपावली मनाने के लिए वितरित किया जाएगा।

*नीलेश स्वदेशी पटाखा दुकान नंबर 38*

10/11/2020

सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे।

सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट 1300 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू प्रत्याशी हैं।

नेपानगर सीट में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे।

देवास की हाट पिपल्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोट से आगे।
सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।

• ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार एक हजार वोटों से आगे।

• बदनावर में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 1650 वोट से आगे चल रहे हैं।
सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं।

• डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी 500 वोट से आगे।

ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर आगे।
ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल 500 वोट से आगे।

• आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1500 वोटों से भाजपा के मनोज ऊंटवाल से आगे।
बमोरी से मंत्री और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे।
अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहूलाल सिंह 1100 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अम्बाह में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखवार भाजपा के कमलेश जाटव से आगे चल रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में इतना बड़ा चावल घोटाला होना दुर्भाग्यपूर्ण है-राम सिया भारती कांग्रेस प्रत्याशीसत्ता लोभी प...
13/10/2020

कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में इतना बड़ा चावल घोटाला होना दुर्भाग्यपूर्ण है-राम सिया भारती कांग्रेस प्रत्याशी

सत्ता लोभी प्रद्युम्न सिंह लोधी के चुनाव क्षेत्र बड़ा मलहरा में हुआ बड़ा राशन घोटाला

प्रद्युम्न के कैबिनेट मंत्री रहते हुए बड़ा मलहरा क्षेत्र में हुआ चावल घोटाला,कोरोना में गरीब जनता रह गई भूखी

सत्ता की लालच में कांग्रेस छोड़ थामा था भाजपा का दामन

पार्टी में शामिल होते ही 6 घंटे में बन गए थे नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष

छतरपुर-जिले के बड़ा मलहरा क्षेत्र में हुए चावल घोटाले की जांच अब तक नही हो पाई है,कोरोना काल मे भी भ्रष्टाचारियों ने अपना असली रंग दिखा दिया था,उन्हें ना तो इंसानी जज्बातों की फ़िक्र है और ना कि अपने कर्तव्य पालन की,वह तो बस आपदा को अपने भ्रष्टाचार करने का एक बड़ा अवसर समझ कर कार्य कर रहे थे,दाद देनी होगी उन भ्रष्ट अधिकारियों,कर्मचारियों की जो एक कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में अपनी कारगुजारियों को अंजाम देते रहे। अब सवाल उठता नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह की नियत ओर कार्यप्रणाली पर जो इतने बड़ा घोटाला होता रहा और उन्हें भनक भी नहीं लगी या भनक लगने के बाद भी वह चुप रहे। इस घोटाले पर कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया भारती ने भी कई सवाल खड़े करते हुए प्रदुम सिंह लोधी को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि जब उनके क्षेत्र में इतना बड़ा घोटाला हो रहा था तब वह कहां थे क्या उन्हें क्षेत्र की जनता की तकलीफों से कोई मतलब नहीं है जो कोरोना काल मे भी वह जानता से दूरी बनाए रहे।

बड़ा मलहरा वह क्षेत्र है जहां से प्रदुम सिंह लोधी पहले कांग्रेस से विधायक रहे बाद में उन्होंने कांग्रेस की सत्ता जाते ही पाला बदला और भाजपा का दामन थाम लिया भाजपा ने ही उन्हें महज 6 घंटे के भीतर नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाकर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया इसी बड़ा मलहरा क्षेत्र में अब उप चुनाव होने वाले हैं जहां से भाजपा द्वारा प्रदुमन सिंह लोधी को अपना प्रत्याशी बनाया गया है बड़ा मलहरा में कुछ दिन पूर्व भोपाल से खाद्य विभाग की एक टीम द्वारा बड़ा मलहरा क्षेत्र में हुए बड़े राशन घोटाले की जांच करने के लिए आए थे यह जांच संयुक्त संचालक सुधांशु मिश्रा के नेतृत्व में की जा रही थी जिन्होंने जांच में पाया कि 117 दुकानों पर अप्रैल और मई माह का चावल नहीं पहुंचा है वाकई दुकानें ऐसी थी जहां स्टॉक रजिस्टर मेंटेन नहीं था, जिसकी जांच तो अधिकारी करके ले गए परंतु ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

-----------------------------------------------------------------------
कितनी शर्मनाक बात है कोरोना काल मे जब लोग घरों में कैद थे तब बड़ा मलहरा में इतना बड़ा चावल/राशन घोटाला होना निश्चित रूप से इस क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है,दुर्भाग्य है की जिस क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री और निगम का अध्यक्ष हो वहां इतना बड़ा घोटाला हो जाये,जनता चुनाव में इसका जबाब जरूर देगी।

राम सिया भारती
कांग्रेस प्रत्याशी
बड़ा मलहरा उपचुनाव

*दूसरे फाइनेंस पर पुनः वसूली जाती है अतिरिक्त राशि बजाज फिनसर्व द्वारा*अगली बार यदि उसी कार्ड से फाइनेंस कराया जाता है त...
02/10/2020

*दूसरे फाइनेंस पर पुनः वसूली जाती है अतिरिक्त राशि बजाज फिनसर्व द्वारा*

अगली बार यदि उसी कार्ड से फाइनेंस कराया जाता है तो बीमा और फाइल चार्ज पुनः वसूला जाता है। इस तरह बजाज फाइनेंस कंपनी द्वारा ग्राहकों को बेवकूफ बनाकर 420 की जा रही है। सोशल मीडिया पर बजाज फाइनेंस की धोखाधड़ी की जानकारी मिलते ही दर्जनों लोग अब सामने आने लगे हैं।
किस्तें बाउंस कराके 400 रुपये की पेनाल्टी भी वसूलते हैं
इतना ही नहीं बजाज फाइनेंस के कुछ लोग मिलकर लोगों की किस्त भी बाउंस कराते हैं। और बाद में प्रति किश्त 400 रुपए पैनाल्टी के रूप में वसूलते हैं। इस तरह आर्थिक घोटाला एवं आर्थिक अपराध बजाज कंपनी द्वारा किए जा रहे हैं जिसकी शिकायत एकत्रित की जा रहा है। इस संदर्भ में बजाज फाइनेंस से धोखाधड़ी के शिकार लोग शीघ्र ही प्रशासन को ज्ञापन देने का मन बना रहे हैं।

*हेमेन्द्र सिंह चन्देल*
*दबंग मीडिया*
*ब्यूरो चीफ छतरपुर*

Address

Chhatarpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hemendra Singh Chandel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hemendra Singh Chandel:

Share