State Post News Channel

State Post News Channel state post news channel chhibramau kannauj

01/09/2026

सवर्ण समाज ने किया UGC कानून का विरोध, प्रदर्शन
छिबरामऊ। UGC के नए कानून को लेकर स्वर्ण समाज में आक्रोश देखने को मिला। स्वर्ण समाज के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि UGC की नई व्यवस्था से सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ अन्याय होने की आशंका है। उन्होंने सरकार से कानून की समीक्षा करने तथा आपत्तिजनक प्रावधानों को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
#यूजीसी #विरोधप्रदर्शन #पुलिस #गिरफ्तार
#एकजुट #कालाक़ानून #योगी #मोदी

31/08/2026

आज दिनांक 31.08.2026 को जिलाधिकारी कन्नौज श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार द्वारा जिला कारागार कन्नौज का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सभी बैरकों तथा बन्दियों एवं उनके स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया गया । जेल अधीक्षक कन्नौज द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार कन्नौज मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयी । जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही जिला कारागार में आने वाले नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए । पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे एवं निरूद्ध बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखें एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

31/08/2026

दो सब्जी विक्रेताओं में जमकर हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
नवीगंज में ग्राहक बुलाने को लेकर सब्जी विक्रेताओं में मारपीट
ग्राहक बुलाने को लेकर दो सब्जी विक्रेता दुकानदार आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद दुकानदारों के बीच नहीं थम रहा विवाद, नवीगंज में खुलेआम मारपीट से मचा हड़कंप।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज।
#मारपीट #पुलिस #सब्जी #ग्राहक
#वीडियो #वायरल

30/08/2026

चित्रकूट में बाढ़ का कहर, मंदाकिनी उफान पर; रामघाट समेत कई इलाकों में जलभराव

चित्रकूट में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी का पानी रामघाट समेत आसपास के बाजारों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। कई स्थानों पर जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर रामघाट पुल के तेज बहाव की चपेट में आने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुल के आसपास पानी का तेज बहाव दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एहतियात के तौर पर कुछ पर्यटन स्थलों को बंद किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी, घाटों और निचले इलाकों से दूर रहने तथा किसी भी तरह का जोखिम न उठाने की अपील की है।

⚠️ अपील: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं। नदी और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें और स्थानीय प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।

29/08/2026

कन्नौज। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे तिर्वा कट पर महिलाओं ने अखिलेश यादव के काफिले को रोक बांधी राखी, महिलाओं को मिले उपहार
#अखिलेश #यादव #लखनऊ #राखी #भैया

29/08/2026

जिला जेल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
📰 रक्षाबंधन पर अन्नौगी जिला जेल में उमड़ी बहनों की भीड़, भाइयों की कलाई पर सजा प्यार का धागा
कन्नौज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अन्नौगी स्थित जिला जेल में भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। अपने भाइयों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। मुलाकात के दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद और सुरक्षित भविष्य की कामना की।
राखी बंधवाते समय कई भाई-बहनों की आंखें नम हो गईं। जेल परिसर में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला। त्योहार के इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।
#राखी #जेल #बहन #सुरक्षा #पुलिस

28/08/2026

कन्नौज में “राखी विद खाकी” कार्यक्रम, बेटियों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

कन्नौज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कन्नौज पुलिस द्वारा पुलिस कार्यालय में “राखी विद खाकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर उज्जैना कन्नौज एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर कटरा कन्नौज की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार सहित क्षेत्राधिकारीगण और पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को राखी बांधी।

राखी बांधकर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, सुख-समृद्धि और सफलता की मंगलकामना की। वहीं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने छात्राओं को चॉकलेट, मिठाई एवं उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधिकारियों और छात्राओं के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा किसी भी परिस्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

“राखी विद खाकी” कार्यक्रम के माध्यम से कन्नौज पुलिस ने समाज और पुलिस के बीच विश्वास, अपनत्व, सुरक्षा एवं सहयोग के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया।

स्टेट पोस्ट न्यूज़ चैनल
#कन्नौज #उत्तर #न्यूज़
#बच्चे #राखी #रक्षा #बंधन

28/08/2026

CM योगी की फ्री बस सेवा से कन्नौज-छिबरामऊ में उमड़ी महिलाओं की भीड़,

कन्नौज-छिबरामऊ। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के तहत महिलाओं के लिए निःशुल्क रोडवेज यात्रा का असर कन्नौज से लेकर छिबरामऊ तक देखने को मिला। सरायमीरा बस स्टेशन पर सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ रही। भाई को राखी बांधने के लिए हजारों महिलाएं बसों से रवाना हुईं। भीड़ के चलते बसों में चढ़ने के लिए महिलाओं को जद्दोजहद करनी पड़ी और बस स्टेशन के आसपास जाम की स्थिति भी बनी। छिबरामऊ पूर्वी बाईपास पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी कपिल दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि कन्नौज में महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहीं।

State Post News Channel समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाए #राखी  #रक्षा  #बंधन  #छिबरामऊ  #कन्नौज  #बहन...
28/08/2026

State Post News Channel
समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाए
#राखी #रक्षा #बंधन #छिबरामऊ #कन्नौज #बहन #भाई

27/08/2026

आगामी पर्वों को लेकर डीएम-एसपी ने किया रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कन्नौज, 25 अगस्त। आगामी पर्व ईद-ए-मिलाद/बारावफात एवं रक्षाबंधन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया।

रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस-प्रशासन ने आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने का संदेश दिया।

Address

Nagarpalika Road
Chhibramau
209721

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when State Post News Channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share