Sach India Tv U.P

Sach India Tv U.P हम दिखाते हैं जमीनी हकीकत SACH INDIA TV उत्तर प्रदेश

03/08/2026

#सावन_सोमवार से पहले #मेंहदीघाट पर कड़ी सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत 🚨🛕

लड़की बनकर करते थे चैटिंग, फिर मिलने बुलाते थे... ब्लैकमेल करने वाले मेरठ के हनीट्रैप गैंग की कहानी मेरठ में हनीट्रैप के...
02/08/2026

लड़की बनकर करते थे चैटिंग, फिर मिलने बुलाते थे... ब्लैकमेल करने वाले मेरठ के हनीट्रैप गैंग की कहानी

मेरठ में हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वसूली करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है. पुलिस ने राहुल पाल और आकाश नाम के आरोपियों को अरेस्ट किया है. इन पर फर्जी FIR दिखाकर धमकाने और दो लाख रुपये मांगने का आरोप है. ये आरोपी लड़की बनकर इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजते थे, फिर लड़कों को मिलने बुलाते थे.

पूरी खबर : https://intdy.in/7ndoxh

तहसील दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं 282 शिकायतें, 24 का मौके पर निस्तारण,छिबरामऊ, कन्नौज। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आशु...
01/08/2026

तहसील दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं 282 शिकायतें, 24 का मौके पर निस्तारण,

छिबरामऊ, कन्नौज। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 282 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 24 का मौके पर निस्तारण कराया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, सार्वजनिक परिसंपत्तियों को उपयोगी बनाए रखने और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
#छिबरामऊ #कन्नौज #तहसीलदिवस #समाधानदिवस

🚨 कन्नौज में अपराध: सेवानिवृत्त PAC सिपाही से लूट और मारपीट! 🚨छिबरामऊ क्षेत्र में मक्का बेचकर घर लौट रहे एक रिटायर्ड पीए...
01/08/2026

🚨 कन्नौज में अपराध: सेवानिवृत्त PAC सिपाही से लूट और मारपीट! 🚨

छिबरामऊ क्षेत्र में मक्का बेचकर घर लौट रहे एक रिटायर्ड पीएसी सिपाही को रास्ते में रोककर बदमाशों ने बेरहमी से पीटा। हमलावर उनसे ₹1.90 लाख की नकदी, एक सोने की चैन और दो अंगूठियां लूटकर फरार हो गए।

घटना के 17 दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबर का असर: डीएम की फटकार के बाद स्कूल में हुआ सुधार,छिबरामऊ, कन्नौज। नगला जोर (मौजा गिरधरपुर) स्थित पूर्व माध्यमिक विद्...
01/08/2026

खबर का असर: डीएम की फटकार के बाद स्कूल में हुआ सुधार,

छिबरामऊ, कन्नौज। नगला जोर (मौजा गिरधरपुर) स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जलभराव की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम के निर्देश पर विद्यालय परिसर में मिट्टी डलवाकर समतलीकरण कराया गया। साथ ही स्कूल के पास स्थित नालियों की साफ-सफाई कराकर जलनिकासी व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई। कार्रवाई से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को राहत मिली है।
#कन्नौज #छिबरामऊ #मौजागिरधरपुर #खबरकाअसर #विद्यालय #जलभराव #प्रशासन

🚨 कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक्शन में पुलिस प्रशासन! 🚨कन्नौज के मेहंदी घाट पर कानपुर ज़ोन की एडीजी अनुपमा कुलश्...
01/08/2026

🚨 कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक्शन में पुलिस प्रशासन! 🚨

कन्नौज के मेहंदी घाट पर कानपुर ज़ोन की एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ, डीआईजी यमुना प्रसाद, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए घाट पर सुरक्षा और नौका संचालन के कड़े इंतजामों की समीक्षा की गई।

🚨 कानपुर: लावारिस कार्टन से 24 लाख की चांदी बरामदफीलखाना पुलिस ने गीता मंदिर के पास लावारिस पड़े कार्टन और थैले से करीब ...
01/08/2026

🚨 कानपुर: लावारिस कार्टन से 24 लाख की चांदी बरामद
फीलखाना पुलिस ने गीता मंदिर के पास लावारिस पड़े कार्टन और थैले से करीब 9.986 किलोग्राम चांदी की 9 सिल्लियां बरामद कीं। चांदी को सील कर सुरक्षित रखा गया है। अब पुलिस असली मालिक की तलाश में जांच कर रही है।

🚨 ब्रेकिंग | बुलंदशहर मे पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज झूठे एनकाउंटर की धमकी और 6 लाख की कथित रंगदारी मामले में पुलिसकर्...
01/08/2026

🚨 ब्रेकिंग | बुलंदशहर मे पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज
झूठे एनकाउंटर की धमकी और 6 लाख की कथित रंगदारी मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक, दरोगा अरुण कुमार समेत 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता सलमान का आरोप है कि 30 अप्रैल 2026 को पुलिस ने उन्हें गुलावठी टोल से उठाकर थाने ले जाकर 20 लाख रुपये की मांग की, मारपीट की और NDPS केस में फंसाने व फर्जी एनकाउंटर में गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में 6 लाख रुपये लेने के बाद उन्हें छोड़ा गया।
मामले में DIG कलानिधि नैथानी के आदेश पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

01/08/2026

छिबरामऊ तहसील दिवस में डीएम हुए सख्त, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश,

कन्नौज के छिबरामऊ तहसील दिवस में डीएम और एसपी ने जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बंद पड़े सामुदायिक शौचालय, कूड़ाघर व सरकारी संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कांवड़ यात्रा को देखते हुए मंदिरों और मार्गों पर साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

01/08/2026

अगर आप वाहन चलाते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद ज़रूरी है! एक छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी। 🚗⚠️

सड़क पर सुरक्षित रहना आपकी और दूसरों की जिम्मेदारी है। इस वीडियो में वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जो दुर्घटनाओं से बचने और सुरक्षित यात्रा करने में मददगार साबित हो सकती है।

👉 यदि आप कार, बाइक, ट्रैक्टर या किसी भी वाहन का उपयोग करते हैं, तो इस वीडियो को पूरा देखें। 📲 अपने परिवार, दोस्तों और सभी वाहन चालकों तक इसे ज़रूर शेयर करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।

धन्यवाद! 🙏

Real Media News

#सड़क_सुरक्षा #यातायात_नियम #सुरक्षित_यात्रा #वाहन_चालक #उत्तरप्रदेश #जागरूकता #ड्राइव_सेफ

Address

Lucknow
Chhibramau
209721

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sach India Tv U.P posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share