12/08/2026
आज News Pinch के साथ मेरे सफर को पूरा 1 साल हो गया। ❤️
मैंने ही न्यूज पिंच की पहली वीडियो शूट और फिर एडिट की थी
ये सोच के दिल खुश हो जाता है l 🥹♥️
News Pinch को ब्रैंड बनते देखा है। 🥹 और सबसे ज्यादा खुशी तो इस बात की है कि मैं शुरू से इसका हिस्सा रहा हूं। सच कहूं तो ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है….
पर… पर… मैं भी बचपन से टैलेंटेड हूं, बस कभी घमंड नहीं किया। 😎
जब News Pinch शुरू हो रहा था, तो इसे ज्वाइन करते हुए थोड़ा डर भी लगा था कि नया चैनल है अभी शुरू भी नहीं हुआ है, नहीं चला तो क्या होगा?
अभी अच्छी-खासी जॉब है
और ये डर इसलिए भी था क्योंकि एक ऐसे गांव से, जो मैप में भी बहुत ज़ूम करने पर दिखता है, वहां से निकलकर दिल्ली तक आना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। और फिर वापस जाना भी उतना ही मुश्किल होता, क्योंकि घर में सबको पता है कि बेटा दिल्ली में है, “कंप्यूटर पर बैठकर जॉब करता है।” 😅
तो थोड़ा-सा डर था…
लेकिन जब Abhinav Pandey और Saurabh Tripathi से मिला, उनसे बात हुई तो लगा कि इनमें कुछ तो बात है और ऐसे ही लोगों के साथ तो मैं काम करना चाहता था।
और मै अभी जहां हूं यहां के लोग बस रोज सुबह से शाम तक ऑफिस ऑफिस खेलते हैं 😂 क्रिएटिविटी कुछ नहीं है,
ऐसा काम करने तो नहीं आया था l
तो फिर डर किस बात का?
फिर मैंने फैसला कर लिया कि चाहे अब चैनल चले या ना चले, कल को बैग उठाकर वापस अपने गांव ही क्यों ना जाना पड़े, चला जाऊंगा… लेकिन काम तो अब इनके साथ ही करूंगा। ❤️
इस सफर में मुझ पर भरोसा करने, हमेशा मार्गदर्शन और सहयोग देने के लिए Saurabh Sir, Abhinav Sir और Vinay Sultan sir का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙏❤️ आप सभी से मुझे लगातार सीखने और खुद को बेहतर करने की inspiration मिली।
साथ ही पूरी News Pinch Team का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने इस एक साल के सफर को इतना खास बनाया। ✨
उम्मीद है आगे भी इसी तरह सीखता रहूंगा, आगे बढ़ता रहूंगा और पूरी मेहनत के साथ अपना बेस्ट देता रहूंगा। ❤️
1 Year Completed at News Pinch! 🎉