Alert Uttar Pradesh

Alert Uttar Pradesh News ��
(1)

10/07/2026

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के बाद सहारनपुर के कब्रिस्तान से पानी में बहते दिखे शव, पुलिस ने कराया दोबारा दफ़न
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अत्यधिक भारी बारिश और जलभराव के कारण एक स्थानीय कब्रिस्तान की मिट्टी बह गई, जिससे वहाँ दफ़नाए गए कुछ शव (मुर्दे) पानी के तेज बहाव में बाहर निकल आए और तैरते हुए दिखाई दिए।
मामला संज्ञान में आते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची।
पुलिस प्रशासन का आधिकारिक बयान
सहारनपुर के सीओ सदर, विकास प्रताप सिंह चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया:
"थाना गागलहेड़ी के ग्राम सैयद माजरा कब्रिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ दफनाए गए शव पानी में बहते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि अत्यधिक भारी बारिश एवं जलभराव के कारण दफनाए गए शव बाहर आ गए थे और पानी में बह रहे थे।"
"पुलिस द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को सम्मानपूर्वक, धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए उचित स्थान पर कब्रिस्तान में पुनः दफवा दिया गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।"

26/06/2026

रजिस्ट्री के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, युवती ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार

बहराइच जिले के टिकोरा मोड़ स्थित JB हॉस्पिटल के पास रहने वाली काजल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। काजल का आरोप है कि रजिस्ट्री और दाखिल खारिज के बावजूद उन्हें खरीदी हुई जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा और जमीन बेचने वाले लोग परिवार को धमका रहे हैं।

*क्या है पूरा मामला*:
काजल के मुताबिक उनके पिता ने एक साल पहले पास के गाँव में 9 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इसके लिए 4-5 साल से किस्तों में भुगतान किया गया था। जमीन का बैनामा, रजिस्ट्री और दाखिल खारिज सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद विक्रेता पक्ष, जिन्हें काजल ने शराबी बताया, उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहा। कब्जा न मिलने पर जब काजल के परिवार ने विरोध किया तो विक्रेता पक्ष ने कोर्ट में केस कर दिया। काजल का कहना है कि कोर्ट का फैसला आना बाकी है, लेकिन इस बीच उनका परिवार लगातार प्रताड़ना झेल रहा है। काजल ने वीडियो में बताया कि उनके परिवार के अन्य सदस्य वहाँ नहीं रहते। घर पर सिर्फ उनका परिवार है। इसी का फायदा उठाकर विक्रेता पक्ष उन्हें अकेला जानकर मारने की धमकी दे रहा है और गाली गलौज कर रहा है। रोते हुए काजल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही और मामला सुलझने की बजाय बढ़ता जा रहा है। उन्होंने लोगों से वीडियो शेयर करने और प्रशासन तक बात पहुँचाने की अपील की है ताकि उनके परिवार को न्याय और सुरक्षा मिल सके!






24/06/2026

लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के एक अधिकारी ने अपने ही विभाग पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. अधिकारी ने दावा किया कि विभाग में बड़े स्तर पर घोटाले होते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एक फायर सर्विस बुलेट की खरीद में 8 लाख रुपये का घोटाला हुआ,. अधिकारी के इन आरोपों के बाद विभाग में हड़कंप मच गया




बहराइच-: रेलवे स्टेशन परिसर में कालोनी के निकट स्थित मज़ार के खादिम को रेलवे ने जारी किया नोटिस। चार बिंदुओं पर मांगी जा...
23/06/2026

बहराइच-: रेलवे स्टेशन परिसर में कालोनी के निकट स्थित मज़ार के खादिम को रेलवे ने जारी किया नोटिस। चार बिंदुओं पर मांगी जानकारी। एक सप्ताह में नोटिस का सही जवाब न मिलने पर हो सकती है कार्रवाई। 👇👇👇

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच
11/06/2026

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच




एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार
11/06/2026

एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार



Address

Chilkana

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Alert Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share