07/06/2026
गुजर्ड चिलड़ी लिंक रोड से बरमवल सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया जमीन क्षति का आरोप
तहसील चिनैनी के जेनतर क्षेत्र में गुजर्ड चिलड़ी लिंक रोड से बरमवल तक पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक, लगभग 25 फुट से ज्यादा जमीन का उपयोग किया गया है, जिससे कई लोगों की निजी भूमि और मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की कटिंग और निर्माण कार्य के कारण उनकी जमीन लगातार खिसक रही है और नुकसान बढ़ता जा रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तथा प्रभावित परिवारों को उचित राहत देने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि लोगों की जमीन और मकानों को हो रहे नुकसान का जिम्मेदार आखिर कौन है—विभाग, ठेकेदार या निगरानी व्यवस्था?