RUDRA VISION

RUDRA VISION Rastriya Hindi Masik Patrika

03/08/2020

भारतीय संस्कृति सर्वकल्याण की भावना से ओतप्रोत है। स्नेह-पर्व 'रक्षाबंधन' इसी शुभ भावना का प्रतिमान है।

श्रावण पूर्णिमा के सुअवसर पर बहन-भाई, गुरु-शिष्य, मनुष्य-प्रकृति सहित सभी के परस्पर सुखद, स्नेहिल व सद्भावनापूर्ण संबंधों हेतु प्रभु से प्रार्थना है।

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!

श्रावण मास विशेषबैजनाथ ज्योतिर्लिंग में ब्रह्मा और विष्णु ने की थी पूजा, जानिए इसकी कथा बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक पव...
03/08/2020

श्रावण मास विशेष

बैजनाथ ज्योतिर्लिंग में ब्रह्मा और विष्णु ने की थी पूजा, जानिए इसकी कथा

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र वैद्यनाथ शिवलिंग झारखंड के देवघर में स्थित है. इस जगह को लोग बाबा बैजनाथ धाम के नाम से भी जानते हैं. कहते हैं भोलेनाथ यहां आने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इसलिए इस शिवलिंग को 'कामना लिंग' भी कहते हैं. यहां शिवरात्रि और सावन के सोमवार में बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है. जिस स्थान पर वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग स्थित हैं उस स्थान को देवघर कहा जाता है जिस का अर्थ है देवताओं का घर.

बाबा बैजनाथ धाम की कथा:
एक पौराणिक कथा के अनुसार रावण ने हिमालय पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की. रावण ने अपने सिर काट-काटकर शिवलिंग पर चढ़ाने शुरू कर दिए. नवां सिर चढ़ाने के बाद जैसे ही रावण दसवां सिर काटने के लिए तैयार हुआ भगवान शिव ने दर्शन दिए और कहा वे साधना से प्रसन्न हैं. तब शिवजी ने रावण से वरदान मांगने के लिए कहा. रावण शिव जी से कहा वे शिवलिंग को लंका ले जाकर स्थापित करना चाहता है. भगवान शिव ने उसकी इच्छा पूरी की लेकिन रावण को एक चेतावनी भी दी और कहा कि यदि मार्ग में इसे पृथ्वी पर कहीं भी रख दिया तो यह वहीं स्थापित हो जाएगा.

रावण भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर उस शिवलिंग को लेकर लंका के लिए निकल पड़ा. लेकिन रास्ते में उसे प्यास आदि लगी तो उसने रास्ते में एक बैजनाथ नाम के व्यक्ति को शिवलिंग कुछ देर थामे रहने के लिए दिया. रावण निवृत्त होने के लिए चला गया. शिवलिंग भारी होने के कारण बैजनाथ ने शिवलिंग को भूमि पर रख दिया. भूमि पर रखते ही शिवलिंग जड़ हो गए. रावण लौटकर आया तो तनाव में आ गया. रावण ने बहुत कोशिश की लेकिन शिवलिंग को हिला भी नहीं सका. अंत में रावण निराश होकर शिवलिंग पर अपना अँगूठा गड़ाकर लंका के लिए प्रस्थान कर गया.

ब्रह्मा, विष्णु ने की आकर पूजा
रावण के जाने के बाद ब्रह्मा और भगवान विष्णु ने अन्य देवताओं के साथ इस स्थान पर आकर शिवलिंग की पूजा की. शिवजी का दर्शन होने के बाद देवताओं ने शिवलिंग की इसी स्थान पर स्थापना कर दी. यहां पर सावन के महीने में विशेष पूजा होती है. यहां पंचशूल पांच त्रिशूल को स्पर्श करने को बहुत ही शुभ माना जाता है.

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना संक्रमण से मौत.योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वर...
02/08/2020

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना संक्रमण से मौत.

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना संक्रमण से रविवार को मौत हो गई. 18 जुलाई को सिविल अस्पताल में उनके सैंपल की जांच की गई थी जिसमें उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उनके परिवार के कई अन्य लोग भी संक्रमित हैं. उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था. 2017 में बीजेपी ने उन्हें कानपुर के घाटमपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा थे. वे इस सीट से जीतने वाली पार्टी की पहली विधायक थीं. पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा व लगन को देखते हुए 2019 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. वे सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं.

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी गांव और शहरों में अपने कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों तक ऑक्सीमीटर पहुंचाएगी lआम आदमी पार...
01/08/2020

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी गांव और शहरों में अपने कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों तक ऑक्सीमीटर पहुंचाएगी l

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कार्यकर्ताओं से बात की और अपील की है कि वह गांव और शहरों में ऑक्सीमीटर की व्यवस्था करें. इससे जो लोग कोरोना से भयभीत हैं और जिनको कोरोना की आशंका हो रही है, वह ऑक्सीमीटर के जरिए संजय सिंह ने बताया कि इसके चलते आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के जरिए उन सभी लोगों तक पहुंचेगी, जिनको कोरोना होने की शंका है या जो लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं या जिनको बुखार है. ऑक्सीजन लेवल जांच कर सकेंगे. आवश्यकता पड़ने पर अपने आप को भर्ती भी करा सकेंगे l आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए उन सभी लोगों तक ऑक्सीमीटर पहुंचेगी, जिनको कोरोना होने की शंका है या जो लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं या जिनको बुखार है l

बैद्यनाथ धाम मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने को SC ने गलत बताया lझारखंड हाई कोर्ट ने बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ मंदि...
31/07/2020

बैद्यनाथ धाम मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने को SC ने गलत बताया l

झारखंड हाई कोर्ट ने बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के राज्य सरकार के फैसले को सही बताया था l हाईकोर्ट ने इंटरनेट के ज़रिए लोगों को मंदिर के दर्शन करवाने के लिए कहा था परंतु सुप्रीम कोर्ट ने देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं को सीमित संख्या में जाने देने की बात कही है. कोर्ट ने आज झारखंड सरकार को ये सुझाव दिया कि उसे इस बारे में कोई व्यवस्था बनानी चाहिए. श्रद्धालुओं को ई-टोकन जारी करना भी एक तरीका हो सकता है. कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार आने वाली पूर्णमासी और भादो महीने के दौरान इस व्यवस्था को लागू करने की कोशिश करे l बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जब दुनिया की सारी चीजें खुल रही हों, तब धार्मिक महत्व वाले ऐसे मंदिर को पूरी तरह बंद नहीं रखा जा सकता. मंदिर के अंदर में बड़ी संख्या में पण्डों की मौजूदगी और आम लोगों प्रवेश से पूरी तरह रोक देने को कोर्ट ने अनुचित बताया l

रक्षाबंधन 3 अगस्त 2020 का शुभ मुहूर्तराखी बांधने का मुहूर्त- 09:28 से 21:01तक।रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त- 13:32 से 16:13...
30/07/2020

रक्षाबंधन 3 अगस्त 2020 का शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का मुहूर्त- 09:28 से 21:01तक।
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त- 13:32 से 16:13 तक।
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त- 18:53 से 21:01 तक।
मुहूर्त अवधि: 11 घंटे 33 मिनट।

भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन इस बार बेहद खास होगा क्योंकि इस साल रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिशुपाल राजा का वध करते समय भगवान श्री कृष्ण के बाएं हाथ से खून बहने लगा, तो द्रोपदी ने तत्काल अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर उनके हाथ की अंगुली पर बांध दिया। कहा जाता है कि तभी से भगवान कृष्ण द्रोपदी को अपनी बहन मानने लगे और सालों के बाद जब पांडवों ने द्रोपदी को जुए में हरा दिया और भरी सभा में जब दुशासन द्रोपदी का चीरहरण करने लगा तो भगवान कृष्ण ने भाई का फर्ज निभाते हुए उसकी लाज बचाई थी। मान्यता है कि तभी से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाने लगा, जो आज भी जारी है। श्रावण मास की पूर्णिमा को भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाता है l
वर्तमान स्थिति में कई भाई-बहन कोरोना के चलते इस बार दूर हैं, जो जहां हैं वहीं से रक्षाबंधन मनाएं। वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल के जरिए एक दूजे को देखें, दुआएं करें, लम्बी उम्र की मनोकामना करें। जल्दबाजी न करें l

IndiaFightsCoronaघर पर बना पुनः उपयोग होने वाला अपना फेस कवर/मास्क हर समय अच्छी तरह से पहनें।  बदलकर अपना व्यवहार, करें ...
30/07/2020

IndiaFightsCorona

घर पर बना पुनः उपयोग होने वाला अपना फेस कवर/मास्क हर समय अच्छी तरह से पहनें। बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार।

ll नाग पंचमी ll शनिवार, 25 जुलाई 2020 llहिंदू धर्म में सदियों से नागों की पूजा करने की परंपरा रही है। हिंदू परंपरा में न...
25/07/2020

ll नाग पंचमी ll शनिवार, 25 जुलाई 2020 ll

हिंदू धर्म में सदियों से नागों की पूजा करने की परंपरा रही है। हिंदू परंपरा में नागों को भगवान का आभूषण भी माना गया है। भारत में नागों के अनेक मंदिर हैं, इन्हीं में से एक मंदिर है उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर का,जो की उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। इसकी खास बात यह है कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी (श्रावण शुक्ल पंचमी) पर ही दर्शनों के लिए खोला जाता है। ऐसी मान्यता है कि नागराज तक्षक स्वयं मंदिर में रहते हैं। नागचंद्रेश्वर मंदिर में 11वीं शताब्दी की एक अद्भुत प्रतिमा है, इसमें फन फैलाए नाग के आसन पर शिव-पार्वती बैठे हैं। कहते हैं यह प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी। उज्जैन के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है। पूरी दुनिया में यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसमें विष्णु भगवान की जगह भगवान भोलेनाथ सर्प शय्या पर विराजमान हैं। मंदिर में स्थापित प्राचीन मूर्ति में शिवजी, गणेशजी और मां पार्वती के साथ दशमुखी सर्प शय्या पर विराजित हैं। शिवशंभु के गले और भुजाओं में भुजंग लिपटे हुए हैं।

'आज़ाद'चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर शौर्यमयी श्रद्धांजलि।
23/07/2020

'आज़ाद'
चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर शौर्यमयी श्रद्धांजलि।

घर बैठकर कीजिए बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन lआज दिनांक 20 जुलाई हरियाली अमावस्या केउपलक्ष्य मे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में...
20/07/2020

घर बैठकर कीजिए बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन l
आज दिनांक 20 जुलाई हरियाली अमावस्या के
उपलक्ष्य मे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य सजा बाबा का दरबार, मंगला आरती के साथ आरम्भ हुये महादेव के दर्शन l

Address

Chinhat

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RUDRA VISION posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RUDRA VISION:

Share