Chitrakoot Samachar

Chitrakoot Samachar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chitrakoot Samachar, Media/News Company, cic Road karwi, Chitrakoot.
(2)

यह डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म पत्रकार अनुज हनुमत द्वारा शुरू किया गया है । जिसका उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र एवं चित्रकूट जनपद की सभी छोटी- बड़ी सूचनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना है। आप खबरों को विस्तार से Ground Zero News के यूट्यूब चैनल में देख सकते हैं

31/05/2026

#चित्रकूट

थाना कोतवाली कर्वी अन्तर्गत मंदाकिनी पुल घाट पर हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह का बयान

31/05/2026

#चित्रकूट

ब्लाक प्रमुख ने उठाए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल !

मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने अपनी ही सरकार के निर्माण कार्य पर उठाए सवाल; सेमरदहा में सिंचाई विभाग का कार्य मानक विहीन, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग

ब्लाक प्रमुख ने पूर्व में ग्राउंड जीरो /चित्रकूट समाचार द्वारा चलाई गई खबर का जिक्र करते हुए कहा कि उक्त कार्य में विभाग द्वारा जमकर लापरवाही बरती जा रही है जिसकी जांच आवश्यक है ।

उत्तर प्रदेश जनपद चित्रकूट के विकासखंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम सेमरदहा में सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान खुद मानिकपुर के ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने इस घटिया निर्माण कार्य को रंगे हाथों पकड़ा और अपनी ही सरकार के प्रशासनिक तंत्र व ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

औचक निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा जब सेमरदहा क्षेत्र के भ्रमण पर थे, तब उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे सरकारी कार्य का औचक निरीक्षण किया।

जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद ठेकेदार द्वारा इस तरह का घटिया निर्माण कराया जाना विभागीय मिलीभगत की ओर साफ इशारा करता है।

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग:ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे सरकार किसी की भी हो।

उन्होंने घोषणा की है कि वे इस पूरे प्रकरण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को एक शिकायती पत्र लिखेंगे।

पत्र के माध्यम से सेमरदहा में सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की एक उच्चस्तरीय और निष्पक्ष तकनीकी टीम से जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार व लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

31/05/2026

वन विभाग में तबादला-उप प्रभागीय वनाधिकारी, मंझनपुर उप वन प्रभाग, कौशांबी के गोविंद प्रसाद को वन्यजीव प्रतिपालक, रानीपुर टाईगर रिजर्व, चित्रकूट के पद पर तैनात किया गया है।

31/05/2026

परियोजना का नामः- जनपद चित्रकूट के राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ में एकेडेमिक ब्लॉक, कैफेटेरिया बिल्डिंग, गेस्ट हाउस एवं रैंप का निर्माण कार्य

शासनादेश सं० आई/359655/2023/16-3002(002)/10/2020 दिनांक 31.07.2023 के द्वारा जनपद चित्रकूट में राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़, चित्रकूट के भवनों का ए०आई०सी०टी०ई० के मानको के अनुसार निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उक्त निर्माण कार्य हेतु शासन द्वारा रू0 968.74 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी। वर्तमान में परियोजना का 95 प्रतिशत का कार्य पूर्ण हो चुका है।

जनपद चित्रकूट स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ में विद्यार्थियों एवं संस्थान की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एकेडमिक ब्लॉक, कैफेटेरिया बिल्डिंग, गेस्ट हाउस एवं रैम्प का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इन नवीन सुविधाओं के विकसित होने से संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी। नवनिर्मित एकेडमिक ब्लॉक में आधुनिक कक्षाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं का विकास किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा।

कैफेटेरिया बिल्डिंग के निर्माण से छात्रों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित भोजन व्यवस्था का लाभ मिलेगा। गेस्ट हाउस के निर्माण से संस्थान में आने वाले अतिथि विशेषज्ञों, निरीक्षण अधिकारियों एवं अन्य आगंतुकों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा

दिव्यांगजन हितों को ध्यान में रखते हुए रैम्प का निर्माण कराया गया है, जिससे संस्थान परिसर में सुगम एवं बाधारहित आवागमन सुनिश्चित होगा। यह समावेशी शिक्षा एवं सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 #चित्रकूट बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026: मुख्य विकास अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, शुचितापूर्ण...
31/05/2026

#चित्रकूट

बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026: मुख्य विकास अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के दिए निर्देश

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों—चित्रकूट इंटर कॉलेज (चित्रकूट), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (कर्वी) तथा गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (बेड़ी पुलिया) का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सर्विलांस, अभ्यर्थियों की बैठक व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत प्रशासनिक प्रबंधों की सघन समीक्षा की। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी नोडल अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं पर्यवेक्षकों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शी, नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा की गरिमा से समझौता करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रवेश द्वारों पर सघन तलाशी सुनिश्चित करने तथा परीक्षा कक्षों में कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित साधनों (नकल) के प्रयोग की संभावना को पूर्णतः निरस्त किया जा सके।

30/05/2026

चित्रकूट के जंगल में दिखा टाइगर 📍🐯

30/05/2026

#चित्रकूट (MP)

मजिस्ट्रेट की 'तानाशाही': अपने घर की बिजली गुल होने पर पूरे चित्रकूट को रखा अंधेरे में, भड़के लोग

चित्रकूट से सत्ता और रसूख के दुरुपयोग का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक मजिस्ट्रेट महोदय पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने निजी आवास की बिजली समय पर ठीक न होने की खुन्नस में पूरे चित्रकूट शहर की बत्ती गुल करवा दी। इस घटना के बाद स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है और बिजली उपकेंद्र (पावर हाउस) पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

जनता भुगते सजा' पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस मनमानी की खबर फैलते ही स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता पावर हाउस पर इकट्ठा हो गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोगों के साथ सुभाष शर्मा उर्फ 'डोली भैया' भी मजबूती से खड़े हैं और अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द बिजली बहाल कराने का प्रयास कर रहे हैं।

वहाँ मौजूद आक्रोशित लोगों का कहना था:

"चित्रकूट की जनता कोई मूर्ख नहीं है। अगर किसी एक वीआईपी (VIP) के घर की लाइट खराब हुई है, तो उसकी सजा पूरे शहर को क्यों दी जा रही है? पूरा चित्रकूट अंधेरे में क्यों रहे?”

29/05/2026

#चित्रकूट

थाना मऊ पुलिस द्वारा योजना बद्ध तरीके से ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा योजना बद्ध तरीके से ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.05.2026 को वादिनी सुशीला देवी पत्नी स्वर्गीय उदित कुमार निवासी ग्राम टिटहिरिया मजरा कोटरा खाम्भा थाना मऊ जनपद चित्रकूट द्वारा थाना मऊ में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 25.05.2026 को समय लगभग शाम 07:40 बजे उनके पति उदित कुमार को गांव के चेतन निषाद उर्फ अंशू द्वारा फोन कर दुकान पर बुलाया गया। आरोप है कि परिवारिक रंजिश की वजह से पूर्व नियोजित योजना के तहत अभियुक्त द्वारा जानबूझकर दुकान के पास बैठे उदित कुमार को ट्रैक्टर के अगले पहिये से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

इसके उपरांत अभियुक्त द्वारा ट्रैक्टर पीछे कर पुनः उनके ऊपर चढ़ा दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मऊ में मु0अ0सं0 173/2026 धारा 103(1), 61(2), 3(5), 115(2) बीएनएस बनाम—चेतन निषाद उर्फ अंशू पुत्र कल्लू निषाद,राममनोहर पुत्र बोधी,शशांक कुमार पुत्र राममोहन,बृजनंदन पुत्र राममोहन,पूजा देवी पत्नी शशांक कुमार निवासीगण ग्राम टिटहिरिया मजरा कोटरा खाम्भा थाना मऊ जनपद चित्रकूट के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवेचना एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के दौरान दिनांक 28.05.2026 को थाना मऊ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त चेतन निषाद उर्फ अंशू पुत्र कल्लू निषाद को ब्रह्म आश्रम थाना मऊ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—

1.प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव
2.रि0आ0 अंकेश यादव
3.रि0आ0 अखिलेश
4.म0रि0आ0 शिखा
5.आरक्षी चालक कुलदीप द्विवेदी

29/05/2026

चित्रकूट
➡जिले में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी
➡28 से 30 मई तक आंधी-तूफान और तेज गर्मी की चेतावनी
➡DM ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
➡पशुपालकों और आमजन को सावधानी बरतने के निर्देश
➡जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह

29/05/2026

हमीरपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान*

बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल दुर्घटना को मुख्यमंत्री ने बताया हृदय विदारक, राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश

प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान, बारिश व आकाशीय बिजली से हुए नुकसान का भी सीएम ने लिया संज्ञान

सभी जिलाधिकारियों को तत्काल सर्वे कर नुकसान का आकलन करने और राहत राशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

सीएम की आमजन से अपील- खराब मौसम में रखें विशेष सतर्कता और अनावश्यक यात्रा से बचें

लखनऊ, 29 मई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर जिले में बेतवा नदी के निर्माणाधीन पुल पर हुई दर्दनाक दुर्घटना में श्रमिकों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने हादसे को अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। सीएम ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर रात कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से भारी तबाही का भी संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन करने और राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।

हमीरपुर हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने को कहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान, बारिश व आकाशीय बिजली से प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकसान तथा जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल फील्ड में जाकर सर्वे कर नुकसान का आकलन करने और राहत राशि शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और हर तीन घंटे में स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मुआवजा वितरण, राहत शिविरों, बचाव अभियान और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने को भी कहा गया है, ताकि आमजन तक सही और समयबद्ध सूचना पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Address

Cic Road Karwi
Chitrakoot
210205

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

+919792652787

Website

https://www.facebook.com/writeranuj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chitrakoot Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chitrakoot Samachar:

Share