Sanatan Bharat news

Sanatan Bharat news देश विदेश की हर छोटी बड़ी खबर सिर्फ news ki shakti par

04/08/2026

चित्रकूट की अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा विधानसभा में गूंजा!
मानसून सत्र के दूसरे दिन चित्रकूट सदर विधायक अनिल प्रधान ने जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर नियम 56 के तहत आवेदन दिया। विधायक ने सरकार का ध्यान चित्रकूट में बिजली व्यवस्था की ओर आकर्षित कर कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति की मांग उठाई।
सुनिए विधायक अनिल प्रधान ने क्या कहा…
#चित्रकूट #अनिलप्रधान #बिजलीकटौती #अघोषितबिजलीकटौती #मानसूनसत्र #विधानसभा #चित्रकूटविधानसभा #बिजलीसंकट

04/08/2026

बुंदेलखंड के निजी विद्यालयों की आवाज अब विधान परिषद तक!

चित्रकूट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल एसोसिएशन ने आगामी शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। संगठन ने अपने सचिव एवं संत तुलसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. मनीष गुप्ता को सर्वसम्मति से प्रत्याशी नामित किया है।

संगठन का कहना है कि बुंदेलखंड के निजी विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं को शासन और विधान परिषद तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए क्षेत्र को अपना मजबूत प्रतिनिधि चाहिए।

📍 स्थान: चित्रकूट
दिनांक: 4 अगस्त 2026

तरौंहा में डीएम का निरीक्षण, ₹22 लाख की सड़क का लिया जायजा!पूरी खबर कमेंट बॉक्स में ......
04/08/2026

तरौंहा में डीएम का निरीक्षण, ₹22 लाख की सड़क का लिया जायजा!

पूरी खबर कमेंट बॉक्स में ......

04/08/2026

तरौंहा में विकास कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, ₹22 लाख की लागत से बनी 200 मीटर सीसी सड़क का लिया जायजा

चित्रकूट के विकासखंड कर्वी अंतर्गत ग्राम तरौंहा में जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने वंदन योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

डीएम ने माँ झारखंडी धाम में पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों की मांग पर मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल एवं यात्री शेड निर्माण के प्रस्ताव को लेकर भी जानकारी दी।

इसके बाद करीब ₹22 लाख की लागत से निर्मित 200 मीटर लंबी सीसी सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से निर्माण मानकों की जानकारी ली।

#चित्रकूट #वंदनयोजना #विकासकार्य #तरौंहा #माँझारखंडीधाम

सचेत ऐप से प्राप्त सूचना अगले तीन घंटा में बिजली कड़कने और मध्यम से तेज बारिश होने की बहुत संभावना
04/08/2026

सचेत ऐप से प्राप्त सूचना अगले तीन घंटा में बिजली कड़कने और मध्यम से तेज बारिश होने की बहुत संभावना

ऐतिहासिक किले की बदहाली देख DM हुए सख्त, बोले- असामाजिक तत्वों का अड्डा नहीं बनने देंगे!खंडहर बन रही ऐतिहासिक धरोहर पर D...
04/08/2026

ऐतिहासिक किले की बदहाली देख DM हुए सख्त, बोले- असामाजिक तत्वों का अड्डा नहीं बनने देंगे!
खंडहर बन रही ऐतिहासिक धरोहर पर DM की नजर

देखे पूरी खबर कमेंट बॉक्स में.....

04/08/2026

चित्रकूट के सुर्की किले की बदलेगी तस्वीर! 🏰
कर्वी के तरौहा स्थित सुर्की राजवंश के ऐतिहासिक किले का जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने किले की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता को देखते हुए संरक्षण, साफ-सफाई और निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही पार्क योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए, जिससे इस ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटन से जोड़ा जा सके।

क्या सुर्की किला चित्रकूट का नया पर्यटन केंद्र बन पाएगा? आपकी राय कमेंट में बताएं। 👇

04/08/2026

कक्षा में सोते मिले शिक्षक, बच्चे चलाते रहे मोबाइल!

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। उमर्दा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सिकरोरी में ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक के कक्षा में सोने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, शिक्षक की मौजूदगी में बच्चे मोबाइल चलाते नजर आए।

वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में संबंधित विभाग की ओर से जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
कन्नौज, उत्तर प्रदेश

04/08/2026

लोधवारा में अघोषित बिजली कटौती से नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने धान की बेड़ लेकर पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया और बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि बिजली कटौती से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।

गंभीर बीमारी के इलाज में बड़ी राहत!अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र मरीजों को डॉ. आंबेडकर मेडिकल एड स्कीम (संश...
04/08/2026

गंभीर बीमारी के इलाज में बड़ी राहत!

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र मरीजों को डॉ. आंबेडकर मेडिकल एड स्कीम (संशोधित-2026) के तहत गंभीर एवं जीवनरक्षक बीमारियों के उपचार के लिए ₹3.50 लाख तक की आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

हृदय रोग | ब्रेन एवं स्पाइनल सर्जरी | किडनी | कैंसर | अंग प्रत्यारोपण सहित अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए ₹1.50 लाख से ₹3.50 लाख तक सहायता का प्रावधान है।

👉 पात्र परिवार की वार्षिक आय ₹5 लाख से कम होनी चाहिए।

पात्र नागरिक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।

Address

Chitrakoot
485335

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanatan Bharat news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share