Digital Gyan

Digital Gyan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Digital Gyan, Media/News Company, Chunar.

भारतीय व चीनी सैनिकों के बीच अरुणाचल के तवांग में हुई झड़प, दोनों देशों के सैनिक हुए घायल:समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों...
12/12/2022

भारतीय व चीनी सैनिकों के बीच अरुणाचल के तवांग में हुई झड़प, दोनों देशों के सैनिक हुए घायल:

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में 9 दिसंबर को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी जिसमें दोनों देशों के सैनिकों को मामूली चोटें आई थीं। झड़प के बाद भारतीय चीनी सैनिक पीछे हट गए और भारत के कमांडर-इन-एरिया ने अपने समकक्ष के साथ फ्लैग मीटिंग भी की।

सीडीएस रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, 13 अन्य की भी जान गई, थोड़ी देर में होगी सीसीएस की अहम बैठक
08/12/2021

सीडीएस रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, 13 अन्य की भी जान गई, थोड़ी देर में होगी सीसीएस की अहम बैठक

06/12/2021
IPL 2022: दिल्ली ने छिनी थी कप्तानी, अब इस टीम के लिए आईपीएल 2022 में कप्तानी करते नजर आयेंगे श्रेयस अय्यर!           इं...
06/12/2021

IPL 2022: दिल्ली ने छिनी थी कप्तानी, अब इस टीम के लिए आईपीएल 2022 में कप्तानी करते नजर आयेंगे श्रेयस अय्यर!

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वे संस्करण में दो नई टीमें आईपीएल में खेलने वाली हैं, जो है अहमदाबाद और लखनऊ। इस बार 8 की जगह 10 टीमें आईपीएल 2022 का हिस्सा होंगी। अभी आईपीएल में कम से कम पांच टीमों को कप्तान की तलाश है। ऐसे में ऑक्शन में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे चेहरों के लिए काफी मारामारी रहती, लेकिन अहमदाबाद और लखनऊ के पास ऑक्शन से पहले ही खिलाड़ियों को रिटेन करने का अधिकार है। इसके दम पर वे इन खिलाड़ियों को अपने पाले में लेकर कप्तानी का संकट दूर कर सकती हैं।
इसी बीच, उम्मीद लगाई जा रही है कि अहमदाबाद की टीम एक ऐसे खिलाड़ी को इस नई फ्रेंचाइजी का उत्तरदायित्व उठाने का मौका दे सकती है। यह खिलाड़ी ऑक्शन से पहले ही फ्रेंचाइजी के साथ मिल सकता है। इस खिलाड़ी का नाम है श्रेयस अय्यर, जिन्हें दिल्ली कैपिटल की टीम ने रिलीज कर दिया था। अब श्रेयस अय्यर ऑक्शन पूल में उतरेंगे और उम्मीद है कि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के वो कप्तान बन जाए।
श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनना चाहते थे। लेकिन दिल्ली ने इस जिम्मेदारी के लिए ऋषभ पंत पर ही भरोसा बनाए रखा है। पंत ने 2021 के सीजन में कप्तानी संभाली थी। इस सीजन के पहले हाफ में अय्यर चोट के चलते खेल नहीं पाए थे। जब दिल्ली ने कप्तान बनाने की हामी नहीं भरी तो श्रेयस अय्यर भी रिटेन नहीं हो पाए और ऑक्शन पूल का हिस्सा बन गए
युवा खिलाड़ी और युवा कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले 2019 के आधे और 2020, 2021 के सीजन में दिल्ली के कप्तान बने थे। गंभीर के बीच सीजन में कप्तानी छोड़ने के बाद अय्यर ने टीम को संभाला था। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल और 8 साल बाद प्ले ऑफ मे जगह बनने में कामयाब रही थी

Address

Chunar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Digital Gyan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share