Qnmarket

Qnmarket ये गुजर जायेगा दौर भी ग़ालिब जरा इत्मीनात तो रख जब खुशी न ठहरी तो ग़म कि औकात कहां

बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन की नई टीम में यूपी और बिहार से कितने पदाधिकारियों को मिली जगह?बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन ने पार्ट...
18/08/2026

बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन की नई टीम में यूपी और बिहार से कितने पदाधिकारियों को मिली जगह?

बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के नामों का एलान किया जिनमें यूपी से 8 और बिहार से 3 नेता शामिल हैं। इनमें यूपी से रेखा वर्मा, तारिक मंसूर, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, भोला सिंह, संगीता यादव, अमरपाल मौर्य और कुंवर बासित अली शामिल हैं। वहीं, बिहार से सिद्धार्थ शम्भू, ऋतुराज सिन्हा और शिवेश कुमार राम हैं।

🔥 “किसी को नहीं बख्शा जाएगा” — तुकाराम मुंडे का बड़ा बयान!महाराष्ट्र FDA ने ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड सि...
18/08/2026

🔥 “किसी को नहीं बख्शा जाएगा” — तुकाराम मुंडे का बड़ा बयान!

महाराष्ट्र FDA ने ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ऐसे विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला/तंबाकू उत्पादों के अप्रत्यक्ष यानी surrogate promotion के रूप में काम कर सकते हैं।

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने कार्रवाई का बचाव करते हुए साफ कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं और “किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।” उनका कहना है कि कार्रवाई सिर्फ सेलिब्रिटीज तक सीमित नहीं रहेगी।

📌 नोटिस में क्या कहा गया?
• संबंधित विज्ञापन/प्रचार को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
• रिपोर्टों के मुताबिक, तीनों कलाकारों को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
• FDA ने सोशल मीडिया से संबंधित प्रचार सामग्री हटाने को भी कहा है।

यह मामला सिर्फ तीन बड़े सितारों तक सीमित नहीं है। असली सवाल यह है कि क्या मशहूर हस्तियों को ऐसे ब्रांडों के प्रचार से पहले उनकी सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारी भी देखनी चाहिए?

आपकी राय क्या है—सेलिब्रिटी को ऐसे विज्ञापन करने चाहिए या नहीं? 🤔

16/08/2026

पत्रकार सौरभ यादव "देशभक्तों के बीच में RSS वालों को कितनी आसानी से पहचाना जा सकता है, सोचिए ये लोग अपने झंडे की जगह तिरंगा फहराते हुए दिल पर कितने पत्थर रखते होंगे."

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा- यहां हिंदू उतने ही आज़ाद हैं जितने कहीं और; गलत आंकड़े किए पेशपाकिस्तान के राष्ट्रपति आस...
16/08/2026

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा- यहां हिंदू उतने ही आज़ाद हैं जितने कहीं और; गलत आंकड़े किए पेश

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में कहा, "हम सहन करने वाली मानसिकता के मुसलमान हैं। पाकिस्तान में हमारी 4% हिंदू आबादी है।" उन्होंने कहा, "वे कहीं और की तरह ही यहां आज़ाद हैं। वे भारत के बजाय हमारे साथ रहना पसंद करेंगे।" गौरतलब है, 2023 की जनगणना के अनुसार पाकिस्तान में 2.17% हिंदू आबादी है।

स्वतंत्रता दिवस पर एक सकारात्मक कदम उठाते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कानून के छात्रों से म...
16/08/2026

स्वतंत्रता दिवस पर
एक सकारात्मक कदम उठाते हुए
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष
मनन कुमार मिश्रा ने
कानून के छात्रों से माफी मांगी है
NALSAR विश्वविद्यालय के छात्रों से जुड़े विवाद
और मनन कुमार मिश्रा के निर्देशों की
आलोचना के बाद मनन कुमार मिश्रा ने
एक पत्र जारी कर कहा
कि अगर उनके किसी शब्द से
छात्रों की भावनाएं आहत हुई हैं,
तो वे इसके लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं
और माफी मांगते हैं…
मिश्रा ने स्पष्ट रूप से लिखा
कि खेद व्यक्त करना
प्रतिष्ठा या अहंकार का विषय नहीं है
यह बस यह स्वीकार करना है
कि छात्रों की भावनाएं और चिंताएं महत्वपूर्ण हैं
पिछले दिनों मनन कुमार मिश्रा ने
NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के
2026 बैच के छात्रों के
वकील बनने पर रोक लगाने का निर्देश दिया था
यह कदम छात्रों द्वारा दीक्षांत समारोह में
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के शामिल होने पर
आपत्ति जताए जाने के बाद उठाया गया था
मनन कुमार मिश्रा के फरमान की
सार्वजनिक आलोचना के
मनन कुमार मिश्रा ने यह माफी मांगी है!

900 कर्मचारियों को एक साथ निकालने वाले CEO विशाल गर्ग पर फिर बड़ा एक्शन!2021 में एक वीडियो कॉल के दौरान करीब 900 कर्मचार...
16/08/2026

900 कर्मचारियों को एक साथ निकालने वाले CEO विशाल गर्ग पर फिर बड़ा एक्शन!
2021 में एक वीडियो कॉल के दौरान करीब 900 कर्मचारियों की छंटनी कर चर्चा में आए Better.com के CEO विशाल गर्ग को कंपनी ने हटाया था। अब उनके दोबारा कंपनी पर नियंत्रण पाने की कोशिश के बाद Better.com ने कड़ा बयान जारी किया है।
कंपनी के बोर्ड ने कहा कि गर्ग के फैसलों और व्यवहार को लेकर पहले भी गंभीर सवाल उठे थे और बोर्ड शेयरधारकों के हितों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएगा।
💬 900 लोगों की नौकरी जाने वाला वह वीडियो कॉल आज भी कॉर्पोरेट जगत की चर्चित घटनाओं में गिना जाता है।
👉 आपके हिसाब से CEO के ऐसे फैसलों पर कंपनी के बोर्ड की क्या जिम्मेदारी होनी चाहिए?

🇮🇳 79 साल बाद 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा! ❤️‍🔥छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से आई ये तस्वीरें सिर्फ एक खबर नहीं, बल...
16/08/2026

🇮🇳 79 साल बाद 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा! ❤️‍🔥
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से आई ये तस्वीरें सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि बदलाव और उम्मीद की कहानी हैं। 🇮🇳
15 अगस्त 2026 को बीजापुर के 33, सुकमा के 50 और नारायणपुर के 9 गांवों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया।
कभी माओवादी प्रभाव वाले इन इलाकों में अब तिरंगे की शान दिखाई दी। बच्चों के हाथों में किताबें और सामने लहराता तिरंगा—ये तस्वीर आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य की उम्मीद जगाती है। ❤️
तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि आज़ादी, शांति और विश्वास की पहचान है। 🇮🇳
👇 इस ऐतिहासिक पल को सलाम करें और पोस्ट शेयर करें।
#तिरंगा #आजादी #भारत

Address

Varanasi
Chunar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Qnmarket posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share