Rajasthan Diary

Call Directions Website Contact the business

Rajasthan Diary राजस्थान के जर्रे जर्रे में पराक्रम और शौर्य की गाथायें रची बसी है। we are committed to protecting your right to privacy.

Marketing other products and services than the ones which we intend to provide through Rajasthan Diary website or affiliate website, or any third party products and services without having given you the opportunity to opt out of such marketing opportunities. We collect information about our users in order to help us continually improve our services.

26/06/2026

126 साल में सबसे खतरनाक भूकंप!

वेनेजुएला के भूकंप में कम से कम 10 हजार की मौत, USGS का चौंकाने वाला दावा।

वेनेजुएला के भूकंप में कम से कम 10 हजार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, USGS का चौंकाने वाला दावा किया है, काराकस एयरपोर्ट भी इस भूकंप से तबाह हो गया है।
Rajasthan Diary

यदि आप पंचमुखी बालाजी (हनुमान जी) की तस्वीर घर में लगाना चाहते हैं, तो हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे शुभ माना जा...
25/06/2026

यदि आप पंचमुखी बालाजी (हनुमान जी) की तस्वीर घर में लगाना चाहते हैं, तो हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे शुभ माना जाता है। माना जाता है कि पंचमुखी हनुमान जी के पांच मुख विभिन्न दिशाओं की रक्षा और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा का प्रतीक हैं।
सामान्य मान्यताएँ:
घर में सकारात्मक ऊर्जा और साहस का संचार होता है।
भय और नकारात्मकता को दूर करने की भावना जुड़ी होती है।
परिवार की रक्षा और मंगल की कामना की जाती है।
तस्वीर लगाने के लिए प्रचलित सुझाव:
साफ और सम्मानजनक स्थान पर लगाएँ।
पूजा कक्ष या घर के ऐसे स्थान पर लगाएँ जहाँ नियमित रूप से दर्शन हो सकें।
तस्वीर को साफ-सुथरा रखें।
ध्यान रखें कि ये धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएँ हैं। इनके प्रभाव के बारे में अलग-अलग लोगों की अलग-अलग आस्थाएँ हो सकती हैं।

Buy Lopo Sticker & Decal for Car & Bike for Rs.299 online. Lopo Sticker & Decal for Car & Bike at best prices with FREE shipping & cash on delivery. Only Genuine Products. 30 Day Replacement Guarantee.

 #रामगढ़ शेखावाटी की धरोहर पर उपेक्षा की धूलयह भव्य और कलात्मक हवेली आज भी अपने गौरवशाली अतीत की कहानी बयां करती है। सेठ...
25/06/2026

#रामगढ़ शेखावाटी की धरोहर पर उपेक्षा की धूल
यह भव्य और कलात्मक हवेली आज भी अपने गौरवशाली अतीत की कहानी बयां करती है। सेठों ने अपने खून-पसीने की कमाई से इसे बड़े प्रेम और उत्कृष्ट शिल्पकला के साथ बनवाया था। यह हवेली डॉ. राजकुमार पोद्दार की है, जिनका फरीदाबाद में निजी अस्पताल है।
चूरू दरवाजे से शिव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर, मंडावरिया जी की दुकान के बिल्कुल पास स्थित इस हवेली का मुख्य द्वार विशेष आकर्षण का केंद्र है। दरवाजे के ऊपर बनी अद्वितीय कारीगरी और डिजाइन रामगढ़ में अपनी तरह की इकलौती मानी जाती है। ऐसी बारीक नक्काशी और कलात्मकता रामगढ़ सेठान में अन्य कहीं देखने को नहीं मिलती।
दुर्भाग्य की बात है कि जिस ऐतिहासिक धरोहर पर गर्व किया जाना चाहिए, उसके आसपास और ऊपर कचरे का अंबार दिखाई देता है। यदि रामगढ़ शेखावाटी को वास्तव में "हेरिटेज सिटी" कहा जाता है, तो ऐसी ऐतिहासिक हवेलियों की स्वच्छता और संरक्षण पर भी समान ध्यान दिया जाना चाहिए। यह दृश्य न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत की उपेक्षा को दर्शाता है, बल्कि संबंधित प्रशासन और नगरपालिका की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
समय आ गया है कि इस अनमोल धरोहर को उसका सम्मान वापस दिलाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी रामगढ़ की इस अद्भुत वास्तुकला और इतिहास पर गर्व कर सकें।
Rajasthan Diary

पंजाबियों की तरह सिंधियों को भारत में अपना अलग राज्य नहीं मिला, क्योंकि पूरा सिंध पाकिस्तान में चला गया था। इसलिए सिंधी ...
15/06/2026

पंजाबियों की तरह सिंधियों को भारत में अपना अलग राज्य नहीं मिला, क्योंकि पूरा सिंध पाकिस्तान में चला गया था। इसलिए सिंधी समुदाय भारत के विभिन्न राज्यों में फैल गया, लेकिन उन्होंने अपनी भाषा, व्यापारिक परंपरा और संस्कृति को जीवित रखा।
राजस्थान से संबंध
राजस्थान के अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अन्य शहरों में आज भी कई बाजार, कॉलोनियाँ और व्यापारिक प्रतिष्ठान सिंधी परिवारों द्वारा स्थापित किए गए हैं। विभाजन के बाद शून्य से शुरुआत करके उन्होंने व्यापार, शिक्षा और समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कहावत प्रचलित है:
"सिंध खो गया, लेकिन सिंधियत नहीं खोई।"
यानी मातृभूमि छूट गई, पर भाषा, संस्कृति और पहचान आज भी जीवित है। 🙏

 #रेगिस्तान की गोद में बन रहा यह  #शाही सपना आने वाले समय में  #बाड़मेर की नई पहचान बन सकता है।राजस्थान की सांस्कृतिक धर...
13/06/2026

#रेगिस्तान की गोद में बन रहा यह #शाही सपना आने वाले समय में #बाड़मेर की नई पहचान बन सकता है।
राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर और शाही परंपराओं को नई पहचान देने वाला एक भव्य प्रोजेक्ट इन दिनों बाड़मेर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बाड़मेर शहर से मुनाबाव बॉर्डर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर, शहर से लगभग 9 किलोमीटर दूर ग्रामीण परिवेश के बीच एक शानदार रिसोर्ट तेजी से आकार ले रहा है।
दूर से ही अपनी विशाल और आकर्षक संरचना के कारण यह निर्माणाधीन परिसर राहगीरों का ध्यान खींच लेता है। पिछले कई वर्षों से चल रहे इस प्रोजेक्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं, जिसके बाद लोगों में इसकी लोकेशन और उद्देश्य को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, मारुडी गांव के शाही परिवार द्वारा विकसित किया जा रहा यह रिसोर्ट राजस्थानी स्थापत्य कला, पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम होगा। हालांकि निर्माण कार्य अभी अंतिम चरणों में नहीं पहुंचा है, फिर भी इसकी भव्यता, ऊंचे बुर्ज, विशाल दीवारें और कलात्मक डिजाइन लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि निर्माण पूरा होने के बाद यह रिसोर्ट न केवल बाड़मेर बल्कि पूरे पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में अपनी जगह बना सकता है। यह परियोजना क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को नई उड़ान देने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान प्रदान करेगी।

नियमों एवं आदेश की अवहेलना।अब फतेहपुर के अंदर चलेंगी – रोडवेज का सख्त आदेश की उड़ गई धज्जियां   #फतेहपुर शेखावाटी।राजस्थ...
20/05/2026

नियमों एवं आदेश की अवहेलना।
अब फतेहपुर के अंदर चलेंगी – रोडवेज का सख्त आदेश की उड़ गई धज्जियां
#फतेहपुर शेखावाटी।राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) के सरदारशहर आगार ने बुधवार, 13 मई को कार्यालय आदेश जारी कर सभी चालकों एवं परिचालकों को पाबंद किया है कि जयपुर मार्ग पर चलने वाली निगम बसें अब फतेहपुर के भीतर स्थित बस स्टैण्ड से ही संचालित होंगी, न कि बाईपास से।लेकिन मंगलवार को ही आदेश कागज के पन्नों में सिमट कर रह गए मंगलवार को भी बसें बाईपास ही चली।
Rajasthan Police Rajasthan Diary Rahul Kaswan

 #चूरू  #डिपो बसों को भी किया पाबंद छतरियां बस स्टैंड फतेहपुर आने के लिए चूरू डिपो मुख्य प्रबंध ने निकाले आदेश। बस स्टैं...
19/05/2026

#चूरू #डिपो बसों को भी किया पाबंद छतरियां बस स्टैंड फतेहपुर आने के लिए चूरू डिपो मुख्य प्रबंध ने निकाले आदेश।
बस स्टैंड पर नहीं आने पर चालक परिचालक के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

 #आरोपी सोहेल उर्फ झिन्टू को 10 हजार रूपये नकद व जमा होने वाली राशि में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी की शर्त पर दिया।SP चूरू...
19/05/2026

#आरोपी सोहेल उर्फ झिन्टू को 10 हजार रूपये नकद व जमा होने वाली राशि में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी की शर्त पर दिया।
SP चूरू निश्चय प्रसाद M ने बताया कि ऑपरेशन म्यूल हंटर अभियान में राकेश सउनि साईबर पुलिस थाना चूरू द्वारा म्यूल अकाउंट की जांच के दौरान पाया कि एसबीआई कलेक्ट्रट ब्रांच चूरू के संदिग्ध खाताधारक आरोपी जाहिद भाटी उर्फ धोनी पुत्र आदिल भाटी निवासी वार्ड नम्बर 10, चमन बास चूरू पुलिस थाना कोतवाली चूरू द्वारा अपने एसबीआई बैंक शाखा चूरू के खाता सख्यां 44410295229 को साईबर फ्रॉड के रूपयों के लेनदेन के लिये आरोपी सोहेल उर्फ झिन्टू को 10 हजार रूपये नकद व जमा होने वाली राशि में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी की शर्त पर उपलब्ध करवाया। आरोपी के उक्त खाता में साईबर पॉर्टल परिवाद सख्यां 31910250187346 दर्ज है, उपरोक्त शिकायत कर्ता के साथ कुल 58,13,50,000 रूपये की धोखाधडी हुई है, तथा इस शिकायत में शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि में से 4,00,000 रूपये आरोपी के खाता मे क्रेडिट हुई है। आरोपी द्वारा अपने बैंक खाता में दिनांक 08. 09.2025 से दिनांक 10.09.2025 तक कुल 8,00,000 रूपये जमा करवाकर उसे विड्रो किया गया है जिस पर मुकदमा नम्बर 04/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम. आईपीएस के निर्देशानुसार, दिनेश कुमार अति० पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सैल चूरू के निकटतम सुपरविजन में विजय कुमार मीणा आरपीएस थानाधिकारी पुलिस थाना साईबर चूरू मय टीम द्वारा साईबर फ्रॉड के लिए काम में लिये बैंक खातों, मोबाईल नम्बरों का विस्तृत विश्लेषण कर साईबर स्कैम में शामिल आरोपी जाहिद भाटी उर्फ धोनी पुत्र आदिल भाटी जति काजी उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 10, चमन बास चूरू पुलिस थाना कोतवाली चूरू को बाद अनुसंधान दिनांक 17.05.2026 को गिरफतार किया गया। गिरफतारशुदा मुलजिम से अनुसंधान कर जेसी करवाया गया है।@ Ignou Churu Coordinator Rajasthan Police Rajasthan Diary

07/05/2026

कोटा: छावनी में मंदिर पर मीटर लगाने को लेकर विवाद, केईडीएल कर्मचारियों और लोगों में धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
कोटा के छावनी इलाके में एक मंदिर में बिजली का मीटर लगाने को लेकर विवाद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार केईडीएल के कर्मचारी मंदिर परिसर में मीटर लगाने पहुंचे थे, तभी स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और सवाल उठाया कि यदि मंदिर में मीटर लगाया जाएगा तो बिजली का बिल कौन भरेगा।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि पहले नगर निगम या संबंधित विभाग से लिखित आदेश लाया जाए, तभी मंदिर में मीटर लगाया जाए। इसी बात को लेकर कर्मचारियों और आमजन के बीच कहासुनी हो गई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए।

06/05/2026

उदयपुरवाटी के इस मामले में मूक बने तहसीलदार।
लगता है तहसीलदार के खिलाफ एडवांस रिट हाई कोर्ट में लगानी पड़ेगी। समय रहते तहसीलदार को सेवानिवृत्ति और जेल भी।

Address

Head Office
Churu
331001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan Diary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rajasthan Diary:

Shortcuts

Share