22/07/2026
करणी माता मंदिर में आज चढ़ेगा सावन-भादवा महाप्रसाद
15 हजार किलो हलवा बनाना शुरू
देशनोक/ विश्व प्रसिद्ध श्री करणी माता मंदिर में सावन-भादवा महाप्रसाद की तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू हो गई हैं। शनिवार से महाप्रसाद बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। यह कार्य रविवार शाम तक पूर्ण होगा। श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास के उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह ने बताया कि यह आयोजन बड़ी आस्था का केंद्र है, जिसके लिए मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। इस बार सावन-भादवा महोत्सव पर 15,000 किलो हलवे का महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। यह महाप्रसाद अजय कुमार पुत्र प्रभु सिंह चौहान द्वारा बनवाया जा रहा है। महाप्रसाद 18 और 19 जुलाई को बनेगा तथा 20 जुलाई (सप्तमी) को करणी माता के भोग लगाया जाएगा। दिव्य महाप्रसाद को तैयार करने के लिए विशेष रूप से बरसाती पानी का उपयोग किया जा रहा है। देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु महोत्सव के चलते मंदिर प्रशासन ने सुचारू व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। शाम ढलते ही मंदिर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रही है। सावन-भादवा महोत्सव को लेकर देशभर से श्रद्धालुओं के देशनोक पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। यह लगेगी सामग्री - 111 टीन घी 37 क्विंटल 11 किलो 500 ग्राम चीनी 21 क्विंटल 46 किलो आटा 101 किलो बादाम, काजू, किशमिश, खोपरा और पिस्ता 125 किलो दूध