Star city news

Directions

Star city news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Star city news, Media/News Company, Churu.

स्टार सिटी न्यूज एक डिजिटल न्यूज नेटवर्क है जो भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड समाचार पत्र स्टार सिटी द्वारा संचालित है।
स्टार सिटी न्यूज नेटवर्क | संपादक : कृष्ण कुमार
Reg.No. 68165
Mob.9461932709
Email: [email protected]

में कृष्ण कुमार संपादक, स्टार सिटी।  पत्रकारिता मेरा पेशा है जहां में नियम कायदे में रहकर जो मुझे गलत लगता है या लोगो का...
03/10/2026

में कृष्ण कुमार संपादक, स्टार सिटी। पत्रकारिता मेरा पेशा है जहां में नियम कायदे में रहकर जो मुझे गलत लगता है या लोगो का विरोध, आक्रोश नजर आता है उस पर समाचार प्रकाशित करना और फेसबुक, वाट्सअप आदि पोस्ट एक निष्पक्ष पत्रकार की भूमिका में रहकर करता हूं। में किसी भी व्यक्ति विशेष से कोई द्वेष भावना रखकर कभी काम नहीं करता। क्योंकि जंहा में काम करता हु वो क्षेत्र मेरा अपना परिवार है और वहां के सब लोगों मेरे अपने भाई बंधु है। लेकिन मेरी किसी खबर , पोस्ट पर कोई किसी को व्यक्तिगत टारगेट करके अमर्यादित कॉमेंट या गलत प्रतिक्रिया देता है तो यह बिल्कुल गलत है और में इसका कड़े शब्दों विरोध करता हूं। में किसी प्रकार के व्यक्तिगत कॉमेंट के बिल्कुल खिलाफ हु। कोई व्यक्ति किसी कॉमेट में केवल मर्यादित और शोभनीय भाषा का ही इस्तेमाल कर अपना पक्ष रखे । आप जो मुंह में आए बोल दे ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। क्योंकि यहां विचार की अभिव्यक्ति का मतलब यह नहीं कि आप किसी व्यक्ति के खिलाफ अपने मन मुताबिक बोल दे, कानून कभी ऐसी इजाजत नहीं देता। इसलिए संयम, धैर्य और आपसी भाईचारे की मिशाल पेश करते हुए किसी भी खबर ओर पोस्ट पर कमेंट में अपने विचार रखें। किसी को व्यक्तिगत टारगेट हरगिज ना करें। परिवार, समाज ,गांव और मुल्क में आपसी भाईचारा बनाकर रखे।
आपका अपना
कृष्ण कुमार
संपादक
स्टार सिटी

02/10/2026

सुना है इन दिनों सफाई में करीबन 40 कर्मचारी लगे हुए हैं, क्या यह सच है? अगर सच है तो कुछ दिन पहले करीबन 15 से 20 सफाई कर्मचारी हो नजर आते थे और वो भी गिने चुने 3/4 स्थानों पर ही नजर आते थे। तो क्या अब नया सफाई कार्य का नया टेंडर हो गया जो 40 कार्मिक लगा दिए गए या फिर वही पुराने टेंडर पर काम हो रहा है? अगर पुराने टेंडर पर ही काम हो रहा है तो इतने दिन बाकी कर्मचारी कहा थे ? अब सवाल यह उठता है कि अब तक क्या इन करीबन 15/20 कर्मचारियों का भुगतान होता था या 40 कर्मचारीयो का ? और भुगतान प्रति कर्मचारी जॉब चार्ट जितना भुगतान टेंडर जी शैड्यूल अनुसार प्रतिदिन निर्धारित था उतना लेबर को भुगतान किया गया क्या ? अगर ऐसा नहीं हुआ तो शहर में झाड़ू लगाकर ,नाली साफ करके अपने परिवार की आजीविका चलाने वाले मेरे शहर के भोले भाले गरीब परिवारों के हक का पैसा किसकी जेब भरने में चला गया ? क्या किसी गरीब के हक को खाया गया तो उसकी सारी हक़ीक़त सबके सामने नहीं आनी चाहिए ? और अगर किसी भी गरीब के हिस्से के पैसे नहीं खाए गए तो यह भी सार्वजनिक होना चाहिए कि नगरपालिका में अब तक 15/20 लोगो को ही स्थाई सफाई कार्मिक लगाया गया और उनको हर 7 दिन बाद बदला नहीं गया यानी जिनको लगाया उनको पूरे महीने के हिसाब से मानदेय दिया गया। लोगो के अनुसार कही यह साजिश तो नहीं रची गई कि हर महीने में 7-7 दिन के हिसाब से 15/20 कर्मचारी लगाए गए और उन कर्मचारियों के दस्तावेज लेकर जॉब चार्ट में पूरे महीने का काम को तो नहीं दर्शाया गया ?। यह सब जांच का विषय ही नहीं जनता के सामने सार्वजनिक भी होना चाहिए। अगर इस कार्य में लगा संवेदक यानी ठेकेदार सही है तो उनको साहवा की जनता के सामने अब तक हुए भुगतान को सार्वजनिक कर देने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं करनी चाहिए और बड़ा दिल दिखाकर दस्तावेज सार्वजनिक करना चाहिए ? और नगरपालिका प्रशासन को भी सफाई से जुड़ी हर गतिविधि की आरटीआई का जबाव को दबाने की बजाय खुले मन से आवेदनकर्ताओं को थमा देना चाहिए कि नगरपालिका में सब कुछ नियमों के मुताबिक यानि टेंडर नियम के विरुद्ध कुछ नहीं हुआ है, जो भी हुआ सही हुआ। ..... बाकी अगले एपिसोड में
जुड़े रहिए...हमारे साथ

#स्टार #सिटी #न्यूज
#खबर #वही #जो #सच #हो

*त्योहारो को देखते हुए वार्ड 11 में शुरू करवाया विशेष सफाई अभियान* *हार को दरकिनार कर जनता की सेवा में जुटे जयदेव सहारण*...
02/10/2026

*त्योहारो को देखते हुए वार्ड 11 में शुरू करवाया विशेष सफाई अभियान*

*हार को दरकिनार कर जनता की सेवा में जुटे जयदेव सहारण*

*स्टार सिटी न्यूज नेटवर्क*

*साहवा* । जब जन सेवा भावना का जज्बात दिल में हो तो लोकतंत्र में हार और जीत कोई मायने रख नहीं रखती। इसी जज्बे को सार्थक करते हुए वार्ड 11 से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व सरपंच जयदेव सहारण चुनाव हारने के बाद भी पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय नजर आ रहे है। आने वाले नवरात्रा और दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी जयदेव सहारण द्वारा सफाई कर्मचारियों को निर्देशित कर वार्ड नंबर 11 में वार्ड के मुख्य रास्तों और नालिया की साफ सफाई करवाई गई। साथ ही सड़क किनारे लंबे समय से पड़ी अतिरिक्त मिट्टी को भी हटवाया गया। उन्होंने कहा कि नव गठित नगरपालिका साहवा में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बना है कस्बे में पानी, बिजली, सड़क, नाली, सीवरेज और नियमित साफ सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं पर प्राथमिकता और पारदर्शिता से बेहतर काम किया जायेगा। इसी कड़ी में नगरपालिका अध्यक्ष के निर्देशन में त्यौहार से पहले कस्बे में विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए स्वस्थ साहवा और सुंदर साहवा बनाने की दिशा में बेहत्तर कदम उठाए जा रहे है। सहारण ने कहा कि नगरपालिका बोर्ड बिना किसी पक्षपात और बिना भेदभाव के सभी 20 वार्डो में साफ सफाई सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन जनता की सेवा का जज़्बा किसी चुनावी नतीजे का मोहताज नहीं होता। वार्ड 11 में चलाए गए सफाई कार्य पर वार्ड के लोगों ने जयदेव सहारण की सक्रियता पर नगरपालिका बोर्ड द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर आभार जताया।

पार्षदों के निर्देश पर वार्डो में सफाई अभियान शुरूस्टार सिटी न्यूज नेटवर्क साहवा। कस्बे में नव गठित नगरपालिका के पार्षदो...
01/10/2026

पार्षदों के निर्देश पर वार्डो में सफाई अभियान शुरू

स्टार सिटी न्यूज नेटवर्क

साहवा। कस्बे में नव गठित नगरपालिका के पार्षदों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के प्रति संवेदशीलता दिखाई हैं ।भाजपा के जिला अल्पसंख्यक कार्यकारिणी सदस्य एवं वार्ड 15 के भाजपा पार्षद महेंद्र खान कुम्हार, वार्ड 16 के पार्षद अकबर खान कुम्हार एवं वार्ड 17 के भाजपा पार्षद रामवतार जोशी के निर्देशन में आज सफाई कर्मचारीयो ने कस्बे के वार्ड 15,16,17 में विशेष सफाई अभियान शुरू करवाया। इस मौके पर पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए वार्डो के मुख्य रास्तों पर प्रतिदिन नियमित साफ सफाई की जाए। जिससे आस पास के क्षेत्र में गंदगी ओर कूड़ा कचरे से छुटकारा मिल सके। और स्वस्थ भारत अभियान का मिशन भी सार्थक हो सके। सफाई कर्मचारीयो ने वार्ड 16 में पुरानी मस्जिद के पास मुख्य रास्ता की सफाई तथा नालियों की सफाई से कार्य शुरू किया। इसके साथ ही वार्ड 15 एवं 17 के मुख्य रास्तों पर सफाई कार्य में कर्मचारी सफाई करते नजर आए। मौके पर पहुंचे भाजपा पार्षद महेंद्र खान, अकबर खान एवं रामवतार जोशी ने सफाई व्यवस्था को नियमित दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपस्थित वार्डो के लोगो ने सफाई अभियान शुरू करने पर तीनों पार्षदों को का आभार जताया।

*क्या सच आयेगा सामने या फिर पर्दा डाला जायेगा?*▪️*साहवा नगरपालिका में सफाई टेंडर में कथित अनियमितता के आरोप*▪️*क्या टेंड...
01/10/2026

*क्या सच आयेगा सामने या फिर पर्दा डाला जायेगा?*

▪️*साहवा नगरपालिका में सफाई टेंडर में कथित अनियमितता के आरोप*

▪️*क्या टेंडर नियमों के मुताबिक हुआ काम या फिर गरीबों के हक का पैसा किसी के रसूखदार की जैब भरने में चला गया ? यह सब सच्चाई सामने लाने की जरूरत !*

▪️*उठ रहे गंभीर सवाल, क्या जनता के सामने सच लाएगा नव गठित नगरपालिका बोर्ड!*

▪️*बार बार आरटीआई को दबाने के पीछे जिम्मेदारों की क्या मंशा?*

*स्टार सिटी न्यूज नेटवर्क*

*साहवा।* नवगठित साहवा नगरपालिका में पिछले करीबन डेढ़ साल से सफाई व्यवस्था और इसमें बड़े पैमाने पर कथित बंदरबांट (कथित वित्तीय अनियमितताओं) की शिकायतें लगातार तूल पकड़ रही । कस्बे के जागरूक नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अब इस पूरे खेल को सार्वजनिक करने की मांग जोर-शोर से उठने लगी है। जनता का सीधा सवाल है कि क्या झाड़ू लगाने वाले और नाली साफ कर अपना रोजगार करने वाले गरीब परिवारों के हक की राशि किसी रसूखदार की जेब भरने में तो नहीं चली गई?

▪️*क्या पर्दे के पीछे हुआ टेंडर ?, क्या नियम-शर्तों के अनुसार हो रहा काम ?*

साहवा को नगरपालिका का दर्जा मिलने
के बाद सफाई कार्य के लिए कब और किस प्रक्रिया के तहत टेंडर जारी किए गए, इसकी भनक तक आम जनता को नहीं लगी! टेंडर की शर्तों को लेकर कई अनुत्तरित सवाल हवा में तैर रहे हैं, जिन्हें सार्वजनिक करना बेहद जरूरी है। टेंडर की शर्तों के अनुसार प्रतिदिन कस्बे में कितने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है? वास्तव में मौके पर कितने कर्मी लगाए गए और उन्हें कितना मानदेय दिया जा रहा है? कचरा संग्रहण और साफ-सफाई के लिए टेंडर के तहत कितने वाहनों का निर्धारण था और वर्तमान में कितने वाहन ऑन-फील्ड काम कर रहे हैं? कार्मिकों और वाहनों के लिए टेंडर में कितना बजट निर्धारित था और वास्तव में कितना भुगतान किया गया? स्थानीय लोगों का कहना है कि इन आंकड़ों को तुरंत सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके और किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी की आशंका को खत्म किया जा सके।

▪️*टेंडर अवधि पूरी होने पर भी 'एक्सटेंशन' का खेल क्यों?*

जागरूक लोगो के अनुसार मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पूर्व में हुए सफाई टेंडर की निर्धारित समयावधि पूरी हो गई। नियमों के मुताबिक समय सीमा समाप्त होने पर पूरी पारदर्शिता के साथ नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाने चाहिए थे। लेकिन साहवा नगरपालिका में ऐसा न करके, उसी पुराने टेंडर को आगे बढ़ाने (एक्सटेंशन देने) की नौबत क्यों आई? इस फैसले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और मंशा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं!

▪️*क्या नवगठित बोर्ड दिखाएगा पारदर्शिता?*

कस्बे की जनता अब नवनिर्वाचित और नवगठित नगरपालिका बोर्ड की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। लोगों के बीच यह सवाल सुलग रहा है कि क्या नया बोर्ड इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर टेंडर के सारे दस्तावेज क्षेत्र की जनता के सामने रखेगा? या फिर पूर्व की तरह ही नियमों को ताक पर रखकर यह 'कथित खेल' पर्दे के पीछे यूं ही बदस्तूर चलता रहेगा? अब देखना यह है कि नव गठित नगरपालिका बोर्ड और जनप्रतिनिधि इस मामले में क्या कदम उठाते हैं ?

▪️*आरटीआई को बार बार दबाने का खेल क्यों ?*

नगरपालिका क्षेत्र में साफ सफाई कार्य में कथित बंदरबांट की आशंका पर कस्बे के कुछ जागरूक नागरिकों ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी साहवा से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत साफ सफाई के टेंडर, वर्क ऑर्डर, जी अनुसूची से जुड़ी जानकारी तथा नगरपालिका के टेंडरों से जुड़ी कुछ अन्य कई जानकारियां भी मांगी थी लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी ईओ द्वारा जानकारी नहीं देना तथा प्रथम अपीलीय अधिकारी, प्रशासक उपखंड अधिकारी तारानगर द्वारा भी आरटीआई की प्रथम अपील पर भी कोई संज्ञान नहीं लेना, इस बात पर संदेह पैदा करता है कि इस पूरे मामले को दबाने के पीछे कथित काले कारनामे उजागर होने का डर तो नहीं सता रहा है? आमजन के जहन में यह सवाल बार बार उठता रहा है कि अगर नगरपालिका साहवा द्वारा नियमों के मुताबिक साफ सफाई कार्य करवाया जा रहा है तो फिर आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी को क्यों बार बार दबाया जा रहा है? हालांकि कुछ आरटीआई की द्वितीय अपील अब राज्य सूचना आयोग में दाखिल हो चुकी है जिस पर निर्णय होना अभी बाकी है। आरटीआई कार्यकर्ताओ का कहना है कि आयोग के फैसले के बाद स्थिति स्पष्ट होकर दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

आपका अपना लोकप्रिय अखबार Star city news Krishan Kumar
01/10/2026

आपका अपना लोकप्रिय अखबार Star city news
Krishan Kumar

सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए वाल्मीकि समाज को अनुभव प्रमाण पत्र के नाम कोई ठेकेदार अगर शोषण कर रहा है तो यह खबर आपके लिए म...
30/09/2026

सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए वाल्मीकि समाज को अनुभव प्रमाण पत्र के नाम कोई ठेकेदार अगर शोषण कर रहा है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।

29/09/2026

आपको क्या लगता है आप राज्य सूचना आयोग को खरीद लोगे ..? तो ये आपकी गलतफहमी है। सच्चाई छूपेगी नहीं.. भले लोगो

28/09/2026

सूत्र : साहवा नगरपालिका गठन के बाद आज तक हुए समस्त टेंडर और उनके वर्क ऑर्डर सार्वजनिक हो तो बहुत बड़ा घोटाला उजागर होने की बड़ी संभावना
RTI act

वार्ड 15 के भाजपा पार्षद महेंद्र खान कुम्हार और वार्ड 16 से भाजपा पार्षद अकबर खान की ऐतिहासिक जीत पर रविवार को  विजयी रै...
27/09/2026

वार्ड 15 के भाजपा पार्षद महेंद्र खान कुम्हार और वार्ड 16 से भाजपा पार्षद अकबर खान की ऐतिहासिक जीत पर रविवार को विजयी रैली और धन्यवाद सभा आयोजित हुई।

Address

Churu

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Star city news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share