Weekly Eye News

Weekly Eye News We bring reality to the fore

19/08/2026

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में देर रात पुलिस और चैन स्नैचर के बीच मुठभेड़
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में देर रात पुलिस और चैन स्नैचर के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्कूटी से भाग रहे बदमाश आकाश उर्फ तमंचा ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी 14 अगस्त को हुई चैन स्नैचिंग की घटना में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, लूटी गई चैन और चोरी की स्कूटी बरामद कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

17/08/2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर पलटवार

धामी ने राहुल गांधी पर *राजनीतिक अपरिपक्वता* दिखाने का आरोप लगाते हुए उनके हालिया बयानों पर निशाना साधा।
Hilights

10/08/2026

भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, मकान गिरने से अफरा-तफरी
देहरादून में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। चंद्रमणि महादेव एंक्लेव में जंगल की तरफ से आया पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ। वहीं कारगी चांदचक में एक मकान गिरने से अफरा-तफरी मच गई। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से राहत और पानी की निकासी की मांग की है
Hilights

01/08/2026

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

28/07/2026

16 दिन में धंसी 16 करोड़ की एप्रोच, विकास पर सवाल

देहरादून-विकासनगर-पांवटा मार्ग पर नंदा की चौकी का 16 करोड़ का नया पुल उद्घाटन के 16 दिन बाद ही विवादों में है। पुल तो सुरक्षित है, लेकिन एप्रोच रोड तेज बारिश में धंस गई। गड्ढा बनने से मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। हालांकि मरम्मत शुरू करके आवाजी सुचारू करने का काम किया जा रहा है। अब सवाल PWD और NHAI की गुणवत्ता पर उठ रहे हैं। देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर नंदा की चौकी पर टौंस नदी का यह नया पुल 12 जुलाई को ही जनता को समर्पित किया गया था।
लेकिन पहली तेज बारिश में ही एप्रोच की जमीन बैठ गई और बड़ा गड्ढा बन गया। आपको बता दें कि यह वही पुल है जो 15 सितंबर 2025 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से करीब 300 दिन तक लोग वैकल्पिक रास्तों से जूझते रहे। 16 करोड़ की लागत से नए सिरे से निर्माण हुआ। PWD और NHAI ने दावा किया था कि इस बार वेल फाउंडेशन तकनीक से पुल को और मजबूत बनाया गया है। कोतवाली प्रेम नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने जानकारी दी और कहा कि नंदा की चौकी के पास पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर पुलिया पूर्ण रूप से सुरक्षित मिली। भारी बारिश के कारण पुलिया के पास बनी एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हुई है। संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा मार्ग को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा। पुलिस के अनुसार पुल को कोई खतरा नहीं है। सिर्फ एप्रोच धंसी है।

27/07/2026

बासमती की खुशबू फिर लौटेगी, 160 किसानों ने शुरू की खेती

अपनी अनूठी खुशबू और बेहतरीन गुणवत्ता के लिए देश-दुनिया में पहचान रखने वाली देहरादून की बासमती चावल एक बार फिर उत्तराखंड के खेतों में अपनी महक बिखेरने की ओर बढ़ रही है। जिला प्रशासन की सक्रिय पहल और किसानों के सहयोग से विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी इस पारंपरिक धान की खेती को नया जीवन मिल रहा है।
इस वर्ष 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर क्षेत्र में 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू की है। पिछले वर्ष किए गए सफल ट्रायल के उत्साहजनक परिणामों के बाद किसानों का भरोसा बढ़ा है और अधिक किसान इस पारंपरिक फसल से जुड़ रहे हैं। प्रशासन ने वर्ष 2025 में किसानों से 200 क्विंटल से अधिक दून बासमती धान ₹65 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदकर उन्हें बेहतर बाजार और उचित मूल्य उपलब्ध कराया, जिससे किसानों का उत्साह और बढ़ा।
दून बासमती के संरक्षण और संवर्धन के लिए अब विकासनगर में सीड बैंक और आधुनिक टेस्टिंग सुविधा विकसित की जाएगी। इससे किसानों को प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होंगे, उत्पादन की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और बाजार में बेहतर पहचान तथा उचित मूल्य मिलने में मदद मिलेगी। एक समय ऐसा था जब देहरादून में करीब 550 हेक्टेयर में दून बासमती की खेती होती थी, लेकिन बदलते समय, शहरीकरण और अन्य फसलों की ओर बढ़ते रुझान के कारण इसका रकबा घटकर 150 से 200 हेक्टेयर तक सिमट गया। अब राज्य सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से इस ऐतिहासिक और भौगोलिक पहचान वाली फसल को फिर से उसका गौरव लौटाने का अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसानों को लगातार गुणवत्तापूर्ण बीज, वैज्ञानिक तकनीक, उचित मूल्य और प्रभावी विपणन व्यवस्था मिलती रही तो आने वाले वर्षों में दून बासमती का रकबा तेजी से बढ़ेगा और यह फसल एक बार फिर उत्तराखंड की कृषि पहचान के साथ किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। इससे स्थानीय कृषि को नई मजबूती मिलने के साथ-साथ दून बासमती की ऐतिहासिक खुशबू भी एक बार फिर देश-विदेश तक पहुंचेगी।
#

27/07/2026

डेंगू पर नगर निगम अलर्ट, लार्वा खत्म करने को अभियान तेज

21/07/2026

कांवड़ यात्रा: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 11 अगस्त तक यात्रा मार्ग पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट यानी एमआरपी 24 घंटे संचालित रहेंगी। ऋषिकेश के
श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। वहीं बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

20/07/2026

भारी बारिश से देहरादून जलमग्न, सड़कें बनी नदियां
Hilights

18/07/2026

मस्जिदों के खिलाफ सलेक्टिव कार्रवाई का आरोप, मुस्लिम सेवा संगठन का डीएम कार्यालय घेराव
Hilights

Address

Nehru Colony
Colony
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Weekly Eye News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Weekly Eye News:

Shortcuts

Share