16/08/2026
दीप आलोक: ग्रेटर नोयडा वेस्ट : – 16/08/ 2026 रविवार
केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा लाये गये सामान्य वर्ग के लिये यूजीसी एक्ट 2026 के विरुद्ध अपनी प्रसाशनिक सेवा ( सिटी मजिस्ट्रेट बरेली) की सरकारी नौकरी को छोड़ने वाले अलंकार अग्निहोत्री से इस विषय पर समाचार
भारत ने बातचीत की और उन्होंने अपनी आगे की नीति व योजना के वारे में भी जानकारी दी।
जनवरी 2026 में यूजीसी कानून लाये जाने के विरोध में उन्होंने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था। नौकरी छोड़ने के बाद वह पूरे भारत मे घूम रहे हैं। लोगो को इस कानून के
दुष्परिणाम के प्रति जागरूक कर रहे है। इसके विरोध में लोगो का संगठन भी खड़ा कर रहे हैं।
इस कार्य को पूरा करने के लिये उन्होंने अपना एक राजनीतिक दल पार्टी भी खडी कर दी है। जिसका नाम
" राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा " है। जिसमे वह युवकों को आगे लाने का प्रयास कर रहे है। यूपी के चुनाव में वह अपने दल के लोगो
को चुनाव भी लड़वाएँगे।
, .