22/02/2026
🙂🙂
जो टटोला मैने दिल को,
यादों के जमाने निकले,
मुझको धोखा देने वाले,
मेरे यार पुराने निकले,
जिनको अपना माना मैनै
रिश्ते सब बेगाने निकले
दिल की बात सुनेगा कौन
जिनको कुछ सुनाने निकले
वो कहता है तू चलमैं हूं,
तू चलती जा ! पर मैंने,
जिनको थामा हाथ समझ कर,
वो खाली दास्ताने निकले
Reetuverma