14/04/2025
👉✍️क्या आपने खुद निजी जीवन में ईश्वरीय ताकत को महसूस किया है? वो घटना क्या थी? 👇👇👇👇👇👇👉 Coment 🙏😭🇮🇳👍
1) बचपन में शुक्रताल में डूबने से बचा जब माताश्री के हाथ से फिसलकर मैं गहरे पानी में जा गिरा और वहां कुछ तैराकों ने मुझे बचाया | मम्मी जी बताती हैं की काफी गहराई में जाकर मुझे बाहर निकाला गया |
2) अपने गाँव के सबसे गहरे कुएँ में जा गिरा जब कोई शरारत कर रहा था, यही कोई चार या पांच साल की उम्र रही होगी | दुपहर का समय था तो गांव के मर्द लोग खेतों, जानवरों को लेकर बाहर निकले हुए थे | रास्ते से गुजर रहे कुछ बंजारों में से एक ने मुझे कुएं में बिलकुल तली पे जाकर रस्सी की मदद से ऊपर निकला |
3) ऐसी ही एक घटना में जब मैं अपने ही शहर में खो गया तो किसी ने पोलिस थाने पहुंचा दिया जहाँ एक जानकार ने मुझे पहचाना और घरवालों को बुलवा गया, शुक्र है किसी गलत हाथों में नहीं लगा |
4) ऋषिकेश से लगभग 15 km आगे व्यासी नाम की पहाड़ी जगह पर जहाँ लगभग कई सौ मीटर की खाई थी, रात के ढाई-तीन बजे 80-90 किलोमीटर स्पीड के आसपास मेरी एसयूवी अनयंत्रित हो गयी और बड़े-बड़े गहरे गड्ढों में ऊपर निचे गेंद की तरह उछलते हुए स्वत: ही सड़क के किनारे किसी मासूम बच्चे की तरह चुपचाप खड़ी हो गयी | गाड़ी का स्टीयरिंग फेल हो चूका था तो उसको मैं दाएं-बाएं भी नहीं मोड़ पाया था तब भी कुछ नहीं हुआ सोने पे सुहागा यह की गाड़ी की ब्रेक बैल्ट भी टूट गयी थी |
5) दिल्ली-नॉएडा ताज एक्सप्रेसवे पर 100 से ऊपर की स्पीड से दौड़ती गाडी का टायर फटकर चीथड़े-चीथड़े हो गया पर भला हो इश्वर का तब भी कुछ नहीं हुआ और गाड़ी को भी कोई नुक्सान नहीं हुआ केवल टायर ही बदलवाना पड़ा |
6) दादरी-सिकंदराबाद जीटी रोड पर एक ट्रक से टक्कर हुई जबकि गाडी में मैं अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ था लेकिन किसी को खरोंच तक नहीं आयी, हाँ गाडी साइड से बिलकुल ख़तम हो चुकी थी और स्टेयरिंग 90 डिग्री तक मुड़ गया था |
7) और भी कई तरह की पर्सनल और फाइनेंसियल कठनाइयों से इश्वर निकालते रहते हैं जिनका पता हम आगे चलकर महसूस कर पाते हैं |
ऊपर की सभी घटनाओं से एक बात पक्की है की ईस्वर तो है ही और जब तक उसकी छत्रछाया है तो मौत जैसी कोई भी परेशानी आपका बाल भी बांका नहीं कर सकती तक की हमारे जीवन का उद्देश्य पूरा नहीं हो जाता |
धन्यवाद !
ॐ नमः शिवाय !
✍️ Shivakant Mishra
SUPPORT ME 🙏