Media Halchal Dabra

Media Halchal Dabra MEDIA HALCHAL DABRA

'श्रीराम राजा सरकार आपको मुख्यमंत्री बना दें', गले लगाकर कृष्णा गौर से बोलीं इमरती देवी, VIDEO वायरल...see more
30/08/2026

'श्रीराम राजा सरकार आपको मुख्यमंत्री बना दें', गले लगाकर कृष्णा गौर से बोलीं इमरती देवी, VIDEO वायरल...see more

नेपाल बाढ़: सेना को लगा बिल्ली रो रही है, फिर मलबे से...See more
30/08/2026

नेपाल बाढ़: सेना को लगा बिल्ली रो रही है, फिर मलबे से...See more

30/08/2026

#भितरवार_ब्रेकिंग
दबंगों द्वारा 3 माह की बच्ची के शब को खोदकर बाहर फेंकने के मामले में परिजनों ने सिमरिया करहिया मार्ग पर लगाया जाम , थाना प्रभारी करहिया पहुंचे मौके पर

डबरा ब्रेकिंग ।डबरा की सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़ने का अभियान तेज, सैकड़ों मवेशी भेजे गए गौशाला, नगर पालिका न...
30/08/2026

डबरा ब्रेकिंग ।

डबरा की सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़ने का अभियान तेज, सैकड़ों मवेशी भेजे गए गौशाला, नगर पालिका ने चलाया अभियान।

हरीशंकर साहू
मीडिया हलचल डबरा
दिनांक 30.08.2026

डबरा/​डबरा शहर में नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों पर आवारा गोवंश के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। नगर पालिका की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 'बल्ला का डेरा' क्षेत्र से सैकड़ों आवारा गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित चांदपुर स्थित गौशाला भेजा।
​हादसों और प्रदर्शन के बाद कार्रवाई: पिछले कुछ दिनों से हाईवे और सड़कों पर गोवंश के जमावड़े से लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिनमें कई गोवंशों की जान भी जा चुकी थी। इस स्थिति को लेकर हिंदू संगठनों ने भारी आक्रोश जताते हुए इसी महीने दो बार चक्का जाम किया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
​गौशाला में चारे-पानी की व्यवस्था: नगर पालिका की टीमों ने बड़ी ट्रॉलियों की मदद से क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर गोवंशों को पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि चांदपुर गौशाला में सभी गोवंशों के लिए पर्याप्त चारे और स्वच्छ पानी के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
​नगर पालिका के एचओ राजवीर राय ने कहा कि शहर को आवारा मवेशियों की समस्या से मुक्त कराने के लिए यह धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

30/08/2026

डबरा ब्रेकिंग ।

अग्रसेन चौराहे पर जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, कतार में लगवाए ठेले।

हरीशंकर साहू
मीडिया हलचल डबरा
दिनांक 30.08.2026

​डबरा। शहर के व्यस्ततम अग्रसेन चौराहे पर बेतरतीब तरीके से लगे ठेलों और अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मार्ग पर लगातार लग रहे जाम और बाधित हो रहे आवागमन को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की। यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में संचालित की गई।
​अभियान के दौरान टीम ने चौराहे व मुख्य सड़क पर अव्यवस्थित खड़े सभी हाथ-ठेलों को हटवाकर उन्हें तय सीमा में कतारबद्ध तरीके से व्यवस्थित कराया। अधिकारियों ने ठेला संचालकों को सख्त हिदायत और समझाइश दी कि वे अपनी सीमा में ही दुकानें लगाएं, ताकि वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो और चौराहे पर जाम के हालात न बनें। प्रशासन की इस तत्परता से मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था में तुरंत सुधार देखने को मिला, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
​प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को व्यवस्थित और सुगम बनाना उनकी प्राथमिकता है। सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख बाजारों और चौराहों पर भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ग्वालियर ब्रेकिंग।ऑपरेशन ईगल: अवैध हथियारों पर ग्वालियर पुलिस का बड़ा प्रहार, 12 बदमाश गिरफ्तार11 स्थानों पर कार्रवाई, 1...
30/08/2026

ग्वालियर ब्रेकिंग।

ऑपरेशन ईगल: अवैध हथियारों पर ग्वालियर पुलिस का बड़ा प्रहार, 12 बदमाश गिरफ्तार
11 स्थानों पर कार्रवाई, 11 देशी कट्टे, 32 बोर की पिस्टल और 18 जिंदा राउंड बरामद
ग्वालियर, 30 अगस्त 2026। जिले में अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर उनका प्रदर्शन करने वाले बदमाशों के खिलाफ ग्वालियर पुलिस ने “ऑपरेशन ईगल” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर 29 और 30 अगस्त को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के 11 देशी कट्टे, 13 जिंदा राउंड, एक खाली खोखा तथा 32 बोर की एक पिस्टल और 5 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।
डबरा देहात में भी अवैध कट्टे के साथ बदमाश गिरफ्तार
ऑपरेशन ईगल के तहत थाना डबरा देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंचनपुरा रोड स्थित मंगरौरा तिराहे से गुलशन पवार पुत्र जसवीर सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सालवई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार महाराजपुरा, मुरार, पनिहार, उटीला, डबरा देहात, पुरानी छावनी, गोला का मंदिर, झांसी रोड, सिरोल-क्राइम ब्रांच और हजीरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की। हजीरा पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, जिनमें एक के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल और 5 जिंदा राउंड, जबकि दूसरे से 315 बोर का कट्टा और चला हुआ राउंड बरामद किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और आदतन बदमाशों पर निगरानी बढ़ाते हुए अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अवैध हथियारों की धरपकड़ का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व डॉ. शिवेश सिंह बघेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर के निर्देशन में तथा सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार, एसडीओपी बेहट मनीष यादव, सीएसपी विश्वविद्यालय रवि भदौरिया, सीएसपी मुरार संदीप बांगरे, एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार और एसडीओपी घाटीगांव शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
भरत रावत, संवाददाता, डबरा
#ऑपरेशनईगल #अवैधहथियार #ग्वालियरपुलिस #डबरा #डबरा_देहात #ग्वालियर #आर्म्सएक्ट

30/08/2026

महाराष्ट्र के कर्जत रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कोयना एक्सप्रेस के पहियों से अचानक भारी धुआं निकलने के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ब्रेक जाम होने की वजह से ब्रेक ब्लॉक पहियों से रगड़ खा रहे थे, जिसे तकनीकी भाषा में 'ब्रेक बाइंडिंग' कहा जाता है इस तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन को करीब 10 मिनट तक रोका गया, जिसके बाद तकनीकी टीम ने स्थिति को पूरी तरह संभाल लिया और राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ.

चित्रकूट में बाढ ....मंदाकिनी की प्रलय के बाद चित्रकूट में तबाही का मंजर
30/08/2026

चित्रकूट में बाढ ....
मंदाकिनी की प्रलय के बाद चित्रकूट में तबाही का मंजर

'राहुल गांधी से मिलने के बाद दिया दिव्या मित्तल ने इस्तीफा', BJP नेता ने बताई... See more
30/08/2026

'राहुल गांधी से मिलने के बाद दिया दिव्या मित्तल ने इस्तीफा', BJP नेता ने बताई... See more

Address

Dabra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Media Halchal Dabra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share