HR 25 Breaking News

HR 25 Breaking News � HR 25 Breaking News
हर खबर सबसे पहले, बिना डर – जनता की आवाज़!

सड़क सुरक्षा की दिशा में वरच्युस क्लब की सराहनीय पहलबढ़ती धुंध को देखते हुए 1000 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टरडबवाली | सर्दि...
21/12/2025

सड़क सुरक्षा की दिशा में वरच्युस क्लब की सराहनीय पहल
बढ़ती धुंध को देखते हुए 1000 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
डबवाली | सर्दियों के मौसम में बढ़ती धुंध और कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब द्वारा एक प्रभावी सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख गोल चौक पर विभिन्न वाहनों पर 1000 रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात और धुंध के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके।
इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सर्दियों में घना कोहरा सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता है। ऐसे में रिफ्लेक्टर पीछे से आने वाले वाहनों को समय रहते संकेत देते हैं, जो कई बार जीवन रक्षक सिद्ध होते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और धुंध के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की।
क्लब के प्रकल्प प्रमुख मनोज शर्मा ने बताया कि वरच्युस क्लब सदैव सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी वाहन चालक धुंध के कारण दुर्घटना का शिकार न हो। इसी सोच के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली, टेंपो तथा अन्य भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे सड़क सुरक्षा का दायरा और मजबूत हो सके। अभियान के दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया।
इस मौके पर क्लब सचिव नरेश शर्मा, सदस्य ज्ञानी ज्ञान सिंह, संतोष शर्मा, सोनू बजाज, परमजीत कोचर, रमेश सेठी, भारत वधवा, बीरचंद गुप्ता सहित यातायात पुलिस से जसपाल सिंह, विजय कुमार, मनप्रीत सिंह और शशिकांत शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, सीमित गति और धुंध में सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया।
स्थान: डबवाली

21/12/2025

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भाई कन्हैया आश्रम का किया निरीक्षणसिरसा, 19 दिसंबर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं ज...
20/12/2025

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भाई कन्हैया आश्रम का किया निरीक्षण
सिरसा, 19 दिसंबर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीष जिंदिया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने शुक्रवार को स्थानीय भाई कन्हैया आश्रम का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

खाना काश्त रजिस्ट्रियां खोलने की मांग को लेकर प्रॉपर्टी डीलरों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनडबवाली।हरियाणा सरकार द्वारा शुरू...
20/12/2025

खाना काश्त रजिस्ट्रियां खोलने की मांग को लेकर प्रॉपर्टी डीलरों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डबवाली।
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन पोर्टल व पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया में आ रही समस्याओं तथा खाना काश्त भूमि की रजिस्ट्रियां खोलने की मांग को लेकर मंडी डबवाली प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों ने तहसील कार्यालय में एसडीएम अर्पित संगल को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एसोसिएशन के प्रधान करनैल सिंह के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि तहसील डबवाली के ऑनलाइन रजिस्ट्री पोर्टल पर कई जमाबंदियों में खाना काश्त का रकबा दर्ज नहीं है, जिसके कारण खाना काश्त भूमि की रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही हैं। इससे आमजन, प्रॉपर्टी डीलरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्रियां अटकने से सौदे लंबित हो रहे हैं और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।

प्रॉपर्टी डीलरों ने बताया कि तहसील डबवाली में सप्ताह में दो दिन रजिस्ट्री कार्य न होने से समस्याएं और अधिक बढ़ गई हैं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ऑनलाइन रजिस्ट्री पोर्टल पर खाना काश्त भूमि की रजिस्ट्रियां शीघ्र खोली जाएं, ताकि लंबित रजिस्ट्रियां सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। इसके साथ ही डबवाली तहसील में तहसीलदार को भी रजिस्ट्री करने के अधिकार दिए जाएं, जिससे लोगों को समय पर सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर प्रधान करनैल सिंह ने बताया कि एसडीएम अर्पित संगल ने प्रॉपर्टी डीलरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर दर्शन अनेजा, गिरीश वधवा, जोगा सिंह, कुलदीप सिंह, राज कपड़े वाला, राजेश बांसल, हरबंस सिंह पटवारी, टेक सिंह, देव राज, भारत ग्रोवर, विपिन बांसल, पंकज बांसल उर्फ विक्की सहित अन्य प्रॉपर्टी डीलर उपस्थित रहे।

#डबवाली #खानाकाश्त

रात्रि ठहराव कार्यक्रम ग्रामीणों से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम— प्राथमिकता से होता है जनसमस्याओं का निवारण : एडीसी वीरें...
20/12/2025

रात्रि ठहराव कार्यक्रम ग्रामीणों से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम

— प्राथमिकता से होता है जनसमस्याओं का निवारण : एडीसी वीरेंद्र सहरावत

सिरसा, 19 दिसंबर।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार वीरवार देर सायं जिला प्रशासन द्वारा खंड डबवाली के गांव नीलांवाली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र, उप पुलिस अधीक्षक कपिल तथा बीडीपीओ हरीश कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत एडीसी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ हुई।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने 48 से अधिक जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आमजन की सामान्य प्रकृति की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समाधान शिविरों या रात्रि ठहराव कार्यक्रमों की प्रतीक्षा न करनी पड़े।

कार्यक्रम में गांव के सरपंच लाभ सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों का स्वागत किया तथा गांव में चल रहे विकास कार्यों एवं मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर खेल विभाग की ओर से खेल किट भी वितरित की गई।

ग्रामीणों ने गांव में बस सुविधा उपलब्ध न होने की समस्या प्रमुखता से उठाई, जिस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जीएम रोडवेज को स्थायी समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा इंतकाल, अवैध कब्जा हटवाने, सौ-सौ वर्ग गज के प्लॉटों की निशानदेही कर कब्जा दिलाने, बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें, वृद्धजनों की पेंशन वितरण, बिजली तार बदलने, गुलाबी राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाल की समस्या, ढाणियों में पानी-बिजली की उपलब्धता, टूटे बिजली पोल, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने, गलियों में जलभराव, बिजली मीटर लगवाने एवं स्कूल की दीवार निर्माण संबंधी शिकायतों पर भी उन्होंने संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने सिंचाई विभाग को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि नहरों पर बने पुलों की रेलिंग व दीवारों की स्थिति की जांच कर आवश्यक मरम्मत करवाई जाए, ताकि धुंध के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।

एडीसी वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रशासन स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करे।

इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी, एसई डीएचबीवीएन कुलदीप अत्री, डीडीए पशुपालन विभाग डॉ. सुखविंद्र, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह, रेडक्रॉस सचिव लाल बहादुर बैनीवाल, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलोड़, डीडब्ल्यूओ राकेश कुमार, जीएम रोडवेज अनीत कुमार यादव, डीएसओ जगदीप, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशु शर्मा, एलडीएम संजीव कुमार, बीईओ लक्ष्मण यादव, डीएम सीएससी सविता अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एपेक्स क्लब मंडी डबवाली ने राजकीय कन्या विद्यालय में जर्सियां व जूते वितरित किए— जर्सियां और जूते मिलते ही बच्चों के चेह...
20/12/2025

एपेक्स क्लब मंडी डबवाली ने राजकीय कन्या विद्यालय में जर्सियां व जूते वितरित किए

— जर्सियां और जूते मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे

डबवाली।
शहर की अग्रणी अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था एपेक्स क्लब मंडी डबवाली के तत्वावधान में संस्था के एनआरआई सदस्य एपे. पवन गुप्ता व एपे. सुधा गुप्ता के सहयोग से शुक्रवार को सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जर्सी एवं जूते वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस सेवा प्रकल्प के मुख्य प्रेरक डॉ. अनिल गोयल ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद छात्राओं को सर्दी से बचाने के उद्देश्य से एपेक्स क्लब के ऑर्नरी सदस्य, ओटावा (कनाडा) निवासी एपे. पवन गुप्ता व एपे. सुधा गुप्ता ने अपने निजी कोष से 50 जर्सियां एवं 50 जोड़ी जूते उपलब्ध करवाए। उन्होंने एपेक्स क्लब द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं की सेवा करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर क्लब के प्रधान एपे. विक्रमजीत सिंह सूर्या, सह-सचिव एपे. राहुल गुप्ता एवं प्रेस प्रवक्ता एपे. सुदेश कुमार आर्य ने छात्राओं से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी अन्य आवश्यकताओं का भी क्लब द्वारा ध्यान रखा जाएगा।
जर्सियां और जूते पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी और वे उत्साहपूर्वक उन्हें पहनने लगीं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाएं भारती बांसल एवं डोली ने छात्राओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्रिंसिपल दीपक मोंगा ने एपेक्स क्लब टीम व डॉ. अनिल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में बच्चों को सर्दी से बचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु समय-समय पर ऐसे सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाते रहते हैं।

इस मौके पर पीटीआई कुलदीप रंगा सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

भगवा हिन्दुस्तानमुख्य टेक्स्ट:भगवा हिन्दुस्तान समाचार पत्र व चैनल को पत्रकार चाहिएसिर्फ क्रांतिकारी पत्रकारितापत्रकारिता...
29/08/2025

भगवा हिन्दुस्तान

मुख्य टेक्स्ट:
भगवा हिन्दुस्तान समाचार पत्र व चैनल को पत्रकार चाहिए

सिर्फ क्रांतिकारी पत्रकारिता
पत्रकारिता के क्षेत्र में बनाएं अपनी पहचान
पत्रकार बनने का सुनहरा अवसर

ज्वाइन करें:
भगवा हिन्दुस्तान

हमसे जुड़ने के लिए अपना नाम, अपना जिला एवं अपना Whatsapp नंबर हमारे Whatsapp नंबर पे भेजे

संपर्क नंबर:
+91-73001-29999, 72066-38360

ईमेल:
[email protected]

पता:
Colony Road, Near Punjabi Dharamshal, Mandi Dabwali

29/08/2025
28/08/2025

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने विरोधियों को जमकर लताड़ा

24/08/2025

Address

Colony Road, Mandi Dabwali
Dabwali
125104

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HR 25 Breaking News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share