05/10/2025
सिलवासा नगरपालिका चुनाव नज़दीक आते ही वॉर्ड नंबर 7 में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बार चुनावी मैदान में एक नया और सशक्त महिला चेहरा के रूप में लक्ष्मी म्हेत्रे जी का नाम सामने आया है। समाजसेवी बालकृष्ण म्हेत्रे जी की धर्मपत्नी लक्ष्मी म्हेत्रे जी ने आज भारतीय जनता पार्टी से अपनी उम्मीदवारी पेश की है। स्थानीय लोगों के बीच लक्ष्मी म्हेत्रे एक सरल, मिलनसार और सेवाभावी महिला के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ दिया है और हर सामाजिक गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इसी कारण क्षेत्र में उन्हें एक “जनता की उम्मीदवार” के रूप में देखा जा रहा है। मतदाताओं के बीच अब चर्चा गर्म है कि आखिरकार बीजेपी से आधिकारिक टिकट किसे मिलेगा और आगामी चुनाव में कौन उम्मीदवार जनता का दिल जीत पाएगा।