Apna Dalsinghsarai

Apna Dalsinghsarai I Love My India
(1)

बांका में गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने बाबा धाम जा रहे शिव भक्तों के पांव दबाए, किया तेल मालिश.....
09/08/2026

बांका में गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने बाबा धाम जा रहे शिव भक्तों के पांव दबाए, किया तेल मालिश...

#समस्तीपुर

समस्तीपुर में थानेश्वर मंदिर के पास अतिक्रमण हटा:दुकानदार बोले-बिना व्यवस्था हटाना ठीक नहीं #समस्तीपुर में नगर निगम ने श...
09/08/2026

समस्तीपुर में थानेश्वर मंदिर के पास अतिक्रमण हटा:दुकानदार बोले-बिना व्यवस्था हटाना ठीक नहीं

#समस्तीपुर में नगर निगम ने शनिवार को थानेश्वर मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगी फल, फूल-माला, प्रसाद, श्रृंगार सामग्री और मोबाइल समेत दर्जनों फुटपाथी दुकानें बुलडोजर से हटा दी गईं। कार्रवाई के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में आक्रोश और मायूसी का माहौल देखा गया। दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से इसी स्थान पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे थे। अचानक दुकानें हटाए जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।दुकानदारों ने बताया कि थानेश्वर मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। मंदिर के गेट और आसपास फल, फूल-माला, प्रसाद तथा पूजा सामग्री की दुकानें लगाकर वे अपने परिवार का गुजारा करते थे। विशेष रूप से श्रावणी पूजा के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी आय बढ़ जाती है।फूल-माला की दुकान लगाने वाला बोला- 42 साल से दुकान लगाता हूं, कहां जाऊंगा

  छात्र आंदोलन के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास, बोले- सरकार नहीं सुन रही छात्रों की आवाज...
09/08/2026

छात्र आंदोलन के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास, बोले- सरकार नहीं सुन रही छात्रों की आवाज...

सोनपुर के अंकुर विश्वकर्मा ने UPSC CAPF में 184वीं रैंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान #सोनपुर के होनहार छात्र अंकुर विश्वकर...
09/08/2026

सोनपुर के अंकुर विश्वकर्मा ने UPSC CAPF में 184वीं रैंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

#सोनपुर के होनहार छात्र अंकुर विश्वकर्मा ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में पूरे देश में 184वीं रैंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। उनकी इस उपलब्धि से सोनपुर और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अंकुर सोनपुर निवासी बबलू जैनेंद्र विश्वकर्मा के सुपुत्र हैं। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।अंकुर की इस सफलता परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।अंकुर की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।

खुशखबरी-- समस्तीपुर शहर का लाइफ लाईन एवं उत्तर बिहार को मिथिलांचल और नेपाल से जोड़ने वाली मुख्य ROB 15 अगस्त से होगा चाल...
09/08/2026

खुशखबरी-- समस्तीपुर शहर का लाइफ लाईन एवं उत्तर बिहार को मिथिलांचल और नेपाल से जोड़ने वाली मुख्य ROB 15 अगस्त से होगा चालू-पथ निर्माण मंत्री ई.कुमार शैलेद्र"

भाभा का गिरफ्तार असिस्टेंट टेक्नीशियन निकला सेटर:AEDO एग्जाम में 25 लाख में की थी डील; NEET-UG, CGL परीक्षा में भी की से...
09/08/2026

भाभा का गिरफ्तार असिस्टेंट टेक्नीशियन निकला सेटर:AEDO एग्जाम में 25 लाख में की थी डील; NEET-UG, CGL परीक्षा में भी की सेटिंग

पटना.भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ये खुलासा किया है।बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा अप्रैल 2026 को आयोजित की थी। परीक्षा में धांधली की शिकायत के बाद मामले की जांच EOU को सौंपी गई थी।

जांच के दौरान रौशन कुमार का नाम सामने आया। इसके बाद एक ASP के नेतृत्व में तीन सदस्यीय SIT का गठन किया। टीम 3 अगस्त को मुंबई पहुंची और ट्रॉम्बे स्थित BARC सेंटर से रौशन को गिरफ्तार किया।

09/08/2026

#दलसिंहसराय शहर में निकली हर घर तिरंगा यात्रा,बीडीओ ने दिखाई हरी झंडी;साइकिल रैली में युवाओं का दिखा उत्साह...

🇮🇳

"सीतामढ़ी में CM बोले- 2028 तक बनेगा माता जानकी मंदिर:गर्भगृह से प्रतिमाएं काष्ठ मंडपम में शिफ्ट #सीतामढ़ी,मुख्यमंत्री स...
09/08/2026

"सीतामढ़ी में CM बोले- 2028 तक बनेगा माता जानकी मंदिर:गर्भगृह से प्रतिमाएं काष्ठ मंडपम में शिफ्ट

#सीतामढ़ी,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीतामढ़ी पहुंचे, उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी हैं। यहां सीएम ने पुनौराधाम में माता सीता, भगवान श्री राम और लक्ष्मण की पूजा की और प्रतिमाओं को गर्भगृह से अस्थायी काष्ठ मंडप में शिफ्ट किया गया।पुनौराधाम में करीब 882.72 करोड़ रुपए की लागत से भव्य माता जानकी मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर के पुराने ढांचे को हटाने की प्रक्रिया जारी है।

इसी क्रम में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से काष्ठ मंडपम का निर्माण कराया गया है। काष्ठ मंडपम में अस्थायी तौर पर माता जानकी, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया.पूजा के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि 31 दिसंबर 2028 तक माता जानकी मंदिर का निर्माण पूरा हो जाए और प्रभु श्रीराम, माता जानकी अस्थाई मंडप से अपने गर्भगृह में फिर स्थापित हो पाएं।'मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री 217 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त है। ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है।

11 अगस्त को समस्तीपुर में रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी निजी क्षेत्र में नौकरियांसमस्तीपुर.जिला नियोजनालय की ओर से जिले...
09/08/2026

11 अगस्त को समस्तीपुर में रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी निजी क्षेत्र में नौकरियां

समस्तीपुर.जिला नियोजनालय की ओर से जिले के युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए 11 अगस्त को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा।

मेला शहर के होली मिशन हाईस्कूल, मोहनपुर रोड में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा। इसमें देशभर की करीब 25 कंपनियां शामिल होंगी और लगभग 2500 रिक्तियों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।कंपनियों की ओर से अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य मापदंड के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को पूरे भारत के साथ स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को Bihar Rojgar Setu Portal (detjob.bihar.gov.in ) पर निबंधन कराना होगा।

17 लाख की मशीन के बदले मांगे थे पैसे:50 हजार घूस लेते उद्योग विभाग के जीएम गिरफ्तार... #अररिया.निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की...
09/08/2026

17 लाख की मशीन के बदले मांगे थे पैसे:50 हजार घूस लेते उद्योग विभाग के जीएम गिरफ्तार...

#अररिया.निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को #जिला #उद्योग विभाग के #महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। उन्हें 50 हजार रुपए रिश्वत लेते अररिया शहर के शिवपुरी स्थित आवास से पकड़ा गया। टीम आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए पटना ले गई।
अररिया नगर थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी व्यवसायी मो. कमरे आलम ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी। आरोप था कि 17 लाख रुपए की मशीन उपलब्ध कराने के एवज में जीएम ने 5 प्रतिशत राशि मांगी थी। व्यवसायी ने शुक्रवार रात 50 हजार रुपए एडवांस दिए थे। शिकायत पर निगरानी टीम ने सत्यापन कराया। सही मिलने पर शनिवार सुबह शिवपुरी में आवास पर जाल बिछाया गया। राशि लेते ही जीएम को पकड़ लिया गया।

Address

Dalsingh Sarai
848114

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Dalsinghsarai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Apna Dalsinghsarai:

Shortcuts

Share