15/09/2026
🚨 16 साल से अधूरा स्कूल भवन… आखिर कब मिलेगा बच्चों को इसका लाभ?
दान में मिली करीब एक एकड़ जमीन, भवन निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च, फिर भी रत्नाग का स्कूल भवन आज तक अधूरा पड़ा है। 😳
📍 स्तरोन्नत उच्च विद्यालय रत्नाग के भवन का निर्माण वर्ष 2009-10 में शुरू हुआ था। लेकिन 16 साल गुजरने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका।
👉 बताया जा रहा है कि भवन को उपयोग योग्य बनाने के लिए करीब 30 लाख रुपये की जरूरत है।
👉 मामला दिशा की बैठक में भी उठ चुका है।
👉 संबंधित कनीय अभियंता ने स्थल निरीक्षण भी किया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
सबसे बड़ा सवाल—
जब जमीन भी उपलब्ध है और करोड़ों रुपये खर्च भी हो चुके हैं, तो 30 लाख रुपये के इंतजार में बच्चों का भवन 16 साल से क्यों अधूरा है?
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और भवन निर्माण विभाग से शीघ्र राशि उपलब्ध कराकर भवन का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
📢 यह सिर्फ एक भवन नहीं, क्षेत्र के बच्चों के भविष्य का सवाल है।
#पांडू #रत्नाग #स्कूलभवन #शिक्षा #झारखंड #पलामू #स्कूल #विकास #सरकारीयोजना #जनताकीसवाल #अनिलशर्मा