23/07/2026
विनीत तिवारी हत्याकांड में पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घटनाक्रम को लेकर बड़ा खुलासा
पलामू पुलिस ने विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपित प्रशांत तिवारी (26) को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए मामले में अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की भी जानकारी दी है। उसके पास से सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल और एसबीआई का एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी पर पहले भी शहर थाना कांड संख्या 319/2024 दर्ज है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
बता दें कि 25 अप्रैल को हुए मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र मे चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलाशा किया है आपको बता दे की विनीत तिवारी रेडमा का रहने वाला था जिसकी हत्या जमीनी विवाद मे प्रदीप तिवारी महाकाल, दिलीप तिवारी, प्रशांत तिवारी, राकेश तिवारी व रौशन तिवारी ने मिलकर की थी उसके बाद आरोपी दिलीप तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया लेकिन चार आरोपी फरार चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा लगातार छापमारी अभियान चलाई जा रही थी इसी क्रम मे सुचना के आधार पर एक टीम गठित कर हत्याकांड मे संलिप्त आरोपी प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया गया है वही इस काण्ड मे संलिप्त तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। एसपी कपिल चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर झाँसी से मेदिनीनगर लाया गया उसके बाद पूछताछ के बाद इसे न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है वही विनीत तिवारी हत्याकांड मे संलिप्त अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।