Jharkhand News

Jharkhand News Get Letest news

28/05/2026
28/05/2026

आजकल बाजार में क्या चल रहा है जब ट्रंप को क्रूड ऑयल के दाम 4 डॉलर से $5 बढ़ाने होते हैं तो एक मिसाइल से हमला कर देता है तो भाव $5 तक बढ़ जाते उसके बाद जब वह उसको भाव गिरने होते हैं तो ट्वीट कर देता है कि शांति समझौता उसके बाद भाव डॉलर गिर जाते हैं इस प्रकार जबरदस्त ट्रेडिंग से वह बढ़िया पैसा कमा रहा है.

12/04/2026

𝐉𝐚𝐢 𝐊𝐞𝐝𝐚𝐫 🙏
𝐋𝐞𝐚𝐫𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐒𝐞𝐫𝐢𝐞𝐬-𝟎𝟐 -

EPS क्या होता है? (Earning Per Share)
PE Ratio को सही समझने के लिए EPS समझना बहुत ज़रूरी है।

EPS (Earning Per Share) का मतलब है -
Company हर एक Share पर कितना Profit कमा रही है।

उदाहरण से समझते हैं -
मान लो किसी Company का Net Profit = ₹10 करोड़ और Total Shares = 1 करोड़

तो उसका EPS होगा = 10 करोड़ ÷ 1 करोड़ = ₹10, मतलब Company हर एक Share पर ₹10 कमा रही है।

अब PE Ratio से Connection समझो -

अगर किसी Share का Price = ₹200 है, और EPS = ₹10 है, तो PE Ratio = 200 ÷ 10 = 20

Deep Insight (जो ज्यादातर लोग नहीं समझते) - अगर EPS बढ़ रहा है - Company strong हो रही है।

अगर Price बढ़ रहा है लेकिन EPS नहीं - तो Bubble बन सकता है। Smart Investor हमेशा Price + EPS दोनों को साथ में देखता है।

“Price आपको दिखता है, लेकिन Value EPS से पता चलती है।”

याद रखने वाली बातें -
1. High EPS = Strong earning power
2. Low EPS = Weak performance
3. EPS लगातार बढ़े = Long term wealth creator

अगर यह समझ आ गया तो आप Market में 50% लोगों से आगे हो।

Future Reference के लिए Post को Bookmark करो 📌

12/04/2026

PEG Ratio क्या होता है? (Price/Earnings to Growth) अब तक आपने PE Ratio और EPS समझ लिया है।

अब अगला level है PEG Ratio, जो Smart Investors का Secret Tool है, PEG Ratio बताता है कि Company की Growth के हिसाब से उसका PE सस्ता है या महंगा।

PEG = PE Ratio ÷ EPS Growth Rate

उदाहरण के लिए -
PE Ratio = 20
EPS Growth = 10%

PEG = 20 ÷ 10 = 2

अब इसे समझते हैं -

1. PEG = 1 मतलब Fair Value (ना सस्ता, ना महंगा)
2. PEG < 1 मतलब Undervalued (Hidden Gem 💎)
3. PEG > 1 मतलब Overvalued (महंगा Stock ⚠️)

सिर्फ PE देखकर मत भागो, Growth को ignore किया तो trap में फँसोगे।

Example:
Company A: PE = 30, Growth = 30%, PEG = 1 (Healthy)
Company B: PE = 15, Growth = 5%, PEG = 3 (Danger 🚨)

दिखने में B सस्ता है… लेकिन असल में महंगा है।

“High PE हमेशा खराब नहीं होता, अगर Growth strong है तो वही Multibagger बनता है।”

याद रखने वाली बातें -
1. PEG < 1 मतलब Best Opportunity
2. PEG ≈ 1 मतलब Fairly valued
3. PEG > 1 मतलब Caution

Growth fake हो तो PEG भी बेकार।

PE आपको Price दिखाता है, EPS आपको Earning दिखाता है, PEG आपको Future दिखाता है। अगर यह समझ आ गया तो आप अब Retail Investor नहीं Smart Investor बन चुके हो।

Future Reference के लिए इस Post को बुकमार्क कर लें।

Address

Daltonganj
822101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jharkhand News:

Shortcuts

Share