Palamu Breaking News

Palamu Breaking News खबर से असर तक

पलामू में धान खरीद के नाम पर बड़ा खेल!13.87 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप, 500 क्विंटल धान का हिसाब गायब! नावाबाजार, पलाम...
10/09/2026

पलामू में धान खरीद के नाम पर बड़ा खेल!
13.87 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप, 500 क्विंटल धान का हिसाब गायब!

नावाबाजार, पलामू

कंडा पैक्स में धान खरीद को लेकर जांच के बाद सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, करीब 6 हजार क्विंटल धान की खरीद कागजों में दिखाई गई, लेकिन जांच में करीब 5,500 क्विंटल धान का ही हिसाब मिला।

👉 करीब 500 क्विंटल धान का रिकॉर्ड नहीं मिला।
👉 आरोप है कि फर्जी आईडी बनाकर धान की खरीद दिखाई गई।
👉 करीब 13.87 लाख रुपये का भुगतान कराया गया।
👉 कथित भुगतान में पत्नी और मां के बैंक खातों के इस्तेमाल की बात भी जांच में सामने आई है।

मामले में कंडा पैक्स अध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैक्स के कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, एक अन्य व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है और फर्जी आईडी, बैंक खातों में लेनदेन और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

अब बड़ा सवाल—500 क्विंटल धान आखिर गया कहां? और इस पूरे खेल में कितने लोग शामिल हैं?

📢 पलामू की ऐसी ही बड़ी और असरदार खबरों के लिए पलामू ब्रेकिंग न्यूज़ को फॉलो करें। खबर को शेयर करें ताकि यह जानकारी ज्यादा लोगों तक पहुंचे।

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के नए रजिस्ट्रार बने डॉ मृत्युंजय कुमार जो वर्तमान में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर के रूप ...
10/09/2026

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के नए रजिस्ट्रार बने डॉ मृत्युंजय कुमार जो वर्तमान में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर के रूप में कार्यरत थे

पलामू में कोचिंग सेंटर में बवाल! बाबा साहेब की तस्वीर को लेकर दो गुटों में भिड़ंत👉 पांडू, पलामू: टारगेट कोचिंग सेंटर में...
09/09/2026

पलामू में कोचिंग सेंटर में बवाल! बाबा साहेब की तस्वीर को लेकर दो गुटों में भिड़ंत

👉 पांडू, पलामू: टारगेट कोचिंग सेंटर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाने को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष के छात्रों ने जातिसूचक टिप्पणी, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पांडू थाना में आवेदन दिया है।

बताया गया कि 7 सितंबर को शिक्षक के जन्मदिन पर डॉ. आंबेडकर की तस्वीर भेंट की गई थी। शिक्षक की अनुमति के बाद तस्वीर को कोचिंग सेंटर में लगाया गया। आरोप है कि बुधवार सुबह कुछ छात्रों ने तस्वीर लगाने का विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हुई।

वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि सभी छात्रों ने मिलकर शिक्षक को जन्मदिन पर उपहार देने के लिए पैसे जमा किए थे। बाद में कुछ छात्रों द्वारा अपनी मर्जी से तस्वीर लाने को लेकर कहासुनी हुई और हल्की हाथापाई हुई।

👉 खास बात यह है कि विवाद में शामिल दोनों पक्षों के छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं।

पांडू थाना पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है। थाना प्रभारी विगेश कुमार राय के अनुसार, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपके अनुसार विवाद की असली वजह क्या है? अपनी राय कमेंट में बताएं। ❓

📲 ऐसी ही पलामू की हर बड़ी खबर के लिए Palamu Breaking News को Follow करें और खबर को शेयर करें।

09/09/2026

🚨 पलामू में गरमाया JPSC-JSSC परीक्षा विवाद!

JPSC-JSSC में कथित धांधली की CBI जांच और छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने बुधवार को पलामू उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया।

पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

🔥 दीपक प्रकाश का बड़ा दावा—CBI जांच हुई तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं!

भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर:
👉 छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने
👉 JPSC-JSSC मामले की CBI जांच कराने
👉 दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

💬 आपकी क्या राय है? क्या JPSC-JSSC मामले की CBI जांच होनी चाहिए?
👇 कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।

📢 अगर आप भी निष्पक्ष जांच के पक्ष में हैं, तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और इसे अपने दोस्तों तक पहुंचाएं।

📍 पलामू | झारखंड

👉 NPU में बड़ा एक्शन!‘किल करप्शन–क्लीन कैंपस’ का असर?एनपीयू कुलपति के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार छिने!इतना ही नहीं, लोक...
09/09/2026

👉 NPU में बड़ा एक्शन!

‘किल करप्शन–क्लीन कैंपस’ का असर?
एनपीयू कुलपति के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार छिने!
इतना ही नहीं, लोक भवन से इस्तीफा मांगने की खबर भी सामने आई है।

विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप!
अब आगे क्या होगा? नजरें पूरे मामले पर…

पलामू
09/09/2026

पलामू

09/09/2026

पलामू
भर्ती व्यवस्था सुधार को लेकर पलामू पहुंची अभ्यर्थियों की न्याय यात्रा
​पलामू: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 'अभ्यर्थी न्याय मंच' की रथ यात्रा पलामू पहुंची। डाल्टनगंज के छह मुहान चौक पर युवाओं ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र नाथ महतो का जोरदार स्वागत किया।

09/09/2026

विवाहिता ने फां.. लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर हya का आरोप

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा चौक के समीप बीती रात विवाहिता ने फाseeee लगाकर आत्म हतyaa कर ली. Mriतका की पहचान खुशबू कुमारी (पति सूरज गुप्ता) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 10 माह पहले हुई थी.

08/09/2026

जंगल में खुखड़ी चुनने गए व्यक्ति के साथ अचानक ब्लास्ट, दायां हाथ बुरी तरह जख्मी

रामगढ़/पलामू। रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव में मंगलवार सुबह जंगल में खुखड़ी चुनने गए एक व्यक्ति के साथ अचानक हुए विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में काचन गांव निवासी शनिचर राम का दायां हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि शनिचर राम मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गांव के समीप जंगल में खुखड़ी चुनने गए थे। इसी दौरान जंगल में एक जगह उन्होंने जैसे ही जमीन पर हाथ रखा, अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से उनके दाएं हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया।

विस्फोट के बाद घायल शनिचर राम मौके पर ही गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटनास्थल के आसपास प्लास्टिक में कोई संदिग्ध सामग्री रखी होने की बात कही जा रही है। हालांकि, विस्फोट किस वस्तु या सामग्री से हुआ, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्लास्ट किस परिस्थिति में हुआ और इसके पीछे कौन-सी सामग्री थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घायल व्यक्ति से भी जानकारी ले रही है और घटनास्थल की जांच की जा रही है।

पलामू - सांसद विष्णु दयाल राम ने सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की, एक सप्ताह में रेड़मा-चियांकी के गड्ढे भरने का निर्देशपला...
08/09/2026

पलामू - सांसद विष्णु दयाल राम ने सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की, एक सप्ताह में रेड़मा-चियांकी के गड्ढे भरने का निर्देश

पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिले की विभिन्न सड़क परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बरसात के कारण विभिन्न सड़कों पर उत्पन्न गड्ढों, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न क्षेत्रों में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई।बैठक में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत,वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,सहायक समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,NHAI के परियोजना निदेशक, विभिन्न विभागों के अभियंता एवं संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सांसद श्री राम ने पोलपोल बाईपास, मेदिनीनगर बाईपास एवं छतरपुर बाईपास सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।उन्होंने बरसात के कारण सड़कों पर बने गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने पर जोर दिया।

सांसद श्री राम ने रेड़मा से चियांकी तक सड़क पर बने विभिन्न गड्ढों को एक सप्ताह के भीतर भरने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़कें आम लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और उनकी स्थिति बेहतर रखना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में पड़वा री-एलाइनमेंट से संबंधित भूमि अधिग्रहण एवं विस्थापन की समस्या पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि कुछ लाभुकों द्वारा भुगतान प्राप्त करने के बावजूद अब तक अपने घर खाली नहीं किए गए हैं। इस पर सांसद ने NHAI के प्रतिनिधियों को संबंधित लोगों से वार्ता कर आपसी समन्वय के माध्यम से समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि सड़क एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने में जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण, अतिक्रमण, वन स्वीकृति एवं अन्य प्रशासनिक स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उपायुक्त श्री शेखावत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए। जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रशासनिक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने की बात कही गई।सांसद ने कहा कि “सड़कों पर आम के साथ-साथ खास लोग भी चलते हैं, ऐसे में सड़कें दुरुस्त रहें, यह हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।” उन्होंने निर्माणाधीन एवं स्वीकृत सड़क परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने तथा कार्यों में आ रही बाधाओं का संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया।

Address

Munsaf Road Jailhata Daltonganj Palamu Jharkhand-
Daltonganj
822101

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+917870608546

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Palamu Breaking News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Palamu Breaking News:

Shortcuts

Share